ad

Showing posts with label Urdu. Show all posts
Showing posts with label Urdu. Show all posts

Saturday, June 6, 2015

अपनी अगली फिल्म के लिए उर्दू सीख रहे हैं वरुण धवन

8:34:00 PM Posted by Unknown , , ,
नई दिल्ली, वरुण धवन ने  अपनी अगली फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी है.  उनके भाई रोहित
धवन  इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फ़िल्म में उन्हें उर्दू बोलनी होगी जिसके लिए वे इन दिनों उर्दू सीख रहे हैं.

इस के साथ ही वे पुलिस कॉम्बैट ट्रेनिंग भी ले रहे हैं क्योंकि वरुण को फिल्म ढेर सारा ऐक्शन भी करना है. फिल्म की शूटिंग स्टार्ट करने से पहले वरुण अपने इस रोल के लिए कई तरह की तैयारियों में जुटे हुए हैं.



Thursday, May 28, 2015

सलमान अब हिंदी, उर्दू में भी करेंगे ट्वीट

9:00:00 PM Posted by Unknown , , , , ,
मुंबई : अबतक अंग्रेजी में ट्वीट करने वाले बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अब हिंदी और उर्दू में भी ट्विटर पर अपने फैंस के साथ मुखातिब होंगे. इस बात की जानकारी हर दिल अजीज सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्‍यम से लोगों को दी है. सलमान खान (49) ने वर्ष 2010 में ट्वीटर पर
पदार्पण किया था और ट्वीटर पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या लगभग एक करोड है.


Also for all my fans , I will soon start tweeting in हिन्दी and اردو also.

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 27, 2015

सलमान ने ट्वीट किया कि मेरे सभी प्रशंसकों के लिए मैं जल्द ही हिंदी और उर्दू में भी ट्वीट करुंगा. सलमान की आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की हाल ही में पहली झलक जारी की गई है. उनकी यह फिल्म ईद 2015 पर रिलीज होगी. इसमें उनके साथ करीना कपूर खान भी नजर आएंगी.

हाल के दिनों में सलमान खान काफी परेशानी से गुजरे हैं. हिट एंड रन मामले में उन्हें सजा सुनाई गयी लेकिन बंबई हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिल गयी. सौजन्यः प्रभात खबर