ad

Showing posts with label Bombay valvet. Show all posts
Showing posts with label Bombay valvet. Show all posts

Thursday, May 28, 2015

रणबीर पर फिदा हुए आमिर, की एक्टिंग की तारीफ

8:53:00 PM Posted by Unknown , , , ,

मुंबईः 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने अभिनेता रणबीर कपूर की उनकी प्रतिभा के लिए खुले दिल से तारीफ की है। वह कहते हैं कि रणबीर कोई भी फिल्म कर सकते हैं।

आमिर  ने एक साक्षात्कार में कहा कि रणबीर एक कमाल के अभिनेता हैं। वह इतने अच्छे हैं कि कोई भी फिल्म कर सकते हैं। आमिर खान ने रणबीर की तारीफ फिल्म 'बॉम्बे वेलवेटदेखने के बाद की है। यह फिल्म व्यवसायिक रुप से ज्यादा सफल नहीं हो पाई लेकिन आमिर खान ने रणबीर की तारीफ की है।


आमिर और रणबीर 'पीके' फिल्म में साथ नजर आए थे। इसमें रणबीर के हिस्से हालांकि महज एक अतिथि भूमिका ही आई थी। आमिर फिलहाल अपनी फिल्म 'दंगल' में व्यस्त हैं, जिसके लिए उन्होंने काफी वजन बढ़ाया है। दंगल कुश्तीबाज महावीर फोगट के जीवन पर आधारित है। सौजन्य - आईबीएन-7