ad
Showing posts with label World. Show all posts
Showing posts with label World. Show all posts
Monday, June 1, 2015
Friday, May 29, 2015
भारत में सबसे ज्यादा लोग भुखमरी के शिकार: रिपोर्ट
रोम: संयुक्त राष्ट्र
की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 19.4 करोड़ लोग भारत में भुखमरी के शिकार हैं संयुक्त राष्ट्र
के खाद्य व कृषि संगठन (AFO)
ने अपनी रिपोर्ट ‘द स्टेट ऑफ फूड इनसिक्योरिटी इन द वर्ल्ड 2015’ में यह बात कही है. इसके अनुसार दुनियाभर में
यह संख्या 2014-15
में घटकर 79.5 करोड़ रह गई, जो कि 1990-92
में एक अरब थी.
हालांकि भारत में
भी 1990
तथा 2015 के दौरान भूखे रहने वाले लोगों की संख्या में
गिरावट आई. 1990-92
में भारत में यह
संख्या 21.01
करोड़ थी, जो 2014-15 में घटकर 19.46 करोड़ रह गई.
रिपोर्ट में कहा
गया है, ‘भारत ने अपनी जनसंख्या में भोजन से वंचित रहने
वाले लोगों की संख्या घटाने में अहम प्रयास किए हैं, लेकिन एफएओ के अनुसार अब भी वहां 19.4 करोड़ लोग भूखे सोते हैं.
भारत के अनेक सामाजिक कार्य्रकम भूख व गरीबी के
खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे, ऐसी उम्मीद है.’
हालांकि, इस अवधि में चीन में भूखे सोने वाले लोगों की
तादाद में अपेक्षाकृत तेजी से गिरावट आई. चीन में यह संख्या 1990-92 में 28.9 करोड़ थी, जो 2014-15 में घटकर 13.38 करोड़ रह गई.
रिपोर्ट के अनुसार, AFO की निगरानी दायरे में आने वाले 129 देशों में से 72 देशों ने गरीबी उन्मूलन के बारे में सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों को हासिल कर
लिया है.
Sunday, May 24, 2015
भारत ने पाक को दिया करारा जवाब, कहा- दुनिया जानती है आतंकवाद को कौन दे रहा है बढ़ावा
लखनऊ: आतंकवाद पर
पाकिस्तान की ओर से किये गये टिप्पणी पर भारत ने रविवार को पलटवार करते हुए तीखी
प्रतिक्रिया दी है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज सारी दुनिया
जानती है कि आतंकवाद को बढ़ावा कौन दे रहा है. इससे पहले भी राजनाथ सिंह ने इस
मामले पर कहा था कि यदि पाकिस्तान आतंकियों को समर्थन देना बंद कर दे तो दक्षिण
एशिया में सुरक्षा स्थिति में सुधार हो जाएगा.
उल्लेखनीय है कि
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने हाल में एक
साक्षात्कार में आतंकवाद का जिक्र करते
हुए ‘कांटे से कांटा निकालने’ का मुहावरा इस्तेमाल किया
था और कहा था कि आखिर आतंकवादियों के खात्मे के लिए भारतीय सैनिकों का इस्तेमाल
क्यों किया जाना चाहिए. रक्षा मंत्री के इस बयान की आलोचना करते हुए पाकिस्तान के
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने कहा था कि पर्रिकर के बयान से साबित होता
है कि पाकिस्तान में आतंकवाद के पीछे भारत का हाथ है. इसी कड़ी में पाकिस्तान की
तल्ख टिप्पणी का जवाब देते हुए आज राजनाथ सिंह ने कहा कि सारी दुनिया जानती है कि
आतंकवाद को बढ़ावा कौन दे रहा है.
गृह मंत्री
राजनाथ सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के लखनऊ सर्किल के त्रैवार्षिक आम
सभा कार्यक्र म से इतर संवाददाताओं से बातचीत में आतंकवाद के मुद्दे पाकिस्तान की
टिप्पणी पर कहा कि सारी दुनिया जानती है कि आतंकवाद को बढावा कौन दे रहा है.
उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को रोकने के लिये हरसंभव कदम उठा रहा है. केंद्रीय
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि पाकिस्तान में भी समय-समय पर आतंकवाद के खिलाफ
आवाज उठती रही है, लेकिन इसे लेकर देश की सरकारों की मंशा कभी साफ
नहीं रही. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है. राजनाथ सिंह ने कहा कि
पाकिस्तान को दहशतगर्दी से निपटने में पूरा सहयोग देना चाहिए, क्योंकि आज वह खुद भी इस संकट का शिकार है. भारतीय स्टेट बैंक के समारोह में
गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने में जाली नोटों के कारोबार की भी
बड़ी भूमिका रही है और इसके जरिए आतंकवाद को ताकत दी जा रही है. बैंककर्मियों को
इस बारे में सजग रहने की जरूरत है.
इससे पहले भी गृह
मंत्री ने आतंकवाद के मुद्दे पर कई बार पाकिस्तान की आलोचना कर चुके है. कुछ माह
पूर्व ही उन्होंने कहा था कि मुङो नहीं लगता कि पाकिस्तान में सभी आतंकवादी हैं.
उन्होंने कहा कि उस देश में भी वक्त-वक्त पर आतंकवाद के खिलाफ आवाज़ उठती है लेकिन
इसे लेकर पाकिस्तान की सरकारों की मंशा कभी साफ नहीं रही. इससे पहले राजनाथ सिंह
ने कहा था कि यदि पाकिस्तान आतंकियों को समर्थन देना बंद कर दे तो दक्षिण एशिया
में सुरक्षा स्थिति में सुधार हो जाएगा.
उन्होंने साथ ही
कहा कि खूंखार आतंकवादी संगठन आइएसआइएस भारतीय मुसलमानों को अपनी ओर आकर्षित करने
में इसलिए असफल रहा है क्योंकि वे पूरी तरह से मुख्यधारा में शामिल हैं. सौजन्यः प्रभात खबर





















