ad

Showing posts with label # narendra Modi. Show all posts
Showing posts with label # narendra Modi. Show all posts

Monday, June 8, 2015

मोदी ने इस्लामाबाद को आतंकवाद पर पढ़ाया सख्त पाठ


ढाका। बांग्लादेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्लामाबाद को आतंकवाद पर सख्त पाठ पढ़ाया। बांग्लादेश में आखिरी दिन मोदी ने पाक पर  हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। रविवार को  बांग्लादेश में मोदी ने कहा कि आप कल्पना
कर सकते हैं कि जो पाकिस्तान आए दिन भारत को परेशान करता रहता है,पाकिस्तान बार-बार आतंकवाद की घटनाओं को बढ़ावा देता रहता है, मोदी ने भारत के संयम की चर्चा करते हुए कहा कि अगर हवाई जहाज का अपहरण हो जाए तो 25-50 यात्रियों के बदले में दुनियाभर की मांगें मंगवा ली जाती हैं। लेकिन हमने बांग्लादेश की जमीन का इस्तेमाल पाक पर गोली चलाने के लिए नहीं किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के लिए शेख हसीना की नीति का सम्मान करता हूं। पर्यटन जोड़ता है, आतंकवाद तोड़ता है। सार्क देशों में पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए। संबोधन की शुरुआत मोदी ने बांग्ला भाषा में की, जिसका वहां बैठे लोगों ने जोरदार स्वागत किया।


Sunday, June 7, 2015

मोदी ने बांग्लादेश दौरे के दूसरे दिन ढाकेश्वरी मंदिर में किए दर्शन

बांग्लादेश दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शुरुआत ढाकेश्वरी मंदिर में दर्शन  से की  
ढाकेश्वरी मंदिर में  मोदी ने पूजा अर्चना की। मोदीको मंदिर प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इसके के बाद 
पीएम रामकृष्ण मिशन भी गए और भारतीय दूतावास के नए ऑफिस का उद्घाटन भी किया। मोदी  बांग्लादेश के राष्ट्रपति 
से भी मुलाकात करेंगे। वहीं बांग्लादेश में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज ही फ्रैंड्स ऑफ बांग्लादेश 
लिबरेशन वारअवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसे वाजपेयी की अनुपस्थिति में खुद मोदी स्वीकार करेंगे। पीएम मोदी 
दोपहर में बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद से भीमुलाकात करेंगे। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोदी के सम्मान में भोज भी देंगे।  
इस दौरान अपने बाकी विदेशी दौरों की तरह पीएम मोदी बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भीएक सामुदायिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।