ad

Showing posts with label Alia Bhatt. Show all posts
Showing posts with label Alia Bhatt. Show all posts

Sunday, June 7, 2015

खुशकिस्मत हूँ जो करीना कपूर के साथ काम करने को मिला : अालिया भट

8:59:00 PM Posted by Unknown , , , ,
मुंबई,   अालिया भट ने कहा है कि वह खुशकिस्मत हैं, क्योंकि उनकों  करीना कपूर के साथ अगामी फिल्म उड़ता पंजाबमें काम करने को मिला. अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर और पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा, 'फिल्म के बारे में अभी बात करना बहुत जल्दी है. मैं खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मैं करीना साथ काम करूंगी. उनके साथ पर्दा साझा करने का लेकर मैं वास्तव में बहुत खुश हूं.

Monday, May 25, 2015

जानिये क्‍यों सलमान ने खान ने नहीं की करन की 'शुद्धि'

9:04:00 PM Posted by Unknown , , , ,

मुंबईः बॉलीवुड के जानेमाने फिल्‍मकार करन जौहर के लिए 'शुद्धि' उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है. लेकिन जब से करन ने इसकी घोषणा की है. फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई न कोई बदलाव होते रहे हैं. पहले ऋतिक-करीना ने फिल्म को न कहा. फिर शाहरुख आमिर ने. अंतत: फिल्म सलमान के पास पहुंची.

अचानक सलमान ने भी फिल्म से खुद को अलग कर लिया. करन ने ट्रविटर पर इस बात की घोषणा की कि वरुण धवन और आलिया भट्ट इस फिल्म की लीड कास्टिंग हैं. और उस वक्त से इस बात को लेकर कई कयास लगाये जा रहे हैं कि आखिर सलमान ने फिल्म क्यों छोड़ी.

चर्चा है कि पिछले दिनों सलमान 'हिट एंड रन' केस को लेकर काफी परेशान रहे थे. शायद यही वजह है कि सलमान ने फिल्म छोड़ दी है. तो दूसरी तरफ यह भी अफवाह है कि सलमान को इस बात की तकलीफ है कि करन ने 'AIB' शो में सलमान की बहन अर्पिता का मजाक उड़ाया था. सलमान उस वक्त भी शो पर भड़के थे.

चूंकि उन्हें हरगिज बर्दाश्त नहीं कि उनकी बहन का कोई यूं मजाक उड़ाये. यही वजह है कि करन और सलमान के रिश्तों में थोड़ी खटास आ गयी है और दोनों ने रास्ते अलग कर लिये हैं. हालांकि सच्चाई क्या है, यह तो सिर्फ सलमान और करन ही बता सकते हैं. सौजन्यः प्रभात खबर