ad

Showing posts with label बेटा. Show all posts
Showing posts with label बेटा. Show all posts

Monday, May 25, 2015

पाक राष्ट्रपति के बेटे बम हमले में बाल-बाल बचे

कराची : पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन के बेटे सलमान ममनून एक बम हमले में बाल-बाल बच गए. सलमान के काफिले पर यह हमला अशांत बलूचिस्तान क्षेत्र में हुआ और इसमें कम-से-कम सात लोग मारे गये.

विस्फोट बलूचिस्तान को लाहौर से जोडने वाले हब औद्योगिक क्षेत्र में एक रेस्तरां के सामने रविवार को हुआ जहां से त्र्सलमान का काफिला गुजर रहा था. एक अधिकारी ने बताया, 'विस्फोटक रेस्तरां के निकट खडी एक बाइक में लगाया गया था. जाहिर तौर पर आतंकियों को जानकारी थी कि राष्ट्रपति के पुत्र सलमान वहां से गुजरेंगे. वह इस क्षेत्र में एक व्यवसाय शुरु कर रहे हैं इसलिए वह अकसर हब औद्योगिक क्षेत्र जाया करते हैं.'

हब के पुलिस जांच अधीक्षक जाम मंदोखेल ने कहा सलमान का काफिला और जिला पुलिस अधिकारी लसबेला बशीर बरोही इस जगह से गुजर रहे थे जब विस्फोट हुआ. इस हमले में चार पुलिसकर्मी समेत 13 लोग घायल हो गये.

उन्होंने बताया, ' सलमान के काफिले में शामिल कराची पुलिस के एक एएसआई और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आईं.' एक टीवी चैनल के अनुसार विस्फोट इतना जोरदार था कि आस-पास के क्षेत्र में इसकी आवाज सुनाई पडी और नजदीकी दुकानों के शीशे टूट गये. इसकी वजह से स्थानीय लोगों घबरा गये. किसी दल ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. सौजन्यः प्रभात खबर