ad

Showing posts with label PK. Show all posts
Showing posts with label PK. Show all posts

Sunday, June 7, 2015

चीन में भी छाई आमिर की 'पीके', जानें- कितनी की कमाई?

6:16:00 PM Posted by Unknown , , ,
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘पीके’ देश में खासी कमाई करने के बाद चीनी बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया किर्तिमान स्थापित किया है।
'पीके' ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड एक करोड़ पैंतीस लाख अमेरिकी डॉलर (करीब सौ करोड़ रुपये) की कमाई की है। यह पहली भारतीय फिल्म है जिसने चीन में कमाई का ये आंकड़ा छूआ है।
गौरतलब है कि चीन में 22 मई को 5,400 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद फिल्म को चीनी दर्शकों ने काफी पसंद लिया। बता दें कि  इससे पहले साल 2009 में आमिर की '3 इडियट्स' ने पूरे चीन में सफलता के झंडे गाड़े थे।
'पीके' ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में भी सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का मुकाम हासिल कर लिया है। वहीं, उत्तरी अमेरिका में 2014 में सर्वाधिक कमाई करने वाली विदेशी भाषा की फिल्म बनकर उभरी है।
बता दें कि यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सौजन्य से विनोद चोपड़ा फिल्म्स एवं राजकुमार हिरानी फिल्म्स निर्मित 'पीके' 19 दिसंबर, 2014 को रिलीज हुई। इस फिल्म आमिर खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे।

Thursday, May 28, 2015

रणबीर पर फिदा हुए आमिर, की एक्टिंग की तारीफ

8:53:00 PM Posted by Unknown , , , ,

मुंबईः 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने अभिनेता रणबीर कपूर की उनकी प्रतिभा के लिए खुले दिल से तारीफ की है। वह कहते हैं कि रणबीर कोई भी फिल्म कर सकते हैं।

आमिर  ने एक साक्षात्कार में कहा कि रणबीर एक कमाल के अभिनेता हैं। वह इतने अच्छे हैं कि कोई भी फिल्म कर सकते हैं। आमिर खान ने रणबीर की तारीफ फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट'  देखने के बाद की है। यह फिल्म व्यवसायिक रुप से ज्यादा सफल नहीं हो पाई लेकिन आमिर खान ने रणबीर की तारीफ की है।


आमिर और रणबीर 'पीके' फिल्म में साथ नजर आए थे। इसमें रणबीर के हिस्से हालांकि महज एक अतिथि भूमिका ही आई थी। आमिर फिलहाल अपनी फिल्म 'दंगल' में व्यस्त हैं, जिसके लिए उन्होंने काफी वजन बढ़ाया है। दंगल कुश्तीबाज महावीर फोगट के जीवन पर आधारित है। सौजन्य - आईबीएन-7