ad
Monday, June 1, 2015
गोमांस न खाने पर गर्व है: शाहनवाज
1:13:00 AM
Posted by Unknown
# beef issue, # BJP leader Shahnawaz Hussain, # communal harmony, # congress, # controversy, # Modi Government, # Muslims, # rahul gandhi
मुंबई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने
शनिवार को यहां कहा, 'कांग्रेस अब दिशाहीन हो गई
है। पिछले दस वर्षों में मैंने कभी यह नहीं देखा कि उनका (राहुल) भाषण संसद में 10 मिनट से अधिक चला हो, लेकिन बैंकाक से लौटने के बाद उन्होंने अपनी शक्तियों को फिर से एकत्र किया
है।
गोमांस को लेकर पूछे गए एक
सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं इस पर गर्व करता हूं कि
मैंने यह कभी नहीं खाया और न कभी खाऊंगा। पूरे देश में सांप्रदायिक सौहार्द का
वातावरण बने इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।'
उन्होंने इसका प्रयोग लोगों को गुमराह करने के
लिए शुरू कर दिया है। जब आपके पास टिप्पणी के लिए कुछ नहीं रह जाता तो आप लोगों के
वस्त्रों पर टिप्पणी करना शुरू कर देते हैं।' भाजपा ने कहा है कि ऐसी आलोचना दिखाती है कि कांग्रेस दिशाहीन हो गई है।
पार्टी ने दावा किया कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की शेरवानी को
लेकर तो कभी कोई टिप्पणी नहीं की। भाजपा नेता ने कहा, 'प्रधानमंत्री के वस्त्रों पर टिप्पणी कर कांग्रेस लोगों को गुमराह करने का
प्रयास कर रही है। जवाहरलाल नेहरू जो शेरवानी पहनते थे, क्या उसके बारे में हम कुछ बोले। कांग्रेस अध्यक्षा जो वस्त्र पहनती हैं,
क्या हमने कभी उस पर टिप्पणी की। कांग्रेस भले चाहे या न
चाहे देश का विकास तो होगा ही।'
राष्ट्रपति स्वीडन-बेलारूस की यात्रा पर आज होंगे रवाना
1:12:00 AM
Posted by Unknown
# Belarus, # five-day visit, # leaves, # Pranab Mukherjee, # President, # Sunday, # Sweden
नई दिल्ली। राष्ट्रपति
स्वीडन व बेलारूस की पांच दिवसीय यात्रा पर रविवार को स्टॉकहोम के लिए रवाना
होंगे। वहां वह 'मेक इन इंडिया' , 'स्किल इंडिया' और 'डिजिटल इंडिया' कार्यक्रमों पर
सहयोग बढ़ाने पर जोर देंगे। किसी भारतीय राष्ट्रपति की दोनों देशों में यह पहली
यात्रा होगी। राष्ट्रपति 31 मई से दो जून तक स्वीडन और
2 से 4 जून तक बेलारूस की
यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ केंद्रीय रसायन व उर्वरक राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम
अहीर, सांसद गुलाम नबी आजाद तथा अश्विनी कुमार होंगे।
साधारण परिवार को बिजली विभाग ने थमाया करोड़ों का बिल
1:10:00 AM
Posted by Unknown
ELECTRICITY BILL, JHARKHAND STATE ELECTRICITY BOARD, LOAD SHEDDING, RANCHI
नई दिल्ली : बिजली विभाग ने एक साधारण के परिवार को पांच
करोड़ 46 लाख रुपये का बिल थमाया है. बिल देखकर खुद
विभाग के कर्मचारी भी सकते में आ गए
कडरु इलाके के कृष्णा
प्रसाद के परिवार को यह चौंकाने वाला बिजली बिल मिला है. बिजली विभाग के
कर्मचारियों ने जिस वक्त बिल दिया उस समय सिर्फ कृष्णा प्रसाद की मां मौजूद थीं.
बिल देखकर उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्होंने विभाग पर मानहानि का केस करने की चेतावनी
दी है.
बिजली विभाग के अधिकारियों
की माने तो बिजली बिल कलेक्शन का काम प्राइवेट कंपनी को दिया गया है और शायद ये
मशीन की गड़बड़ी की वजह से हुआ है. विभाग के सहायक इंजीनियर देव मन्त्र शुक्ल ने कहा,
'हमलोग जांच कर रहे हैं. जल्द सही रिपोर्ट तैयार हो जाएगी.'
गर्मी के इस महीने में
बिजली की आंख मिचौली से लोग यूं ही परेशान हैं. किसी भी दिन 8 से 10 घंटे से ज्यादा बिजली के
दर्शन नहीं होते. ऐसे में करोड़ों का ये बिल किसी करंट से कम झटका नहीं दे रहा.
देश में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम
1:10:00 AM
Posted by Unknown
indian army, jammu kashmir, Keyword : terrorist, kupwada, loc, mobile tower, terrorist attack
श्रीनगर : भारतीय सेना ने रविवार को
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर हथियाबंद घुसपैठियों की नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश नाकाम कर दी.
कार्रवाई के दौरान सेना और
आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,
'भारतीय सैनिकों ने रविवार सुबह कुपवाड़ा जिले मे तंगधार
सेक्टर में एलओसी पर भारी हथियारबंद घुसपैठियों की नियंत्रण रेखा पार करने की
कोशिश नाकाम कर दी.' सीमा पार से देश में
आतंकियों की घुसपैठ के प्रयास लगातार जारी हैं
उन्होंने बताया कि चुनौती
देने पर आतंकवादियों ने सैनिकों पर गोली बारी शुरू कर दी. जिसके बाद सेना ने भी
जवाबी गोलीबारी की. फिलहाल मुठभेड़ अभी भी जारी है.
अब हजार का नोट देसी कागज पर छपेगा
1:09:00 AM
Posted by Unknown
allow train to departs, Arun Jaitley, finance minister, hoshangabad, thousand rupee
नई दिल्ली, अरुण जेटली ने नोट छपाई के
लिए घरेलू कागज उत्पादन के नए संयंत्र का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा, 'यह ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की शुरूआत का प्रतीक है. इससे यह सुनिश्चित होगा
कि उच्च मूल्य वर्ग के नोट भी देश में निर्मित कागज पर ही छापे जाएं.'
जेटली ने कहा कि वर्तमान
में उच्च मूल्य वर्ग के नोट आयातित कागज पर छापे जाते हैं. हालांकि, इसमें जिस स्याही का उपयोग होता वह देश में ही बनाई जाती
है.
जेटली ने इस बात पर खुशी
जाहिर की कि सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘मेक इन इंडिया’
की शुरूआत मध्य प्रदेश से हो रही है.मुख्यमंत्री शिवराज
सिंह चौहान की हाल की अनेक पहलों के बाद मध्य प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रह गया
है. जेटली ने कहा कि यहां से कम मूल्य वाले मुद्रा नोट के लिए कागज का उत्पादन
होता रहा है. होशंगाबाद और मैसूर में नए संयंत्रों के विकास से करेंसी मुद्रण के
लिए पर्याप्त मात्रा में कागज का उत्पादन संभव है ताकि देश की जरूरत पूरी की जा
सके.
मैसूर की मुद्रा नोट कागज
इकाई की क्षमता 12,000 टन होगी और उम्मीद है कि
साल के आखिर तक यह चालू हो जाएगी.
सीआइए व मेवात गिरोह के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश मरा
1:08:00 AM
Posted by Unknown
# CIA, # crime, # Criminals, # Delhi-jaipur highway, # Encounter, # haryana police, # Mewat, # rewari
रेवाड़ी। शनिवार देर रात
सीआइए व मेवात गिरोह के बीच दिल्ली-जयपुर
हाइवे पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य अन्य बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए
बदमाश की पहचान मेवात के निवासी के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर पुलिस फरार
बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
मुठभेड़ दिल्ली-जयपुर हाइवे
पर बनीपुर चौक के पास देर रात दो बजे हुए। शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि
रात को हाइवे पर मेवात गिरोह के सदस्य सक्रिय हो सकते हैं। प्राप्त सूचना के आधार
पर पुलिस की टीम हाइवे पर गश्त करने लगी। इस दौरान बनीपुर चौक के पास ही पुलिस और
बदमाशों का आमना-सामना हो गया।
पुलिस ने जब बदमाशों की
गाड़ी रोकनी चाही तो वे फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने जवाबी
फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश मारा और एक गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी बदमाश भागने
में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से बदमाशों की गाडी़ भी जब्त कर ली है।
फिलहाल कसोला थाना पुलिस ने
बदमाशों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पकड़़े गए आरोपी से
पूछताछ कर उसके बाकी सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।
मालदीव पर परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं सैफ-करीना
1:06:00 AM
Posted by Unknown
# .holiday, # Bollywood star, # couple, # family, # husband, # Ibrahim, # Kareena Kapoor, # Kunal Kemmu, # Maldive, # Saif Ali Khan, # sister, # Soha, # son
मुंबई। सैफ अली खान और
करीना कपूर खान के लिए ये वक्त परिवार के साथ छुट्टियां बिताने और मौज-मस्ती करने
का है। दोनों परिवार के साथ मालदीव की खूबसूरत वादियों और समुद्रतटों का लुत्फ उठा
रहे हैं।
ट्रिप में सैफ की बहन सोहा
अली खान भी पति कुणाल खेमू के साथ हैं। सोहा ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए
उसके साथ ट्वीट किया, 'मालदीव पहुंच गए।'
तस्वीर में करीना, कुणाल और सोहा के अलावा सैफ और उनका 14 साल का बेटा इब्राहिम भी दिख रहा है।
राजनाथ व रमन सिंह ने लॉन टेनिस में हाथ आजमाया
रायपुर। पुलिस लाइन स्थित
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को उद्घाटन
किया। इस दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ लॉन टेनिस
में हाथ आजमाया। इसके बाद स्कवॉश और कोर्ट
में उतरे और बैडमिंटन खेले। उद्घाटन के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि आप लोगों द्वारा
स्वीमिंग पूल की भी मांग की जानकारी मुझ तक पहुंची है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ.
रमन सिंह करेंगे। मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से ही पुलिस लाइन में
स्वीमिंग पूल बनाने जाने की घोषणा कर दी। शनिवार रात 9 बजे गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. सिंह साथ-साथ स्पोर्ट्स
कॉम्प्लेक्स पहुंचे, जहां पुलिस विभाग के तमाम
शीर्ष और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। गृहमंत्री ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्हें
विभागीय अफसर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से जुड़ी जानकारियां दे रहे थे। करीब आधे घंटे
तक चले इस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वे पहुना के लिए रवाना हो गए। करीब 1 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से बनकर
तैयार हुए इस कॉम्प्लेक्स 3 रैकेट गेम लॉन टेनिस,
बैडमिंटन और स्क्वॉश के कोर्ट हैं।
सभी कोर्ट अंतरराष्ट्रीय
मापदंडों के आधार पर तैयार किए गए हैं, ताकि खिलाड़ियों को
अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। इसका निर्माण मुंबई की
स्पोर्ट्स कंस्ट्रक्शन एजेंसी संडेक स्पोर्ट्स सिस्टम और पीडब्ल्यूडी ने मिलकर
किया है। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला स्तरीय खिलाड़ी, कोच भी मौजूद थे।
कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन
करने के बाद राजनाथ सिंह प्रत्येक कोर्ट का निरीक्षण करने भी पहुंचे। बैडमिंटन
कोर्ट में राजनाथ सिंह, डॉ. रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल और मुख्य सचिव एमके राउत कोर्ट में उतरे,
बैडमिंटन पकड़ा और करीब 5 मिनट तक बैडमिंटन खोलते रहे। इसके बाद स्कवॉश और लॉन टेनिस में भी हाथ
आजमाया।
'मन की बात',में मोदी ने की गरमी में देशवासियों से अपना ध्यान रखने की अपील
1:05:00 AM
Posted by Unknown
# Aakashwani, # BJP, # Eightth edition, # Mann ki Baat, # narendra Modi, # NDA government, # Prime MInister
नई दिल्ली। आकाशवाणी पर आज
आठवीं बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' की। उन्होंने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए सरकार के
एक साल के काम काज और आगे की योजनाओं पर चर्चा की, साथ ही ये भीकहा कि हमारी सरकार सेना के लिए वन रैंक, वन पेंशन पर गंभीर है और इसे लाकर रहेगी। मन की बात में पीएम ने सबसे पहले
गरमी में देशवासियों से अपना ध्यान रखने की अपील की, फिर छात्रों को परीक्षा के बाद कम नंबर आने और विफल हुए छात्रों को
प्रोत्साहित किया।
मोदी ने कहा, आज जब मैं मन की बात कर रहा हूँ, तो चारों तरफ भयंकर
गर्म हवा, गर्मी, परेशानियां उसकी
ख़बरें आ रही हैं। मेरी आप सब से प्रार्थना है कि इस गर्मी के समय हम अपना तो ख़याल
रखें। हम अपने अगल-बगल में पशु-पक्षी की भी दरकार करें। घर के बाहर किसी बर्तन में
पक्षियों को पीने के लिए पानी रखें। इस भयंकर गर्मी में पशु-पक्षियों की भी रक्षा
हो जाएगी। उन्होंने लोगों को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की कि सरकार उनके हितों को
ध्यान में रखकर काम कर रही है।
प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार
के एक साल पूरे होने की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार का 1 साल हुआ, पूरे देश ने उसका बारीकी से
विश्लेषण किया, आलोचना की, बहुत सारे लोगों ने हमें डिस्टिंक्शन मार्क्स भी दे दिए।
वैसे लोकतंत्र में ये मंथन बहुत आवश्यक होता है। पक्ष-विपक्ष आवश्यक होता है क्या
कमियां रहीं, उसको भी जानना बहुत ज़रूरी
होता है।
मोदी ने कहा कि ग़रीब स्वयं सशक्त बने, उस दिशा में हम एक के बाद एक क़दम उठा रहे हैं। गरीब किसी
पर भी आश्रित ना रहें। मेेरे अंदर हमेशा गरीबों के लिए कुछ करने की तड़प रही है।
हमने पिछले महीने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना समेत तीन योजनाओं को
लॉन्च किया। पीएम ने कहा कि मैं गर्व के साथ कहता हूं कि सिर्फ़ 20 दिन में 8 करोड़, 52 लाख से अधिक लोग इन योजनाओं में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री ने वन रैंक,
वन पेंशन पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेरे भीतर का
इंसान दिल की सच्चाई से मेरे देश के सैनिकों से मैं बात करना चाहता है। वन-रैंक,वन-पेंशन, क्या ये सच्चाई नहीं हैं कि
40 साल से सवाल उलझा हुआ है? इसके पूर्व की सभी सरकारों ने इसकी बातें की, किया कुछ नहीं। लेकिन वर्तमान सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है
और इस पर लगातार काम चल रहा है. इसे सरल बनाने की दिशा में सरकारी अमला जुटा हुआ
है। मोदी ने कहा, 'राजनीतिक रोटियां सेंकने
वाले लोगों ने इतने सालों उन्हें भटकाया है, लेकिन वर्तमान सरकार जल्द ही इसे लागू करेगी।' उन्होंने कहा कि राजनीति करने वालों को राजनीति मुबारक हो। मोदी सरकार सेना के
जवानों के हितों की अनदेखी नहीं कर सकती।
गौरतलब है कि पीएम मोदी अब
तक सात बार 'मन की बात' आयोजित कर चुके हैं। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने किसानों और
स्टूडेंट्स मन की बात कर चुके हैं।
आइएस के आतंकी लड़कियों को खरीदकर यौन दासी बनाते थे
सीरिया। नीलामी में खरीदकर
नाबालिग लड़कियों को आइएस के आतंकी यौन
दासी बनाकर रखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।यजी़दी लड़की ने बताया है कि
जिहादियों ने किस तरह से उसका व उसकी बहन का रोजाना बलात्कार किया। कुंआरी
लड़कियों की नीलामी के बाद उन्हें बेच दिया गया था। अब वह एक आतंकवादी के बच्चे की
मां बनने वाली है। इस लड़की ने बताया कि
पिछले नौ महीने उसने किस वेदना के साथ गुजारे। उसे केवल मौत की दिखाई देती थी।
आइएसआइएस के आतंकियों ने उसका बर्बर तरीके से यौन शोषण किया और मारपीट की ।
उसने यह भी खुलासा किया कि
आतंकियों की वहशियाना हवस पूरी करने से इंकार करने पर उनकी जांघों पर उबलता हुआ
गर्म पानी डाला जाता था। इसके बाद बेरहमी से पीटा जाता था और सामूहिक बलात्कार
किया जाता था। यह बेहद भयानक था।
इस लड़की का पिछले साल
अगस्त में अपहरण कर लिया गया था जब आइएसआइएस आतंकी शिंगाल कस्बे में दाखिल हुए थे।
यहां हजारों यज़ीदी आंतकियों से बचने के लिए पहाड़ी क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इस
नाबालिग लड़की को बंदूकधारी आतंकी हथकड़ी लगाकर इराक स्थित एक होटल में ले गए जहां
बहुत कम कपड़ों में अन्य औरतें व लड़कियां थीं। इसके बाद उसे इस्लामिक स्टेट की
कथित राजधानी सीरिया स्थित रक्का शहर में ले जाया गया जहां उसके सहित दर्जनों अन्य
औरतों व लड़कियों के कौमार्य का परीक्षण किया गया।
कुंआरी लड़कियों को एक कमरे
में चालीस आदमियों के साथ ले जाया गया। जो उन्हें पसंद आती वे उसकी ओर इशारा करते
जाते। लड़की ने बताया कि अल रुसिया ने उसे
व उसकी दस वर्षीय बहन को दस मिनट में खरीद लिया। जिस दिन मुझे व मेरी बहन को बेचा
गया उस दिन मैंने अपनी मां को आखिरी बार देखा। मैं कभी नहीं भूल सकती कि किस तरह
वह अपने बाल नोंचकर जोरों से रो रही थी। उसके बाद मुझ पर कुरान से जुड़ी बातें
बोलने का दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर मुझे मारा जाता। इस लड़की को यौन गुलाम
बनाकर रखा गया। हर सुबह अल-रुसिया लड़कियों के कपड़े उतारकर उन्हें नग्न कर देता।
इसके बाद उन्हें सूंघता और फिर तय करता कि आज किसके साथ सेक्स करना है। एक लड़की
को चुन लेने के बाद बाकी लड़कियों को उसके अंगरक्षक चुन लेते थे। इस स्थिति में बच
पाना असंभव था। एक बार पैरों पर उबलता हुआ पानी डाला गया। ऐसे में कई बार मन किया
कि खुद को खत्म कर लूं। लड़कियों को खाना बनाने के लिए, सफाई के लिए कहा जाता। कई बार तो उन्हें आतंकियों के लिए नाचना व गाना भी
पड़ता। आखिर नौ महीने की यातना के बाद भागने का एक अवसर मिल गया। अप्रैल में अल
रुसिया उसके अंगरक्षकों सहित मारा गया। इसके बाद सारी लड़कियां आजाद हो गईं।
दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ लिए फेरे
आलीराजपुर: वाक्या मध्य
प्रदेश के आलीराजापुर जिले के बोरखड़ कस्बे का है। गति दिनोँ रतु पिता दशरिया (23)
ने अपनी दो प्रेमिकाओं के साथ सात फेरे लिए। रतु मजदूरी
करता है। करीब तीन साल पहले उसे ग्राम पलासदा की शर्मिला से प्यार हो गया था,
बाद में उसे भगा लाया और पत्नी की तरह रखने लगा। दो बच्चे
भी हो गए। पिछले साल अजंदा गांव की मजदूर युवती शर्मिला से भी इश्क हो गया। उसे भी
ले आया और दोनों को पत्नी की तरह रखने लगा। बस रस्म निभाकर सामाजिक मान्यता अब दी।
शिकायत न होने से कानून के हाथ बंधे हैं तो समाज ने इस विवाह का स्वागत किया है।


















































