ad

Showing posts with label # rahul gandhi. Show all posts
Showing posts with label # rahul gandhi. Show all posts

Saturday, June 6, 2015

दिल्ली में हुई भाजपा की हार का बदला ले रहे हैं मोदी: केजरीवाल

नई दिल्ली। केजरीवाल का केंद्र सरकार के साथ जारी टकराव के बीच मोदी को केजरीवाल ने   कहा कि प्रधानमंत्री आम आदमी पार्टी की सरकार और दिल्ली की जनता से विधानसभा चुनाव में हुई भाजपा की हार का बदला ले रहे हैं। 

एक निजी टीवी चैनल को दिए अपने पहले साक्षात्कार में अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग केंद्र के इशारे पर काम कर रहे हैं। उनका निवास भाजपा का दूसरा मुख्यालय बन गया है और वह भाजपा के पोलिंग एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। उनके पास उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का टेलीफोन उठाने की फुर्सत नहीं होती लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का चौकीदार भी उन्हें फोन कर दे तो वह रेंगते हुए चले जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को चुना है जबकि पूरे देश ने मोदी को समर्थन दिया है। लिहाजा, वे देश चलाएं और हमें दिल्ली चलाने दें। केजरीवाल ने  मोदी को  कहा कि वह हमारे पीछे पड़े हैं और बिल्कुल नहीं चाहते कि हम दिल्ली में सफल हो जाएं। उन्होंने कहा कि यदि हमने दिल्ली का प्रदर्शन देश के दूसरे राज्यों में भी दोहरा दिया तो भाजपा के लिए बड़ी भारी मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

Monday, June 1, 2015

'मोदी के सामने अगर 100 राहुल गांधी भी आ जाएं तो टिक नहीं पाएंगे'

मुंबई। अपने मुखपत्र 'सामना' के सोमवार अंक में शिवसेना ने लिखा है कि सूटकेस की तुलना में सूट-बूट की सरकार अच्छी है। शिवसेना का कहना है कि राहुल को परिधान से समस्या है तो वह लंगोट बांधकर इंडिया गेट के सामने आकर दिखाएं। शिवसेना का कहना है कि मोदी के सामने अगर 100 राहुल गांधी भी आ जाएं तो टिक नहीं पाएंगे।

'फिर लंगोट में घूमें क्या?' शीर्षक से लिखे गए संपादकीय में शिवसेना ने लिखा है, '56 दिन की रहस्यमई छुट्टी के बाद राहुल गांधी के व्यवहार-बोलने में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है वह उल्लेखनीय है। राहुल गांधी हिलने, डुलने और बोलने लगे हैं, जिसके कारण कांग्रेस पार्टी में यदि चैतन्य का झरना बहने लगा है। लेकिन मोदी की महालहर के सामने यह झरना टिकेगा क्या, यह सवाल है।'

संपादकीय में प्रधानमंत्री की ओर से राहुल को दिए गए जवाब का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि सूटकेस की सरकार की तुलना में सूट-बूट की सरकार अच्छी है। पैसों की राजनीति ही सूटकेस की राजनीति होती है। किस तरह से रुपये से भरे सूटकेस इधर से उधर दिल्ली में घुमाए जाते थे, यह आलम पूरी दुनिया को पता है।

सामना में कांग्रेस राज के घोटालों का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि 100 राहुल भी आ जाएं तो भी मोदी के तोपखाने के सामने वे नहीं टिक पाएंगे। मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए पार्टी ने लिखा है कि सिर्फ सालभर में मोदी ने जो धमाकेदार निर्णय लिए हैं और पूरी दुनिया में देश की शान बढ़ाई है, इस कारण कांग्रेस वालों की बोलती बंद हो गई है।

शिवसेना ने आगे लिखा, 'अगर कांग्रेस को लगता है कि देश के उद्योगपति, कॉपरपोरेट क्षेत्र के लोग सूट-बूट का त्याग कर कफनी और लंगोट में घूमें तो सबसे पहले राहुल गांधी, अहमद पटेल और मनमोहन वगैरह मंडली कल से लंगोट की गांठ मारकर इंडिया गेट के सामने आएं और आदर्श निर्माण करें।

गोमांस न खाने पर गर्व है: शाहनवाज

मुंबई।  भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को यहां कहा, 'कांग्रेस अब दिशाहीन हो गई है। पिछले दस वर्षों में मैंने कभी यह नहीं देखा कि उनका (राहुल) भाषण संसद में 10 मिनट से अधिक चला हो, लेकिन बैंकाक से लौटने के बाद उन्होंने अपनी शक्तियों को फिर से एकत्र किया है।

गोमांस को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं इस पर गर्व करता हूं कि मैंने यह कभी नहीं खाया और न कभी खाऊंगा। पूरे देश में सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण बने इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।'
 उन्होंने इसका प्रयोग लोगों को गुमराह करने के लिए शुरू कर दिया है। जब आपके पास टिप्पणी के लिए कुछ नहीं रह जाता तो आप लोगों के वस्त्रों पर टिप्पणी करना शुरू कर देते हैं।' भाजपा ने कहा है कि ऐसी आलोचना दिखाती है कि कांग्रेस दिशाहीन हो गई है। पार्टी ने दावा किया कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की शेरवानी को लेकर तो कभी कोई टिप्पणी नहीं की। भाजपा नेता ने कहा, 'प्रधानमंत्री के वस्त्रों पर टिप्पणी कर कांग्रेस लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। जवाहरलाल नेहरू जो शेरवानी पहनते थे, क्या उसके बारे में हम कुछ बोले। कांग्रेस अध्यक्षा जो वस्त्र पहनती हैं, क्या हमने कभी उस पर टिप्पणी की। कांग्रेस भले चाहे या न चाहे देश का विकास तो होगा ही।'

Sunday, May 31, 2015

गोमांस न खाने पर गर्व है : शाहनवाज