ad

Showing posts with label Pakistan. Show all posts
Showing posts with label Pakistan. Show all posts

Sunday, July 19, 2015

ईद पर भी पाक को 'चैन' नहीं, फिर तोड़ा सीजफायर

12:05:00 AM Posted by Unknown , ,
जम्मू

पाकिस्तान आर्मी ने एक बार फिर एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के नजदीक पाक आर्मी ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है। इसमें पांच लोगों के घायल होने की खबर है। पिछले 12 घंटों में सीजफायर उल्लंघन की ये दूसरी घटना है।

हालांकि पाकिस्तानी सेना ने BSF पर बगैर किसी उकसावे के गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान का कहना है कि BSF ने उसके कब्जे वाले कश्मीर के नेजापीर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों पर गोलीबारी की। पाकिस्तानी फौज के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल असीम बाजवा ने कहा, 'त्योहारों के हर मौके पर भारत की ओर से फायरिंग की जाती है और फिर हम पर इसका दोष मढ़ा जाता है।'
इससे पहले पाक आर्मी ने शुक्रवार की रात को भी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सैन्य चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी। सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी कि पुंछ सेक्टर के शाहपुर केरनी इलाके में दोपहर करीब 1.30 बजे फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया।

सौजन्य : INDIA TIMES NEWS

Friday, July 17, 2015

श्रीनगर में फिर लहराये गये पाक-आईएसआईएस के झंडे, सुरक्षा बलों से भिड़ंत

9:25:00 PM Posted by Unknown , , ,
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में आज यहां सुरक्षा बलों और युवाओं के एक समूह में झड़प हो गयी और इस दौरान कुछ अलगाववादी तत्वों ने पाकिस्तान, लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआईएस के झंडे लहराए.

अधिकारियों ने बताया कि शहर के नोहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के बाद युवाओं के एक समूह ने विवादित झंडा लहराया और अलगाववादी समर्थक और पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को तितर बितर करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आंसू गैस के गोले छोडे.

अधिकारियों ने बताया कि युवकों ने नोहट्टा चौक से खनयार चौक की ओर जाने से पहले तिरंगे में आग लगा दी. उन्होंने बताया कि हालांकि वहां पर मौजूद पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों की बडी टुकडी ने उन्हें रोक दिया जिससे झडप हो गयी और अंतिम खबर मिलने तक यह जारी थी. अधिकारियों ने बताया कि किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है.

गौरतलब हो कि श्रीनगर में इससे पहले भी पाकिस्‍तानी झंडे और आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट (आईएस) के भी झंडे लहराये गये हैं. इसको लेकर पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है. दूसरी ओर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्‍मू दौरे पर गये थे. जहां गिरधारी लाल डोगरा की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह में मोदी ने हिस्सा लिया.

सौजन्य: नवभारत टाइम्स (India Times)

Thursday, June 11, 2015

मुशर्रफ ने कहा, हमने शब-ए-बारात के लिए नहीं बनाए परमाणु हथियार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ ने भारत पर पाकिस्तान को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि परमाणु हथियार देश की रक्षा के लिए हैं न कि किसी 'जश्न' के मौके के लिए।

पाकिस्तान में वर्ष 1999 से 2008 के बीच शासन करने वाले मुशर्रफ ने दावा किया कि भारत पहले से तय रणनीति के तहत आक्रामक रुख अख्तियार कर रहा है, जिसका मकसद पाकिस्तान को परमाणु क्षमता विहीन करना है।

पाकिस्तानी समाचार चैनल 'दुनिया न्यूज' से उन्होंने कहा, 'हम परमाणु हथियारों का उपयोग करना नहीं चाहते, लेकिन अगर हमारे अस्तित्व पर खतरा पैदा होता है तो ये हथियार किस दिन के लिए हैं? अगर मैं चौधरी शुजात के शब्दों में कहूं तो क्या हमने परमाणु हथियार शब-ए-बारात पर फोड़ने के लिए रखा है?'

71 साल के मुशर्रफ ने कहा, 'हम पर हमला नहीं कीजिए, हमारी क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती नहीं दीजिए क्योंकि हम कोई छोटी शक्ति नहीं हैं। हम एक बड़ी और परमाणु शक्ति हैं। हम पर दबाव नहीं बनाएं।' उन्होंने कहा, 'हमें आत्मविश्वास रखना चाहिए कि पाकिस्तान की परमाणु क्षमता को रोकने का उनका (भारतीय) सपना पूरा नहीं होने वाला है। हम उनके मकसद को सफल नहीं होने देंगे।'

पाकिस्तान के पास करीब 120 परमाणु हथियार हैं और विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान के पास दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा परमाणु हथियार कार्यक्रम है। इसके अलावा साल 2020 तक उसके पास इतनी पर्याप्त विखंडनीय सामग्री होगी कि वह 200 से ज्यादा परमाणु हथियार बनाने में सक्षम होगा।

भारत ने पाकिस्तान को साफ तौर से चेतावनी देते हुए कहा है कि आतंकवादियों के सफाए के लिए उसे अपनी सीमाओं से आगे जाने में कोई हिचक नहीं होगी। भारतीय सेना ने इसी हफ्ते म्यांमार में एक सटीक हमला किया जिसमें दर्जनों उग्रवादी मारे गए।


मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी कहा कि वह धमकियों का जवाब दें।

Monday, May 25, 2015

पाक राष्ट्रपति के बेटे बम हमले में बाल-बाल बचे

कराची : पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन के बेटे सलमान ममनून एक बम हमले में बाल-बाल बच गए. सलमान के काफिले पर यह हमला अशांत बलूचिस्तान क्षेत्र में हुआ और इसमें कम-से-कम सात लोग मारे गये.

विस्फोट बलूचिस्तान को लाहौर से जोडने वाले हब औद्योगिक क्षेत्र में एक रेस्तरां के सामने रविवार को हुआ जहां से त्र्सलमान का काफिला गुजर रहा था. एक अधिकारी ने बताया, 'विस्फोटक रेस्तरां के निकट खडी एक बाइक में लगाया गया था. जाहिर तौर पर आतंकियों को जानकारी थी कि राष्ट्रपति के पुत्र सलमान वहां से गुजरेंगे. वह इस क्षेत्र में एक व्यवसाय शुरु कर रहे हैं इसलिए वह अकसर हब औद्योगिक क्षेत्र जाया करते हैं.'

हब के पुलिस जांच अधीक्षक जाम मंदोखेल ने कहा सलमान का काफिला और जिला पुलिस अधिकारी लसबेला बशीर बरोही इस जगह से गुजर रहे थे जब विस्फोट हुआ. इस हमले में चार पुलिसकर्मी समेत 13 लोग घायल हो गये.

उन्होंने बताया, ' सलमान के काफिले में शामिल कराची पुलिस के एक एएसआई और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आईं.' एक टीवी चैनल के अनुसार विस्फोट इतना जोरदार था कि आस-पास के क्षेत्र में इसकी आवाज सुनाई पडी और नजदीकी दुकानों के शीशे टूट गये. इसकी वजह से स्थानीय लोगों घबरा गये. किसी दल ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. सौजन्यः प्रभात खबर



Sunday, May 24, 2015

दाऊद, लखवी व सईद की संपत्ति जब्त करने की पाक से मांग करेगा भारत

9:15:00 PM Posted by Unknown , , , ,

नयी दिल्ली: भारत अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम समेत कुख्यात आतंकियों हाफिज सईद व जकीउर रहमान लखवी की संपित्त को पाकिस्तान से जब्त करने को कहने की तैयारी कर रहा है. इन तीनों का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अल-कायदा और तालिबान की प्रतिबंधित सूची में शामिल है. भारत इसी के आधार पर पाकिस्तान से इनकी संपित्तयों को जब्त करने के लिए दबाव बनाने की तैयारी में है.

एजेंसी पर जारी खबरों के मुताबिक सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि यूएन का सदस्य देश होने के नाते पाकिस्तान की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह इन तीनों की संपत्ति को जब्त करे. इस मामले पर भारत सरकार पाकिस्तान को औपचारिक पत्र भी भेजने की तैयारी कर रहा है. उल्लेखनीय है कि यूएन सिक्यॉरिटी काउंसिल का गठन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1264 (1999) के आधार पर की गई थी. यह कमेटी सदस्य देशों के तीन प्रतिबंधकारी उपायों के क्रि यान्वयन किए जाने पर नजर रखती है. इसके तहत संपत्ति जब्त करना, यात्र पर प्रतिबंध और हथियार पर प्रतिबंध लगाया जाता है. यह प्रतिबंध अलकायदा से जुड़ें उन लोगों और संगठनों के खिलाफ लगाए जाते हैं, जिन्हें कमेटी प्रतिबंध सूची में शामिल करती है.

भारत यह कहता रहा है कि वर्ष 1993 में मुंबई में हुए सिलिसलेवार बम धमाकों का प्रमुख आरोपी दाउद पाकिस्तान में है. हालांकि इस्लामाबाद इस बात को नकारता रहा है. उधर, हाफिज सईद पाकिस्तान में पूरी आजादी से घूमता है जबकि लखवी को पिछले माह राविलपंडी जेल से रिहा कर दिया गया. वह पाकिस्तान में ही रह रहा है. गौर हो कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध सूची में दाऊद को वर्ष 2003 में, सईद को वर्ष 2008 में और लखवी को वर्ष 2008 में डाला गया था. सौजन्यः प्रभात खबर



भारत ने पाक को दिया करारा जवाब, कहा- दुनिया जानती है आतंकवाद को कौन दे रहा है बढ़ावा

9:14:00 PM Posted by Unknown , , , , ,
लखनऊ: आतंकवाद पर पाकिस्तान की ओर से किये गये टिप्पणी पर भारत ने रविवार को पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज सारी दुनिया जानती है कि आतंकवाद को बढ़ावा कौन दे रहा है. इससे पहले भी राजनाथ सिंह ने इस मामले पर कहा था कि यदि पाकिस्तान आतंकियों को समर्थन देना बंद कर दे तो दक्षिण एशिया में सुरक्षा स्थिति में सुधार हो जाएगा.

उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर  ने हाल में एक साक्षात्कार में आतंकवाद का जिक्र  करते हुए ‘कांटे से कांटा निकालने’ का मुहावरा इस्तेमाल किया था और कहा था कि आखिर आतंकवादियों के खात्मे के लिए भारतीय सैनिकों का इस्तेमाल क्यों किया जाना चाहिए. रक्षा मंत्री के इस बयान की आलोचना करते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने कहा था कि पर्रिकर के बयान से साबित होता है कि पाकिस्तान में आतंकवाद के पीछे भारत का हाथ है. इसी कड़ी में पाकिस्तान की तल्ख टिप्पणी का जवाब देते हुए आज राजनाथ सिंह ने कहा कि सारी दुनिया जानती है कि आतंकवाद को बढ़ावा कौन दे रहा है.

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के लखनऊ सर्किल के त्रैवार्षिक आम सभा कार्यक्र म से इतर संवाददाताओं से बातचीत में आतंकवाद के मुद्दे पाकिस्तान की टिप्पणी पर कहा कि सारी दुनिया जानती है कि आतंकवाद को बढावा कौन दे रहा है. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को रोकने के लिये हरसंभव कदम उठा रहा है. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि पाकिस्तान में भी समय-समय पर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठती रही है, लेकिन इसे लेकर देश की सरकारों की मंशा कभी साफ नहीं रही. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को रोकने के लिए  हरसंभव कदम उठा रहा है. राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को दहशतगर्दी से निपटने में पूरा सहयोग देना चाहिए, क्योंकि आज वह खुद भी इस संकट का शिकार है. भारतीय स्टेट बैंक के समारोह में गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने में जाली नोटों के कारोबार की भी बड़ी भूमिका रही है और इसके जरिए आतंकवाद को ताकत दी जा रही है. बैंककर्मियों को इस बारे में सजग रहने की जरूरत है.

इससे पहले भी गृह मंत्री ने आतंकवाद के मुद्दे पर कई बार पाकिस्तान की आलोचना कर चुके है. कुछ माह पूर्व ही उन्होंने कहा था कि मुङो नहीं लगता कि पाकिस्तान में सभी आतंकवादी हैं. उन्होंने कहा कि उस देश में भी वक्त-वक्त पर आतंकवाद के खिलाफ आवाज़ उठती है लेकिन इसे लेकर पाकिस्तान की सरकारों की मंशा कभी साफ नहीं रही. इससे पहले राजनाथ सिंह ने कहा था कि यदि पाकिस्तान आतंकियों को समर्थन देना बंद कर दे तो दक्षिण एशिया में सुरक्षा स्थिति में सुधार हो जाएगा.
उन्होंने साथ ही कहा कि खूंखार आतंकवादी संगठन आइएसआइएस भारतीय मुसलमानों को अपनी ओर आकर्षित करने में इसलिए असफल रहा है क्योंकि वे पूरी तरह से मुख्यधारा में शामिल हैं. सौजन्यः प्रभात खबर

Wednesday, May 6, 2015

Pakistan blames India for 'whipping up terrorism'

8:22:00 PM Posted by Unknown , , ,
Islamabad: Pakistan's political and military leadership have accused India’s external intelligence agency RAW of having a hand in terrorist activities in the country.

Defence Minister Khawaja Asif alleged the Research and Analysis Wing (RAW) was “created to destroy” Pakistan and its activities could not be taken lightly.

“RAW has been formed to wipe Pakistan off the map of the world," he said.

The interests of the Taliban and RAW are the same, he claimed while speaking with Geo News channel on Tuesday. He further claimed that separatist leaders from Pakistan’s southern Balochistan province possess Indian passports.

Asif said India should refrain from “creating tension” on the border if it is sympathetic towards Pakistan with regard to the war on terror.

On Tuesday, a meeting of Pakistan’s top military commanders chaired by army chief Gen Raheel Sharif discussed the situation in the restive Balochistan province and accused RAW of involvement in terrorism on Pakistani soil.

“The conference (of Corps Commanders) also took serious notice of RAW’s involvement in whipping up terrorism in Pakistan,” said a statement from the military’s media arm.

The statement said Pakistan’s internal and external security was reviewed during the meeting in Rawalpindi. The army chief directed the commanders to “intensify intelligence-based operations against criminals, terrorists and their abettors in urban areas for enduring peace in the country”.

The allegations came nearly a week after Pakistani police claimed to have arrested two supporters of the Muttahida Qaumi Movement (MQM) party who they alleged were members of RAW trained in India.

After the arrests, MQM’s London-based chief Altaf Hussain sought support from RAW in a televised address, triggering protests in the country. He had to apologise later.

India has consistently denied allegations of meddling in Balochistan and other parts of Pakistan. New Delhi accuses Islamabad of supporting terrorists active in Jammu and Kashmir and other parts of India.