ad

Showing posts with label Bollywood. Show all posts
Showing posts with label Bollywood. Show all posts

Sunday, June 7, 2015

खुशकिस्मत हूँ जो करीना कपूर के साथ काम करने को मिला : अालिया भट

8:59:00 PM Posted by Unknown , , , ,
मुंबई,   अालिया भट ने कहा है कि वह खुशकिस्मत हैं, क्योंकि उनकों  करीना कपूर के साथ अगामी फिल्म उड़ता पंजाबमें काम करने को मिला. अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर और पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा, 'फिल्म के बारे में अभी बात करना बहुत जल्दी है. मैं खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मैं करीना साथ काम करूंगी. उनके साथ पर्दा साझा करने का लेकर मैं वास्तव में बहुत खुश हूं.

Saturday, June 6, 2015

अपनी अगली फिल्म के लिए उर्दू सीख रहे हैं वरुण धवन

8:34:00 PM Posted by Unknown , , ,
नई दिल्ली, वरुण धवन ने  अपनी अगली फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी है.  उनके भाई रोहित
धवन  इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फ़िल्म में उन्हें उर्दू बोलनी होगी जिसके लिए वे इन दिनों उर्दू सीख रहे हैं.

इस के साथ ही वे पुलिस कॉम्बैट ट्रेनिंग भी ले रहे हैं क्योंकि वरुण को फिल्म ढेर सारा ऐक्शन भी करना है. फिल्म की शूटिंग स्टार्ट करने से पहले वरुण अपने इस रोल के लिए कई तरह की तैयारियों में जुटे हुए हैं.



'एबीसीडी 2' के प्रचार करने कुआलालंपुर पहुँची श्रद्धा कपूर

8:33:00 PM Posted by Unknown , , , ,
मुंबई, श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'एबीसीडी 2' के प्रचार  करने अब कुआलालंपुर में तीन
दिवसीय आईफा समारोह में पहुंच गई हैं. . श्रद्धा ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा , 'हैदराबाद से मलेशिया. आईफा में 'एबीसीडी 2' का प्रचार. मुख्य पुरस्कार समारोह में एक विशेष 'श्रद्धांजलि' दे रही हूं. अच्छे की कामना कर रही हूं. कामना करें कि मेरी किस्मत मेरा साथ दे.'  'एबीसीडी2' 19 जून को रिलीज हो रही है .



Wednesday, June 3, 2015

हिन्दी फिल्मों में साइड रोल करने वाली एक्ट्रेस को वेश्यावृति करते पकड़ा

9:07:00 PM Posted by Unknown , , , , , , ,

 नई दिल्ली, गोवा पुलिस ने मंगलवार को एक पांच सितारा होटल पर छापा मारकर एक्ट्रेस को सेक्स रैकेट से छुड़ाने में कामयाब हुई है. इसके अलावा इस सेक्स रैकेट की दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस इंस्पेक्टरने इस मामले के बारे में बात करते हुए बताया, 'पुलिस ने  तय  प्लान के मुताबिक ग्राहक को भेजकर रेड को अंजाम दिया. इस सेक्स रैकेट की दलाल कई पांच सितारा होटलों और पॉश इलाकों में काम करती थी. तेलुगू एक्ट्रेस मंगलवार को ही मुम्बई से गोवा पहुंची थीं.'
पुलिस के मुताबिक ग्राहक‍ बने शख्स ने वेबसाइट से नंबर‍ लिया और सेक्स रैकेट की दलाल से संपर्क किया जिसके चलते उसने एक्ट्रेस के लिए करीब 3 लाख रुपये की मांग की और इनमें से डेढ़ लाख रुपये एडवांस में देने को कहा. ' पुलिस के मुताबिक, अभी इस मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.


Thursday, May 28, 2015

सलमान अब हिंदी, उर्दू में भी करेंगे ट्वीट

9:00:00 PM Posted by Unknown , , , , ,
मुंबई : अबतक अंग्रेजी में ट्वीट करने वाले बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अब हिंदी और उर्दू में भी ट्विटर पर अपने फैंस के साथ मुखातिब होंगे. इस बात की जानकारी हर दिल अजीज सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्‍यम से लोगों को दी है. सलमान खान (49) ने वर्ष 2010 में ट्वीटर पर
पदार्पण किया था और ट्वीटर पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या लगभग एक करोड है.


Also for all my fans , I will soon start tweeting in हिन्दी and اردو also.

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 27, 2015

सलमान ने ट्वीट किया कि मेरे सभी प्रशंसकों के लिए मैं जल्द ही हिंदी और उर्दू में भी ट्वीट करुंगा. सलमान की आने वाली फिल्म बजरंगी भाईजानकी हाल ही में पहली झलक जारी की गई है. उनकी यह फिल्म ईद 2015 पर रिलीज होगी. इसमें उनके साथ करीना कपूर खान भी नजर आएंगी.

हाल के दिनों में सलमान खान काफी परेशानी से गुजरे हैं. हिट एंड रन मामले में उन्हें सजा सुनाई गयी लेकिन बंबई हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिल गयी. सौजन्यः प्रभात खबर



रणबीर पर फिदा हुए आमिर, की एक्टिंग की तारीफ

8:53:00 PM Posted by Unknown , , , ,

मुंबईः 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने अभिनेता रणबीर कपूर की उनकी प्रतिभा के लिए खुले दिल से तारीफ की है। वह कहते हैं कि रणबीर कोई भी फिल्म कर सकते हैं।

आमिर  ने एक साक्षात्कार में कहा कि रणबीर एक कमाल के अभिनेता हैं। वह इतने अच्छे हैं कि कोई भी फिल्म कर सकते हैं। आमिर खान ने रणबीर की तारीफ फिल्म 'बॉम्बे वेलवेटदेखने के बाद की है। यह फिल्म व्यवसायिक रुप से ज्यादा सफल नहीं हो पाई लेकिन आमिर खान ने रणबीर की तारीफ की है।


आमिर और रणबीर 'पीके' फिल्म में साथ नजर आए थे। इसमें रणबीर के हिस्से हालांकि महज एक अतिथि भूमिका ही आई थी। आमिर फिलहाल अपनी फिल्म 'दंगल' में व्यस्त हैं, जिसके लिए उन्होंने काफी वजन बढ़ाया है। दंगल कुश्तीबाज महावीर फोगट के जीवन पर आधारित है। सौजन्य - आईबीएन-7

अमेरिका में रंगभेद की शिकार हुई थीं प्रियंका चोपड़ा!

8:52:00 PM Posted by Unknown , , , ,
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अमेरिका में रंगभेद का सामना करना पड़ा था। ये खुलासा खुद प्रियंका ने किया है। प्रियंका ने बताया कि वो अमेरीका में इस हद तक नस्लभेद की शिकार हुईं
कि उन्हें अमेरिका छोड़ने का फैसला करना पड़ा।

प्रियंका ने बताया कि जब वो 12 साल की थीं तब वो स्कूली पढाई करने के लिए अमेरिका गई थीं, लेकिन फिर कथित रंगभेदी भावनाओं से आहत होकर स्वदेश लौट गई थीं। आज वो अमेरिका में एक हॉलीवुड प्रोडक्शन का हिस्सा है। प्रियंका के अनुसार उन्हें अमेरीका में बदलाव नज़र आता है।


गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड की टॉप हिरोइनों में एक से एक हैं। एक्टिंग के साथ-साथ प्रियंका इंटरनेशल सिंगर भी हैं। उनका एलबम अमेरिका समेत कई देशों में काफी हिट भी हुआ। सौजन्य - आईबीएन-7

पढ़ेंः कौन सी पांच फिल्में कल होंगी रिलीज

मुंबईः कल बड़े पर्दे पर बॉलीवुड की 5 फिल्में आमने-सामने होंगी यानि कि कल आपके पास 1 नहीं दो नहीं पूरे 5 ऑप्शंस होंगे। जहां कल अरशद की वेलकम टू कराचीरिलीज होगी वहीं मिथुन के बेटे भी कल बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। हम आपको बता रहे हैं उन 5 फिल्मों के बारे में जिससे आप फैसला कर सकें कि आपको कौन सी फिल्म देखनी चाहिए।

वेलकम टू कराची- यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें अरशद वारसी और जैकी भागनानी हैं। ये फिल्म दो ऐसे लड़कों की कहानी है जो बदकिस्मती से बॉर्डर क्रॉस करके कराची पहुंच जाते हैं और वहां से निकलने के लिए सिक्योरिटी को पागल बनाते हैं। फिल्म के डायरेक्टर आशीष आर. मोहन हैं।

इश्केदारियां- फिल्म में महाक्षय चक्रवर्ती, एवलिन शर्मा, मोहित दत्ता और केविन दवे हैं। फिल्म के नाम से ही पता चल जाता है कि फिल्म प्यार और रिश्तों के बारे में है। फिल्म लव-ट्राएंगल पर बनी है जो महाक्षय चक्रवर्ती, एवलिन शर्मा और मोहित दत्ता के आसपास घूमती है। फिल्म अपने रोमांटिक गानों के चलते चर्चा में है। फिल्म के डायरेक्टर वी. के प्रकाश हैं।

लतीफ- फिल्म लतीफमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कादर खान, मुरली शर्मा, मुकेश तिवारी हैं। पावरफुल डायलॉग्स और स्टंट से भरपूर है यह फिल्म। फिल्म लतीफ ( नवाजुद्दीन सिद्दीकी) नाम के युवक के आसपास घूमती है जो डॉक्टर बनना चाहता है लेकिन बदकिस्मती से वो ड्रग्स रेड में पकड़ा जाता है क्योंकि वो वहां उस वक्त मौजूद होता है। फिल्म पहले 24 अप्रेल को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी रिलीजिंग डेट आगे बढ़ गई। फिल्म के डायरेक्टर इसरार अहमद हैं।

पी से पीएम तक- मीनाक्षी दीक्षित, इंद्रजीत सोनी, भारत जाधव, यशपाल शर्मा फिल्म में हैं। पी से पीएम तकपॉलीटिक्स पर बनी फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे 200 रुपए वाली वेश्या 4 दिनों के लिए पीएम यानि प्रधानमंत्री बनती है। फिल्म में मीनाक्षी दीक्षित लीड रोल में हैं जो पहले कुछ तमिल, तेलेगु और मलयालम फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्म के डायरेक्टर कुंदन शाह हैं।


आई लव देसी- आई लव देसीएक रोमांटिक फिल्म है जिसमें वेदांत बाली, प्रियंका शाह, गुलशन ग्रोवर, शक्ति आनंद लीड रोल में हैं। फिल्म के डायरेक्टर पंकज बत्रा हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर रॉकी दासवानी हैं। सौजन्य - आईबीएन-7

धर्मेंद्र की तबियत खराब, अस्पताल में भर्ती!

8:50:00 PM Posted by Unknown , , , ,

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। धर्मेंद्र की तबियत कई दिनों से खराब चल रही थी। आज रुटिन चेकअप के लिए उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम
तक वो अस्पताल में ही रहेंगे उसके बाद डॉक्टर उनकी सेहत का हाल बताएंगे।

धर्मेंद्र के परिवारवाले भी अस्पताल में उनके साथ हैं। उनकी सेहत को लेकर काफी फिक्रमंद हैं। फिलहाल डॉक्टर उनके कई टेस्ट कर रहे हैं जिसकी रिपोर्ट आने बाद ही उनको डिस्चार्ज करने पर फैसला लिया जा सकेगा। सौजन्य - आईबीएन-7

पुलिस कॉन्स्टेबल से भिड़ गईं दो हिरोइनें, थाने में हंगामा!

8:49:00 PM Posted by Unknown , , , ,
मुंबईः अगर आप समझते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सिर्फ एक्टिंग में ही माहिर होती और बाकी काम के लिए उन्हें दूसरों पर डिपेंड रहना पड़ता है तो आप गलत सोचते हैं। हाल ही अभिनेत्रियों के मामले में एक ऐसा मामला सामने आया जो हर किसी के रोंगटे खड़े कर देने वाला है। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूजा मिश्रा और श्रुति गुप्ता ने मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में महिला पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ हाथापाई कर बाल पकड़कर खींचे।

ऐसे में दोनों ही एक्ट्रेस कानूनी शिकंजे में फंस गई। दोनों के खिलाफ महिला कॉन्स्टेबल के साथ हाथापाई का मामला दर्ज किया गया है। बीते दिन पूजा मिश्रा और उनकी साथी श्रुति गुप्ता रात एक बजे लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित अपन घर जा रही थीं। तभी वो अंधेरी वेस्ट स्थित लिंक रोड पर एक एटीएम क्यॉस्क पर रूकीं।

इस बीच दोनों की एक ऑडी में बैठे दो युवकों किसी बात को लेकर अनबन हो गई। दोनों एक्ट्रेस का आरोप है कि ऑडी में बैठे दोनों युवक उन पर घटिया कमेंट्स कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दस्तक दे दी, पुलिस की गाड़ी देख ऑडी में बैठे युवक भागने में कामयाब हुए जबकि पुलिस पूजा मिश्रा और श्रुति गुप्ता को डीएन नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।


बाद में दोनों एक्ट्रेस ने महिला पुलिस कांस्टेबल पर हाथपाई कर डाली। दरअसल, दोनों का आरोप है पुलिस ने घटिया कमेंट्स कर रहे दो युवकों को जानबूझ कर भागने दिया। हालांकि थोड़ी ही देर बाद दोनों युवकों को भी पुलिस थाने लाया गया, लेकिन दोनों ही एक्ट्रेस ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। ऐसे में दोनों ही पुलिस स्टेशन में हंगामा बरपाने लगी, यह ड्रामा करीब 45 मिनट तक चला और इसी बीच उन्होंने महिला कॉन्स्टेबल्स के साथ बदसुलूकी भी की। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया गया। सौजन्य - आईबीएन-7

अभिषेक ने की तब्बू की तारीफ,कहा फिल्म में लेकर धन्य हुआ

8:48:00 PM Posted by Unknown , , , ,
मुंबईः 'माचिस' 'हैदर' जैसी फिल्मों से अभिनय का लोहा मनवा चुकीं तब्बू आगे 'फितूर' फिल्म में नजर आएंगी। इसके निर्देशक अभिषेक कपूर ने कहा है कि वह इस फिल्म में एक नई जान डाल
देंगी। अभिषेक ने कहा कि तब्बू प्रतिभा की खान हैं। उन्होंने हमारे इस पुरुष प्रधान फिल्म उद्योग में एक दमदार परफॉर्मर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होने कहा कि वह एक निडर अभिनेत्री हैं, जो बहाव से उल्टी दिशा में जाती हैं और नई-नई भूमिकाओं में हाथ आजमाने से नहीं कतराती।


अभिषेक ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि वह 'फितूर' में अपनी भूमिका में एक नई जान डाल देंगी। मैं उन्हें अपनी फिल्म में लेकर धन्य हो गया हूं। 'यूटीवी' चैनल की अमृता पांडेय ने कहा कि तब्बू 'द नेमसेक' और हालिया 'हैदर' फिल्म से यूटीवी परिवार का हिस्सा हैं। 'फितूर' में आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ के अलावा अन्य कलाकार भी हैं। सौजन्य - आईबीएन-7

Tuesday, May 26, 2015

कश्‍मीर की लड़कियों को करीना ने दान किये अपने कपड़े


बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही आगामी फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कर कश्‍मीर से लौटी है. करीना ने यहां फिल्‍म में पहने कपड़ों को कश्‍मीर की लोकल लड़कियों को दान किया है. फिल्‍म में करीना के
अलावा सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दाकी भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

दरअसल करीना की फीमेल फैंस उनसे मिलने के लिए घंटों सेट पर इंतजार किया करती थी. जब करीना उन लड़कियों से मिली तो उन्‍होंने करीना की वार्डरोब और गहनों की खूब तारीफ की जो उन्‍होंने फिल्‍म की शूटिंग के दौरान पहने थे.

उन लड़कियों से मिलने के बाद करीना बेहद भावुक हो गई और करीना ने उन लड़कियों से वादा किया कि शूटिंग खत्‍म होने के बाद वे अपने कपड़े उन्‍हें देकर जायेंगी. जानकारी के अनुसार करीना ने अपने कपड़े उन लडकियों को दे दिये हैं. वहीं करीना अपनी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.




Monday, May 25, 2015

जानिये कंगना की 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' की धमाकेदार कमाई


मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्‍म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्‍म ने दो दिनों में लगभग 21.85 करोड़ की कमाई की है. फिल्‍म में कंगना के अलावा आर. माधवन, स्‍वरा भास्‍कर और जिमी शेरगिल ने मुख्‍य भूमिका निभाई 
है. फिल्‍म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.


आपको बता दें कि फिल्‍म में कंगना ने डबल रोल निभाया है. कंगना ने फिल्‍म 'क्‍वीन' से तो दर्शकों का दिल जीता ही था अब लग रहा है कि इस फिल्‍म से भी वह दर्शकों के दिलों में राज करना चाहती हैं.

बॉलीवुड के ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा है कि,' 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने रिलीज के पहले दिन 8.75 करोड़ की कमाई की और शनिवार को 13.10 करोड़ का कारोबार किया है. कुल मिलाकर दो दिन में 21.85 करोड़ रुपये की कमाई.' फिल्‍म का कमाई को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म आगे भी अच्‍छी कमाई करेगी. फिल्‍म वर्ष 2011 में आई फिल्‍म 'तनु वेड्स मनु' की सीक्‍वल है. सौजन्यः प्रभात खबर



करन ने मनाया 43वां जन्‍मदिन, ट्विटर पर बधाइयों का तांता


मुबंई : बॉलीवुड के जानेमाने निर्माता-निर्देशक करन जौहर आज अपना 43वां जन्‍मदिवस मना रहे हैं. उनका जन्‍म 25 मई 1972 को मुबंई में हुआ था. लगभग 20 साल के अपने करियर में करन ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्‍में दी. उनकी पारिवारिक और रोमांटिक फिल्‍में आज भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है.

करन ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत आदित्‍य चोपड़ा की फिल्‍म 'दिलवाले दुल्‍हानियां ले जायेंगे' से एक असिसटेंट डायरेक्‍टर के तौर पर की थी. इस फिल्‍म ने देश के साथ-साथ विदेशें में भी धमाल मचा दिया था. इस सफलता के बाद करन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार आगे बढ़ते गये.

करन ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत आदित्‍य चोपड़ा की फिल्‍म 'दिलवाले दुल्‍हानियां ले जायेंगे' से एक असिसटेंट डायरेक्‍टर के तौर पर की थी. इस फिल्‍म ने देश के साथ-साथ विदेशें में भी धमाल मचा दिया था. इस सफलता के बाद करन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार आगे बढ़ते गये.

डायरेक्‍टर के तौर पर करन की पहली फिल्‍म 'कभी खुशी कभी गम' थी जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया. इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन, जया बच्‍चन, शाहरुख खान, काजोल, रितिक रोशन और करीना कपूर ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. यह फिल्‍म एक पारिवारिक ड्रामा थी. फिल्‍म के गानों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

करन को जन्मदिन पर 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' फिल्म के अभिनेताओं वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट समेत बहुत से लोगों से शुभकामनाएं मिलीं. वरुण ने इस खास मौके पर ट्वीटर पर लिखा,' उम्मीद है कि आने वाला साल आपके लिए बेहतरीन हो....मैं आपको अपनी फिल्म का यह गाना समर्पित करना चाहता हूं. फिल्‍म 'एबीसीडी-2' का 'हैप्पी बर्थडे' नाम का यह गाना बतौर रैपर वरुण का पहला गाना है.

करन ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में बतौर अभिनेता अपने अभिनय का जौहर दिखाया था.उनके जन्मदिन पर आलिया और सिद्धार्थ ने भी शुभकामनाएं दीं. सिद्धार्थ ने ट्विटर पर लिखा 'हैप्पी बर्थडे करन....आपको प्यार....' वही आलिया ने लिखा,' मेरे सबसे प्रिय को हैप्पी बर्थडे...शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार..' श्रद्धा कपूर जिन्होंने 'उंगली' फिल्म में करन के लिए आइटम नंबर किया था ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे करन जौहर....शुभकामनाएं...आपकी खुशियां कभी खत्म न हो... जिंदगी में और फिल्मों में आपको सफलता मिले....'

'उंगली' के अभिनेता इमरान हाशमी ने लिखा,' हैप्पी बर्थडे करन..आशा है आने वाला साल आपके लिए शानदार हो.....' शाहिद कपूर ने लिखा,' हैप्पी बर्थडे...आने वाला साल आपके लिए बढिया हो.....' सौजन्यः प्रभात खबर


Friday, May 1, 2015

मुख्‍यमंत्री मुफ्ती की नजर बॉलीवुड पर

श्रीनगर। मुफ्ती सईद कश्मीर की वादियों को एक बार फिर बॉलीवुड की फिल्मों का प्रमुख हिस्सा बनाना चाहते हैं, ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था को एक बड़ा सहारा मिल सके। ऐसे में सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' की घाटी में शूटिंग के बाद अन्य निर्माता-निर्देशकों को कश्मीर की ओर आकर्षित करने की कवायद में मुख्यमंत्री ने मुंबई में कई अभिनेताओं और निर्माता-निर्देशकों के द्वार भी खटखटाए हैं।

mufti mohammad sayeed जानकारी के मुताबिक कई निर्माता-निर्देशक घाटी का रुख करना चाहते हैं। पिछले तीन साल में घाटी में जब तक है जान, यह जवानी है दिवानी, हैदर और पिछले वर्ष फितूर फिल्म की शूटिंग हुई।

वर्तमान में सलमान खान अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग कर रहे हैं। अब कई निर्माता घाटी में फिल्मों की शूटिंग करना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो घाटी के होटल मालिक और पर्यटन विभाग फिल्म कास्ट को पूरी सुविधाएं प्रदान करने के लिए कह रहे हैं। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद भी कुछ दिन में मुंबई जाने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के कई बड़े निर्माता निर्देशकों ने कश्मीर के बड़े होटल मालिकों से बात की है। होटल मालिकों ने भी रुकने के लिए सस्ती व्यवस्था देने की बात कही है। इसके बाद निर्माता फिल्मों की शूटिंग का मूड बना रहे हैं।
संभव है कि सलमान खान की फिल्म के बाद जल्द ही कुछ और फिल्मों की शूटिंग शुरू हो जाए। राज्य पर्यटन विभाग घाटी को फिर से बॉलीवुड का पसंदीदा शूटिंग स्थल बनाना चाहता है। इसलिए सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें होटल मालिकों और हाउस बोट मालिकों की मदद ली जा रही है। इसमें होटल मालिकों ने भी हामी भरी है।

कश्मीर पर्यटन विभाग के निदेशक और पर्यटन विकास निगम के प्रबंधक निदेशक फारूक शाह का कहना है कि बॉलीवुड को कश्मीर खींचने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इसमें होटल मालिक और हाउस बोट मालिक भी चाहते हैं कि बॉलीवुड कश्मीर का रुख करे।

वह फिल्म निर्माताओं को सस्ती सुविधा देने के लिए राजी हुए हैं। कई निर्माता संपर्क करने लगे हैं। हालांकि शाह ने इनके नाम नहीं बताए। कुछ ही दिनों में इसका खुलासा हो सकता है।

मुफ्ती मुहम्मद सईद जब वर्ष 2002 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो भी उन्होंने फिल्म निर्देशकों को कश्मीर की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया था। कुछ हद तक वे इसमें कामयाब भी रहे थे और अब एक बार फिर वे इस कवायद में जुट गए हैं।