ad

Showing posts with label # crime. Show all posts
Showing posts with label # crime. Show all posts

Sunday, June 7, 2015

अमेजन पर बिक रही थी रेप-सेक्स स्लेव को जायज बताने वाली ISIS मैगजीन

6:30:00 PM Posted by Unknown , , ,
लंदन. आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की प्रोपेगैंडा मैगजीन 'दाबिक' ऑनलाइन रिटेलर कंपनी अमेजन की यूके वेबसाइट पर बिकती मिली। मैगजीन में इस्लामिक स्टेट द्वारा महिलाओं के रेप और उन्हें सेक्स गुलाम बनाए जाने को जायज ठहराया है। इसमें यह दावा भी किया गया है कि सालभर के अंदर संगठन के पास पहला 'परमाणु बम' होगा। मैगजीन की कीमत करीब 2600 रुपए है।
लिस्टिंग से हटाया गया

अंग्रेजी की इस मैगजीन का नौंवा संस्करण हाल ही में जारी किया गया था। मामला सामने आने के बाद शनिवार को मैगजीन को वेबसाइट लिस्टिंग से हटा दिया गया। पिछले दो हफ्तों से यह मैजगीन गिफ्ट रैप और फ्री डिलिवरी सुविधा के साथ बिक रही थी। हालांकि, यह अब तक साफ नहीं हो सका है कि मैगजीन का काम अमेजन कर रही थी या उसका कोई यूजर। ब्रिटेन के टेरर फाइनेंसिंग लॉ के तहत आतंकी गतिविधियों और विचारधारा को बढ़ावा देने वाली किसी भी सामग्री को बेचना गैरकानूनी है। यूजर्स ने मैगजीन को बेचे जाने की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, "इस्लामिक स्टेट का प्रोपेगैंडा??? इस मैगजीन को टॉयलेट पेपर के तौर पर इस्तेमाल करना कहीं बेहतर होगा। "बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'दाबिक' को अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन में भी अमेजन पर बेचा जा रहा है।
खरबों​ डॉलर जुटाने का दावा

'द परफेक्ट स्टॉर्म' आर्टिकल के जरिए आईएसआईएस के बैंक में खरबों अमेरिकी डॉलर होने का भी दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसआईएस इन पैसों से पाकिस्तान में हथियार दलालों के जरिए वहां के भ्रष्ट अधिकारियों से अपना पहला परमाणु बम खरीदेगा। आर्टिकल के मुताबिक, अगर 'न्यूक' की व्यवस्था नहीं हो पाती है, तो उसकी जगह 'कुछ टन विस्फोटकों' का इस्तेमाल किया जाएगा। यह भी कहा गया है कि इस्लामिक स्टेट कुछ भी सीक्रेट नहीं रखता। उसने अमेरिका को उसी के घर में घुसकर टारगेट करने का मन बना लिया है। आर्टिकल का अंत चेतावनी के साथ होता है। मसलन-इस्लामिक स्टेट तेजी से अपना विस्तार कर रहा है। वह दिन दूर नहीं, जब पश्चिमी जगत पर भी उसकी पहुंच होगी।

स्टूडियो के चेंज रूम में हिडेन कैमरे से खींचता था लड़कियों के फोटो, अरेस्ट

6:29:00 PM Posted by Unknown , ,
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) . सहारनपुर में पुलिस ने स्टूडियो के चेंजिंग रूम में कैमरा लगाकर लड़कियों की अश्लील फोटो खींचने वाले एक फोटोग्राफर को गिरफ्तार किया। रविवार को एक पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम रजनीश सैनी है जिसकी नाकुड़ इलाके में गुर्जर मार्केट स्थित स्टूडियो है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी फोटो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर लड़कियों से रुपए ऐंठता था।साथ ही उनसे जबरन संबंध भी बनाता था।
पीड़िता का आरोप- अच्छे कपड़े पहनने की सलाह देकर धोखे से लेता था फोटो
रजनीश के खिलाफ शिकायत करने वाली पीड़िता का आरोप है कि करीब एक साल पहले वह स्टूडियो में फोटो खिंचवाने गई थी। वहां फोटोग्राफर रजनीश ने उसके पहने हुए कपड़ों को फोटो के लिहाज से गलत बताया। रजनीश ने उसे चेंजिंग रूम में रखे दूसरे कपड़े पहनने की सलाह दी। पीड़िता का आरोप है कि जब वह चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी, उस दौरान वहां लगे कैमरे के जरिए रजनीश ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। इसके बाद जब वह अपनी फोटो लेने दोबारा स्टूडियो पहुंची, तो रजनीश उसके अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया। उसने फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाए और रुपए ऐंठे। इसके अलावा तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी और अश्लील फोटो इंटरनेट पर डाल दी।

आरोपी के पास से मिले अश्लील फोटो और वीडियो
फोटोशॉप की तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से कई लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले हैं। पीड़िता ने आरोपी फोटोग्राफर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और उसके विरुध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Thursday, June 4, 2015

छुट्टियां बिता रही लड़कियों से किया गैंगरेप

8:58:00 PM Posted by Unknown , , , , ,
पणजी। गोवा में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। गोवा पुलिस के अनुसार, उत्तरी गोवा के अंजुना बीच के एक फ्लैट में यह घटना घटी। पुलिस ने इस
मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिलाओं की उम्र 2230 वर्ष है।

दोनों गोवा में छुट्टियां बिता रही थीं। सोमवार को किराये की एक टैक्सी से अंजुना बीच की तरफ जाते वक्त आरोपियों ने उन्हें अरपोरा गांव के पास खुद को गोवा पुलिस की मादक पदार्थ निरोधक सेल का अधिकारी बताकर उनकी टैक्सी को रोक लिया। पुलिस अधीक्षक उमेश गावकर ने बताया कि महिलाओं के बैग की तलाशी लने के बाद आरोपी उन्हें एक फ्लैट में ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया।



Monday, June 1, 2015

पत्नी ने पति की क्रूरतापूर्वक हत्‍या कर घर में दफनाई लाश


ग्वालियर। रविवार को एक महिला माधवगंज थाने पहुंच गई और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।जिंसी नाला नंबर-3 सैलार की गोठ में रहने वाली संतो बाई ने लगभग 7-8 माह पहले अपने पति सुरेश गोस्वामी की नशे की हालत घर में मोगरी से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी। 

इसके बाद उसकी लाश को पानी की प्लास्टिक की टंकी में बंद कर जमीन में गाड़ दिया था। 8 माह तक उसने पति की हत्या का किसी को पता नहीं चलने दिया, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह पति की हत्या बोझ बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी।रविवार को संतो बाई ने झांसी से अपनी मां कल्लू बाई को बुलाकर उसे बताया कि उसने अपने अत्याचारी पति की हत्या कर उसे शौचालय के नीचे दफन कर दिया है। आरोपी महिला ने अपने 12 साल के बेटे को अजय को भी वह जगह दिखाई, जहां उसके पिता को गाड़ा गया था। 

बेटी की इस करतूत की जानकारी लगते ही उसकी मां तो छोड़कर भाई, लेकिन संतो ने माधवगंज थाने पहुंचकर पति की हत्या की पूरी कहानी सुना दी। इसके बाद पुलिस ने शौचालय के नीचे दफ्न सुरेश के शव को बरामद कर लिया। संतो बाई से जब सुरेश के संबंध उसके भाई, पड़ोसी व बच्चों द्वारा पूछताछ की जाती थी,वह उन्हें बातें बनाकर गुमराह कर देती थी। वह कहती थी कर्ज अधिक होने के कारण सुरेश घर से चले गए हैं। वह दिल्ली और आगरा में गाड़ी चला रहे हैं। मां और बहन को सुनाई पूरी कहानी पति की हत्या करने के बाद संतो बाई अपने 12 साल के बेटे अजय व 10 साल की बेटी खुशी के साथ रह रही थी। वह एक अस्पताल में नौकरी करने भी जा रही थी, लेकिन मन पर रखा पति की हत्या का बोझ वह अंतत: बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसने अपनी मां कल्लू बाई को झांसी से बुलाया और बड़ी बहन सुलेखा की मौजूदगी में पति की हत्या करने से लेकर उसे दफनाने तक की पूरी कहानी सुना दी। 

सुलेखा उसकी बहन के साथ-साथ संतो बाई की जिठानी भी है। संतो ने मां से कहा कि वह उसके बच्चों को ले। कानून उसे जो सजा देगा, वह उसे कबूल कर लेगी. घटना की जानकारी लगने पर सीएसपी दीपक भार्गव, टीआई संजीव नयन शर्मा, फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. अखिलेश भार्गव के साथ मौके पर पहुंचे। संतो बाई ने कमरे में जिस स्थान पर शौचालय बनवाया था, उसी स्थान पर मजदूर लगाकर खुदाई कराई गई। पुलिस को शौचालय के नीचे से पानी की टंकी निकालने में पूरे 3 घंटे का समय लगा। इसी टंकी में सुरेश गोस्वामी का शव बंद था। टंकी के ऊपर पुलिस को प्लास्टिक का कट्टा भी रखा मिला। लाश पानी की टंकी में डी-कंपोज हो चुकी थी। चूंकि टंकी पैक थी, इसलिए टंकी को डेड हाउस पहुंचा दिया गया। वही टंकी काटकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीआइए व मेवात गिरोह के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश मरा

रेवाड़ी। शनिवार देर रात सीआइए व मेवात गिरोह के बीच  दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य अन्य बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश की पहचान मेवात के निवासी के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

मुठभेड़ दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बनीपुर चौक के पास देर रात दो बजे हुए। शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रात को हाइवे पर मेवात गिरोह के सदस्य सक्रिय हो सकते हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम हाइवे पर गश्त करने लगी। इस दौरान बनीपुर चौक के पास ही पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया।
पुलिस ने जब बदमाशों की गाड़ी रोकनी चाही तो वे फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश मारा और एक गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी बदमाश भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से बदमाशों की गाडी़ भी जब्त कर ली है।

फिलहाल कसोला थाना पुलिस ने बदमाशों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पकड़़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसके बाकी सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।



Sunday, May 31, 2015

सीआइए व मेवात गिरोह के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश मरा

रेवाड़ी। शनिवार देर रात सीआइए व मेवात गिरोह के बीच  दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य अन्य बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश की पहचान मेवात के निवासी के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

मुठभेड़ दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बनीपुर चौक के पास देर रात दो बजे हुए। शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रात को हाइवे पर मेवात गिरोह के सदस्य सक्रिय हो सकते हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम हाइवे पर गश्त करने लगी। इस दौरान बनीपुर चौक के पास ही पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया।

पुलिस ने जब बदमाशों की गाड़ी रोकनी चाही तो वे फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश मारा और एक गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी बदमाश भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से बदमाशों की गाडी़ भी जब्त कर ली है।

फिलहाल कसोला थाना पुलिस ने बदमाशों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पकड़़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसके बाकी सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।