ad

Showing posts with label Hollywood actress. Show all posts
Showing posts with label Hollywood actress. Show all posts

Monday, June 1, 2015

Monday, May 25, 2015

जानिये कैसा प्रेमी चाहती हैं पेरिस हिल्टन


लंदन : पेरिस हिल्टन ने कहा है कि उन्हें एक साधारण सा प्रेमी चाहिए. कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, पिछले साल मॉडल रीवर वीपेरी से अलगाव के बाद से सिंगल हिल्टन ने कहा कि इस समय उनके पास किसी को डेट करने का वक्त नहीं है.

हिल्टन ने कहा, 'मैं पहले अपनी जिंदगी में कभी सिंगल नहीं रही लेकिन अब मैं सिंगल हूं और मुझे यह पसंद है. मैं बहुत आत्मनिर्भर और आजाद महसूस करती हूं. मैंने चर्चित हस्तियों को डेट किया है लेकिन अब मुझे यह पसंद नहीं क्योंकि आप उन पर भरोसा नहीं कर सकते.'  

उन्होंने कहा, ' इसके बजाय मैं एक आम और अच्छे लडके के साथ रहना चाहूंगी, जिसका दिल बडा हो और जो वफादार एवं बुद्धिमान हो. वह मुझे हंसा सके और बहुत प्यारा भी हो.' हालांकि हिल्टन अभी सिंगल हैं लेकिन उनका कहना है कि वह एक दिन शादी करना और बच्चे पैदा करना पसंद करेंगी.

उन्होंने कहा, ' मैं एक दिन शादी करना और परिवार बनाना पसंद करुंगी लेकिन अभी मैं काम और यात्रा को लेकर बहुत व्यस्त हूं. मेरी व्यस्तता इतनी अधिक है कि इस समय मैं किसी को डेट भी नहीं कर सकती.' सौजन्यः प्रभात खबर



मां से नाराज हुई लिंडसे लोहान


लॉस एंजिल्स : हॉलीवुड स्टार लिंडसे लोहान अपनी मां डोना लोहान से नाराज बताई जा रही हैं. इसकी वजन है कि उनकी मां एक ब्रिटिश रियलिटी शो में शामिल होने के लिए राजी हो गयी हैं.

स्टार मैगजीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शो में काम करने को लेकर डोना बातचीत के अंतिम चरण में हैं. समझा जा रहा है कि इससे 28-वर्षीया अभिनेत्री काफी निराश हैं.

सूत्रों ने बताया कि यह लिंडसे के लिए एक बुरे सपने की तरह है. स्टार अभिनेत्री ने बहुत सी समस्याओं के लिए अपनी मां को जिम्मेदार मानती हैं और नहीं चाहती हैं कि डोना उनके करीब रहें. वे इस वक्त खुद को अकेला समझ रही हैं और अलगाव को एकमात्र विकल्प मान रही हैं. सौजन्यः प्रभात खबर