ad

Showing posts with label NARENDRA MODI. Show all posts
Showing posts with label NARENDRA MODI. Show all posts

Sunday, July 19, 2015

नरेंद्र मोदी बोले, संसद के मॉनसून सत्र में होगा विपक्ष से '' मुकाबला ''

12:42:00 AM Posted by Unknown , ,
जम्मू।
संसद का मानसून सत्र हंगामेदार होने की संभावना है। इसी माह की 21 तारीख को संसद का सत्र शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीकार किया कि संसद के मानसून सत्र में ‘मुकाबला’ होगा। कांग्रेस के दिवंगत दिग्गज नेता गिरधारी लाल डोगरा की जन्मशती समारोह को यहां संबोधित करते हुए मोदी ने यह बात कही कि जहां उनके साथ राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने मंच साझा किया।

परिवारवाद एवं छुआछूत की राजनीतिक विचारधारा का पुरजोर विरोध करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि परस्पर विरोध लोकतंत्र की खूबसूरती है। कांग्रेस नेताओं की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि आज हम लोग मस्ती में यहां बैठे हैं, लेकिन देखिएगा कि कुछ दिनों बाद कैसा मुकबला होता है।

यह लोकतंत्र का दर्पण है और यहां राजनीतिक छुआछूत नहीं होता है।’ संसद में विपक्ष द्वारा घेरे जाने की खबरों के बीच सत्तारूढ़ राजग के वरिष्ठ मंत्रियों की कल दिल्ली में बैठक हुई थी। इसमें अगले सप्ताह से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार के विधायी कामकाज को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई। विपक्षी दल व्यापमं घोटाला, ललित मोदी विवाद, सामाजिक आर्थिक और जाति गणना जैसे विभिन्न मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरने की घोषणा कर चुके हैं।

सौजन्य : SAMACHAR JAGAT NEWS

Saturday, July 18, 2015

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है ईद, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली: रमजान का महीना पूरा होने के मौके पर ईद-उल-फितर आज देश भर में मनाया जा रहा है। अलग-अलग शहरों की मस्ज़िदों में नमाज पढ़ने के लिए नमाजियों की भीड़ जुटी है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित दिल्ली के फतेहपुरी मस्जिद पहुंचे। वहां उन्होंने नमाज अदा की।

दिल्ली के जामा मस्जिद में हज़ारों लोगों ने नमाज अदा की। शुक्रवार रात चांद दिखने के बाद से ही ईद की तैयारी शुरू हो गई थीं। राष्ट्रपति ने लोगों की ईद की बधाई दी है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को ईद की बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने कहा, 'ईद-उल-फितर के खुशी के मौके पर, मैं अपने नागरिकों को, खासतौर पर सभी मुसलमान भाइयों-बहनों को बधाइयां और शुभकामनाएं देता हूं।’

उन्होंने कहा, 'यह पावन दिन हम सब में सदाशयता और करुणा की भावना का संचार करे। इस दिन हम अपने मतभेद भुलाएं। सद्भाव, एकजुटता और भाईचारे में ईद-उल-फितर हर आस्था के लोगों को एकजुट करे और हमारे महान देश की मिश्रित संस्कृति के प्रति हमारे गौरव को और मजबूत करे।’

पीएम मोदी ने कहा, 'रमजान का पवित्र महीना खत्म होने जा रहा है, लोग ईद का इंतजार कर रहे हैं। देश-विदेश ईद मना रहा है। मैं इस मौके पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।' हामिद अंसारी ने अपने संदेश में कहा, 'ईद-उल-फितर मनाने के उच्च आदर्श हमारे जीवन को शांति, समृद्धि और सौहार्द से लबरेज करें तथा हमें मानवता की भावना के साथ एकजुट करें।'

इस्लामी चंद्र पंचांग के नौवें महीने में रमजान के दौरान मुसलमान रोजा रखते हैं और सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक भोजन पानी नहीं लेते हैं। शाम में इफ्तार के समय लोग भोजन करते हैं।

 सौजन्य: NDTV NEWS


Friday, July 17, 2015

राहुल का प्रधानमंत्री पर निशाना, "उनका 56 इंच का सीना 5.6 इंच का रह जाएगा"

जयपुर: राजस्थान के दो-दिवसीय दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की वसुंधरा राजे सरकार पर निशाना साधा।

राजधानी जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से जुड़े विवादों का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया, "उनका 56 इंच का सीना 5.6 इंच का रह जाएगा..." उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल की बात करते हुए कहा, "आप लोग देखते रहिए, हम लैंड बिल को पास नहीं होने देंगे..."

फिर उन्होंने आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी से नज़दीकी के आरोपों से घिरीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी निशाना साधते हुए कहा, "राजस्थान में 'ललित मोदी सरकार' है" उन्होंने कहा, "आजकल राजस्थान सरकार का रिमोट कन्ट्रोल लंदन में है, वे वहां से बटन दबाते हैं, तो यहां वह (मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे) उछल जाती हैं... इसलिए यहां 'ललित मोदी सरकार' है"

आपकी मुख्यमंत्री दस्तखत किए और कहा, "मैं एक भगोड़े की मदद करना चाहती हूं, लेकिन मेरे देश के लोगों को इस बात का पता नहीं चलना चाहिए... उन्होंने देश का कानून तोड़ा है, और एक भगोड़े की फरार होने में मदद की है..."

उन्होंने किसानों की एकता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, "मुझे 'लगान' फिल्म पसंद आई, क्योंकि उसमें गरीब किसान टैक्स वसूले जाने की बात पर एकजुट होकर लड़ते हैं... फिल्म में आखिर में किसान जीत जाते हैं, और असल ज़िन्दगी में भी..."

राजस्थान की गर्मी की ओर इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "मैं कभी भी पगड़ी के महत्व को नहीं समझ पाया था, लेकिन यहां सिर्फ 10 किलोमीटर चलने के बाद ही मुझे पगड़ी की कीमत समझ आ गई..."
सौजन्य: NDTV


Thursday, June 11, 2015

योग दिवस के आयोजनों से पूरी तरह 'बाहर' रहेगी बीजेपी!

9:48:00 PM Posted by Unknown , , , ,
नई दिल्ली।  21 जून को प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को  बीजेपी हर विवाद से दूर रखना चाहती हैं, इसीलिए आज बीजेपी ने एक परिपत्र जारी किया है। जिसमें बीजेपी ने अपने सभी राज्य कार्यालयों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोई भी बीजेपी बैनर और पोस्टर के प्रयोग का न करें।

बीजेपी ने निर्देश दिए हैं कि इस मौके पर बीजेपी का लोगो, कमल का चिन्ह और किसी भी तरह का पोस्टर जो पार्टी से संबंधित हो, प्रयुक्त न किया जाए। बीजेपी ने निर्देश दिए हैं कि योग दिवस पर तिरंगा झंडा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो ही प्रयोग किया जाए।

साथ ही यह निर्देश दिया है कि योग का कार्यक्रम बीजेपी का आयोजित कार्यक्रम का नहीं लगना चाहिए, यह केवल भारतीय उत्सव लगाना चाहिए।  इस दौरान बीजेपी के सभी सांसदों और विधायकों को योग की सीडी दिए जाएं और वे सभी योग दौरान इन्हें लोगों को दिखाएं।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन  देश में  सुबह सात बजे से साढ़े सात बजे होगा और बीजेपी ने निर्देश दिए हैं इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी से जुड़ी सभी कार्यकर्ता लोगों  को योग की महत्व के बारे में बताएं।

Monday, June 8, 2015

आईपीएल में मोदी ने बांग्लादेशी क्रिकेटरों के प्रदर्शन को बताया प्रभावी


ढाका, बंगबंधु इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने आईपीएल सत्र में बांग्लादेशी क्रिकेटरों के
प्रदर्शन को प्रभावी बतायामोदी ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा कि इसके प्रदर्शन ने देश के युवा के जोश और उल्लास की बानगी दी है



उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट जगत में बांग्लादेश का देरी से पदार्पण हुआ लेकिन अब दूसरी टीमों के लिए बांग्लादेश बड़ी चुनौती बन गया है. उन्होंने विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के लिए बांग्लादेश की तारीफ करते हुए कहा, यह आपकी ताकत है कि आपने अपनी जगह बनाईमोदी ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली गरीब परिवार की दो बांग्लादेशी महिलाओं और महिला क्रिकेटर सलमा खातून का भी जिक्र किया. मोदी ने कहा कि , ‘यह बांग्लादेश की ताकत है. मैं यहां साथ चलने के लिए आया हूं


Sunday, June 7, 2015

बांग्लादेश में वाजपेयी को लिबरेशन ऑफ वॉर ऑनर, पीएम मोदी ने ग्रहण किया अवॉर्ड

ढाका: बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लिबरेशन अवॉर्ड ऑफ वॉर ऑनर से सम्मानित किया। वाजपेयी की ओर से ये सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल बासित ने ये सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को सौंपा। बांग्लादेश की आज़ादी में योगदान के लिए बांग्लादेश सरकार ने वाजपेयी को सम्मानित किया है।

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को लिबरेशन अवॉर्ड ऑफ वॉर ऑनर से सम्मानित करने पर बांग्लादेश का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की आज़ादी में भारतीयों की भूमिका भारतीयों के लिए गौरव का पल है। उन्होंने कहा कि अटल जी आज स्वस्थ होते तो चार चांद लग जाते।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब बांग्लादेश के मुक्ति योद्धा खून बहा रहे थे, तब भारतीय भी उनसे कंधा से कंधा मिला कर लड़ रहे थे और एक तरह से बांग्लादेश के सपने को साकार बनाने में मदद की। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस अवसर पर कहा कि बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में वाजपेयी की गतिविधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी सुबह ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की। बांग्लादेश में 12वीं सदी का यह चर्चित मंदिर हिन्दू समुदाय के लोगों के लिए सर्वाधिक पूजनीय स्थल है। पीएम मंदिर में करीब 15 मिनट तक रहे।



इस मंदिर को ढाका के सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है और यह क्षेत्र के प्रमुख 'शक्तिपीठों' में से एक है। मंदिर के पुजारियों और अधिकारियों ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया। उन्हें देवी ढाकेश्वरी की प्रतिकृति दी गई और अन्य स्मृति चिह्नों के अलावा एक शॉल भी भेंट किया गया।

इसके बाद वह रामकृष्ण मिशन गए। अपनी बांग्लादेश यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी ने ढाका में भारतीय दूतावास के नए दफ्तर का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री वहां खड़े लोगों और बच्चों के साथ बातचीत करते भी नजर आए। बाद में पीएम मोदी बंगबंधु इंटरनेशनल कॉन्फ़्रेंस सेंटर में लोगों को संबोधित करेंगे।

वह बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष की नेता ख़ालिदा ज़िया से भी मिलेंगे। इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी के दौरे के पहले दिन दोनों देशों के बीच लैंड बाउंड्री एग्रीमेंट हुआ। इस समझौते से 41 साल पुराना  सीमा विवाद ख़त्म हो गया है और करीब 50 हज़ार लोगों ने चैन की सांस ली है।

भारत और बांग्लादेश के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में 22 समझौते हुए हैं, जिनमें दोनों देशों के बीच बस सेवाओं की शुरुआत भी बेहद अहम है। अपनी बांग्लादेश यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि यह समझौता भारत और बांग्लादेश के संबंधों के लिए एक ‘ऐतिहासिक घटना’ बनेगा।

इस समझौते के तहत भारत को 500 एकड़ भूमि प्राप्त होगी जबकि बांग्लादेश को 10 हजार एकड़ जमीन मिलेगी। इस समझौते से 50 हजार लोगों की नागरिकता का सवाल भी सुलझ जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है और यह मुद्दा दोनों देशों के संबंधों में एक बड़ा अड़चन बना हुआ था।

saujany: NDTV

Thursday, May 28, 2015

भारत-पाकिस्तान संबंधों में आतंकवाद है 'केंद्रीय मुद्दा'

इस्लामाबाद : पिछले कई वर्षों से खराब संबंधों के बीच कई बार विभिन्‍न प्रधानमंत्रियों की ओर से पाकिस्‍तान के साथ भारत के संबंध बेहतर करने के प्रयास किये गये. इस बीच हर बार आतंकवाद प्रमुख मुद्दा बनकर सामने आया जिसकी वजह से भारत और पाकिस्‍तान के संबंध सामान्‍य नहीं हो पाए.

एक बार फिर भारत-पाक संबंधों को सामान्य होने से रोकने में आतंकवाद को केंद्रीय मुद्दा बताते हुए पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त ने कहा है कि भारत की नयी सरकार सभी पडोसी देशों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने की इच्छुक है. उच्चायुक्त टीसीए राघवन ने कहा कि आतंकवाद ऐसा 'केंद्रीय मुद्दा' है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में अवरोधक बना हुआ है.

'इतिहास एवं कूटनीति : भारत-पाकिस्तान संबंधों के संदर्भ में' विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'पडोसी देशों के बीच संबंध हमेशा मुश्किल होते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच के संबंध अपवाद नहीं हैं.' उन्होंने कहा, 'नीति के शब्दों में कहें तो पसंद हमारी है.' राघवन ने कहा, 'लेकिन चीजें सुधर सकती हैं. यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम भविष्य में किस तरह की नीतियां बनाते हैं.' द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नयी सरकार ने पडोसी देशों को बहुत महत्व दिया है. सौजन्यः प्रभात खबर




विश्वबैंक प्रमुख जिम यांग किम ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना कहा, दुनिया को आप जैसे और नेताओं की जरुरत


नयी दिल्ली : विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यांग किम ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर बधाई देते हुए कहा कि दुनिया को 'आपके जैसे और
नेताओं की जरुरत है.' किम ने प्रधानमंत्री को एक साल में गरीबी समाप्त करने के लिए उठाये गये दूरदृष्टि वाले कदमों के लिए बधाई दी.

विश्व बैंक प्रमुख ने ट्विट किया, 'भारत में गरीबी समाप्त करने के लिए एक साल के दूरदृष्टि वाले कदमों के लिए बधाई. दुनिया को आप जैसे और नेताओं की जरुरत है.'


मोदी ने उनके इस संदेश पर धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री ने ट्विट किया, 'जिम किम को धन्यवाद. हम सभी को दुनिया को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाने को मिलकर काम करना होगा. विशेष रूप से गरीबी समाप्त करने के लिए.' सौजन्यः प्रभात खबर



Tuesday, May 26, 2015

सरकार ने एक वर्ष में डांवाडोल अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया : नरेंद्र मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार ने पिछले एक वर्ष में डांवाडोल अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने, महंगाई पर काबू पाने और निवेशकों के विश्वास को बढाने का काम किया है. इसके साथ ही साथ आने वाले दिलों में लोगों की ऊंची अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरे संकल्प से काम करने का वादा किया है.

अपनी सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशवासियों को लिखे खुले पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'सुदृढ अर्थव्यवस्था के लिए भरोसेमंद सरकार आवश्यक होती है. जब हमारी सरकार बनी, उस समय आर्थिक स्थिति डांवाडोल थी. महंगाई तेजी से बढ रही थी.

मुझे खुशी है कि हमारे प्रयासों से विगत एक वर्ष में भारत सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बनी, महंगाई नियंत्रित हुई और पूरे वातावरण में नये उत्साह का संचार हुआ.' आर्थिक मोर्चे पर सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, 'विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढी है. पूंजी निवेश बढा है.'

उन्होंने कहा, 'हमारी सकारात्मक दृष्टि की दुनिया भर की अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और रेटिंग एजेंसियों ने सराहना की.' उन्होंने कहा कि सरकार ने डीजल को नियंत्रण मुक्त करने, रक्षा और बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सीमा को बढाने और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने की दिशा में आगे बढने जैसे काफी समय से लंबित कई साहसी सुधार कार्यक्रमों की दिशा में पहल की.

मोदी ने कहा, 'प्रथम वर्ष में विकास यात्रा की मजबूत नींव से देश ने खोया विश्वास पाया है. मुझे भरोसा है कि हमारे प्रयासों ने आपकी जिंदगी को छुआ होगा. यह मात्र शुरुआत है. देश आगे बढने को तैयार है. हम सब संकल्प ले कि हमारा हर कदम देशहित में आगे बढें.'

भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष में 8 प्रतिशत वृद्धि हासिल करने की उम्मीद है जो 2014-15 में 7.4 प्रतिशत थी. राजकोषीय घाटा एक वर्ष पहले के 4 प्रतिशत से घटकर इस वित्त वर्ष में 3.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है. प्रधानमंत्री ने कहा, 'मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया अभियान का उद्देश्य हमारे युवाओं को रोजगार प्रदान करना है. हमने मुद्रा बैंक की स्थापना की जिससे छोटे छोटे रोजगार चलाने वाले भाई बहनों को 10 हजार से 10 लाख रुपये तक के ऋण सुलभ होंगे.'

उन्होंने कहा कि कालाधन वापस लाने का वादा किया था. सरकार बनते ही पहला निर्णय कालेधन पर एसआइटी गठन करने का किया गया. फिर विदेशों में कालाधन रखने वालों को कडी सजा देने के लिए कानून बनाया.

मोदी ने अपने खुले पत्र में लिखा, 'भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी, नीति आधारित प्रशासन और शीघ्र निर्णय हमारे मूलभूत सिद्धांत हैं. पहले प्राकृतिक संपदा जैसे कोयला या स्पेक्ट्रम का आवंटन मनमानी से, चहेते उद्योगपतियों को होता था. किन्तु देश के संसाधन देश की सम्पत्ति है. सरकार का मुखिया होने के नाते मैं उसका ट्रस्टी हूं. इसलिए हमने निर्णय किया कि इनका आवंटन नीलामी से होगा. कोयले के अब तक हुए आवंटन से लगभग तीन लाख करोड रुपये और स्पेक्ट्रम से एक लाख करोड रुपये की आमदनी होगी.'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमने जोडने का काम किया है. देश की सीमाओं, बंदरगाहों और पूरे भारत को एक कोने से दूसरे कोने तक जोडने के लिए सडकें और रेलवे को नया जीवन देने का प्रयास किया. लोगों को जोडने के लिए डिजिटल इंडिया और सभी मुख्यमंत्रियों के साथ टीम इंडिया की अवधारणा दूरियां मिटाने का प्रयास है.'

किसानों के बारे में उन्होंने कहा, 'हमारे अन्नदाता सुखी रहें यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमारे किसान अथक मेहनत कर देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान करते हैं. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, बिजली व्यवस्था, नयी यूरिया नीति और भू-स्वास्थ्य कार्ड कृषि विकास के लिये हमारी प्रतिबद्धता है.'



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जून से बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर

9:11:00 PM Posted by Unknown , , ,
ढाका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जून से बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर  बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने आज दी. प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलेगी. प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार
बंग्लादेश जायेंगे. शेख हसीना ने उन्हें आमंत्रित किया है.

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है , ‘‘ इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद है.’’ बयान में कहा गया है कि दोनों प्रधानमंत्री व्यापक द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के लिए वार्ता करेंगे जबकि मोदी राष्ट्रपति अब्दुल हामिद से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे. इस बयान से पूर्व ढाका में भारतीय उच्चायुक्त पंकज सरन ने प्रधानमंत्री की यात्रा से जुडे मुद्दों तथा प्रोटोकाल को अंतिम रुप देने के लिए विदेश मंत्रलय में बांग्लादेश के अधिकारियों से मुलाकात की.

बैठक के बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि हसीना और हामिद के साथ वार्ता के अलावा मोदी प्रख्यात ढाका यूनिवर्सिटी में एक समारोह में शिरकत करेंगे , राजधानी में बंगबंधु इंटरनेशनल कांफ्रेंस हाल में सार्वजनिक व्याख्यान देंगे और नेशनल मैमोरियल का दौरा करेंगे और वहां 1971 के मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.




मोदी सरकार के एक साल में देश बदहाल हो गया : कांग्रेस


नयी दिल्‍ली : नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर आज कांग्रेस ने प्रेस कॉन्‍फ्रेस की और सरकार की नाकामयाबियों को उजागर किया. कांग्रेस के मुख्‍य प्रवक्‍ता संदीप सिंह सुरजेवाला ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार के एक साल में देश बदहाल हो गया है.

नरेंद्र मोदी ने चुनाव पूर्व जितने भी वायदे किये सारे थोथे साबित हुए. सुरजेवाला ने कहा, मोदी केवल बडबोले बयान देते हैं. उनके कामों में उनके किये गये वायदे नजर नहीं आते हैं. उन्‍होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, मोदी सरकार थोथी चना, बाजे घना.

कांग्रेस प्रवक्‍ता ने कहा, मोदी सरकार की महिला सुरक्षा सिर्फ जुमला साबित हुई. एफडआई में भाजपा सरकार ने अपना रुख बदला. नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर आज कांग्रेस ने एक किताब जारी की. इस किताब में केंद्र सरकार की नाकामयाबियों को उजागर किया गया है.

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम पत्र को कोरी कल्‍पना करार दिया. आजाद ने कहा, पत्र में पूरी तरह से विरोधाभास है और सत्‍य से परे है. उन्‍होंने कहा, मोदी सरकार ने एक साल में 5 करोड़ नौकरी देने की बात की थी लेकिन आज यह धरातल में नजर नहीं आ रहे हैं.

ज्ञात हो कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार के एक साल पूरे हो गये हैं. इस मौके पर सरकार के कामकाज का लेखाजाखा किया जा रहा है. एक ओर मोदी सरकार के मंत्री सक लेकर नेता एक साल को उपलब्धियों से भरा बता रहे हैं, वहीं विरोधी सरकार के कामकाज को नाकामयाबियों से भरी हुई बता रहे हैं. 


सूट-बूट की सरकार को उसके पहले जन्मदिन पर बधाई हो: राहुल गांधी

नई दिल्ली। एक ओर जहां केंद्र की मोदी सरकार आज देश में अपने कामकाज की उपलब्धियां गिनाने में लगी है तो वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को सूट-बूट की सरकार करार दिया।  उन्होंने
कहा है कि सूट-बूट की सरकार को उसके पहले जन्मदिन पर बधाई हो।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहीं नहीं थमे उन्होंने आगे कहा है कि मैं बीजेपी से वादा करता हूं कि संसद में कभी सूटबूट सरकार शब्द का इस्तेमाल नहीं करुंगा। सरकार एक साल पूर्ण होने पर उन्होंने कहा है कि एनडीए की बर्थडे केवल कुछ पॉवरफुल लोगों और मंत्रियों तक सीमित है।

उन्होंने कहा है कि सूटबूट सरकार इस सरकार को सबसे सटीक तरीके से परिभाषित करता है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के एक साल की कमियों को उजागर करने के लिए आज  देश में कई जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सौजन्यः आईबीएन-7

ट्विटर पर मोदी ने अपने फॉलोअर्स को दिया सरप्राइज!

9:02:00 PM Posted by Unknown , , , , ,
नई दिल्लीः  पीएम मोदी ने अपनी सरकार के एक साल पूरा होने पर उन लोगों को ट्विटर पर सरप्राइज दिया है जो उन्हें फॉलो करते हैं। नरेंद्र मोदी ने ऐसे सभी लोगों को निजी संदेश भेजा हैं  और सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री ने अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह का संदेश भेजा है। किसी को सुसाशन और सरकार के कार्यों की वजह से लोगों की जिंदगी में आनेवाले परिवर्तन पर संदेश है तो किसी को भारत में तेजी से हो रहे बदलाव पर संदेश है।

प्रधानमंत्री के इस संदेश के आखिर में लर्न मोर का ऑप्शन आता है जिस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाता है जो तस्वीरों के माध्यम से उनके साल भर के कामकाज को दर्शाता है।प्रधानमंत्री ने ये संदेश अपने सभी 1 करोड़ 25 लाख फॉलोअर्स को भेजा है। सौजन्यः आईबीएन-7

Monday, May 25, 2015

'अच्छे दिन' तो बस चुनावी जुमला थाः चिदंबरम

9:09:00 PM Posted by Unknown , , , , ,
नई दिल्ली: एक साल पूरा होने पर जहां मोदी सरकार अपनी उपलब्धियों के बखान में जुटी है वहीं कांग्रेस भी सरकार की नाकामयाबियों का पिटारा खोलकर बैठ गई है। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि मोदी सरकार ने पिछले एक साल में काम से ज़्यादा अपना बखान किया है। चिदंबरम ने ये भी कहा कि मोदी सरकार के पास अपना कोई विजन नहीं है, बल्कि वो यूपीए सरकार की नीतियों
को ही नए नाम से चला रही है।

चिदंबरम के मुताबिक़ कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार अपने कामों को जनता के सामने सही तरीके से पेश नहीं कर पायी और न ही मोदी सरकार की तरह चालाकी से उसका ढ़िंढोरा पीटा। उन्होंने इस बात कर खुशी जतायी कि मोदी सरकार यूपीए की नीतियों को ही आगे बढ़ा रही है।

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए चिदंबरम ने कहा कि वे अच्छे दिन के वादे के साथ आए थे, लेकिन ये महज़ चुनावी जुमला साबित हो रहा है। मुद्रास्फीति में गिरावट आयी है, लेकिन महंगाई बढ़ी है, जिससे आम आदमी की परेशानी भी बढ़ी है।

देश के नौ मुख्य सेक्टर खराब हालत में हैं। सैंकड़ों की तादाद में प्रोजेक्ट्स रुके पड़े हैं। निर्यात जिस दर से बढ़ना चाहिए नहीं बढ़ रहा है। मोदी अर्थव्यवस्था को लेकर जिस विजन की बात कर रहे थे वो ज़मीन पर किसी नीति में कहीं नज़र नहीं आ रहा।

वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस आरोप पर कि कांग्रेस विकास विरोधी की तरह व्यवहार कर रही है, चिदंबरम ने कहा कि ये जेटली का ही बयान था कि विपक्षी पार्टी को रुकावट डालने का हक़ है। लेकिन हमने रुकावट नहीं डाली है। रुकावट तो बीजेपी ने डाली थी, जिसने पांच सत्रों तक बीमा बिल पास नहीं होने दिया था।

जीएसटी बिल पर चिदंबरम की दलील है कि इसे स्टैंडिंग कमेटी को भेजा जाना चाहिए। सरकार संसदीय प्रक्रिया की अनदेखी कर रही है। स्टैंडिग कमेटी में सभी पार्टियों को हक़ है कि वो इसमें लाए जा रहे संशोधनों को ध्यान से देखे और अपना मत दे।

ये पूछे जाने पर कि इस एक साल में कोई घोटाला सामने नहीं आया है, चिदंबरम ने जवाब दिया कि 2004 से 2007 तक यूपीए सरकार के समय भी कोई घोटाला सामने नहीं आया था। अगर पूरे कार्यकाल के दौरान कोई घोटाला सामने नहीं आता है तो मुझे खुशी होगी, लेकिन असलियत तो समय ही बताएगा।

शंघाई में मोदी के इस बयान पर कि अब से पहले भारत में पैदा होने पर शर्म महसूस होती थी, चिदंबरम ने कहा मैं बहुत साल पहले पैदा हुआ और मुझे कोई शर्म नहीं आयी। उपस्थित पत्रकारों से मुख़ातिब चिदंबरम ने पूछा कि आप में से भी किसी को भारत में पैदा होने पर कोई शर्म नहीं आयी होगी।



Sunday, May 24, 2015

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विवाद पर दी सफाई, केंद्र पर दादागिरी का लगाया आरोप


नयी दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के सौ दिन पूरे हो गये हैं. इस 100 दिन में भले ही आम आदमी पार्टी ने अपने कई वादे पूरे किये हों लेकिन उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री की
शक्तियों को लेकर दिल्ली में जो रार ठनी वो किसी से छुपी नहीं. उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति से भी मुलाकात की है.  इस पूरे मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नरेंद्र मोदी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं.


उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने  दिल्ली की जनता के साथ बहुत बड़ा दोखा किया है. इस मामले में केंद्र अपनी दादागीरी पर उतर आया है.  सिसोदिया ने मीडिया पर भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की छवि खराब की जा रही है.हम मीडिया के खिलाफ नहीं है हम उस झूठ के खिलाफ है जो फैलाया जा रहा है. हमें जनता के लिए काम करना है. हमें उनकी बदहाली खत्म करनी है. उन्होंने कहा, दिल्ली में कुछ अफसरों और मंत्रियों ने ट्रांसफर पोस्टिंग का व्यापार चला रखा था हमने उसे खत्म किया है. हमारी सरकार से लोग खुश हैं.  सौजन्यः प्रभात खबर



राहुल गांधी के रुख में आया 'अद्भुत परिवर्तन' : उमर अब्दुल्ला

नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि राहुल गांधी ने संप्रग सरकार के समय चुप रहना पसंद किया क्योंकि उनके बोलने को प्रधानमंत्री अथवा उनकी मां की आलोचना के तौर पर मान लिया गया होता. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के रुख में 'अद्भुत परिवर्तन' देखने को मिला है.

राहुल गांधी की ओर से मोदी सरकार पर आक्र्रामक अंदाज में हमला करने के संदर्भ में उमर ने कहा, ' जो राहुल यहां से गए थे, लौटने के बाद वो राहुल नहीं रहे.' उन्होंने कहा,' यह अद्भुत परिवर्तन है. मैं नहीं जानता कि इसकी क्या वजह है. मुझे उनसे मिलने का मौका नहीं मिला क्योंकि वह बहुत व्यस्त हैं लेकिन मैं नहीं जानता कि वह कहां गए थे और क्या किया...'     

उमर ने कहा,' यह परिवर्तन किस वजह से आया है, मैं जानने और सीखने की कोशिश करुंगा क्योंकि मेरा मानना है कि इसमें मेरे लिए भी सीखने के सबक हैं. मैं सिर्फ इतनी उम्मीद करता हूं कि इसका मतलब यह नहीं हो कि मुझे भी 56 दिनों के लिए गायब होना पडे. परंतु यह अच्छा है. उनको सलाम.'

उन्होंने कहा,' पहले उनकी ओर से अपना विचार रखने का मतलब यह निकाला जाता कि वह प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहे हैं अथवा अपनी मां की आलोचना कर रहे हैं. यह कभी भी आसान नहीं था. और ऐसे में मुझे लगता है कि उस वक्त उन्होंने चुप रहने का विकल्प चुना तथा इससे यह धारणा बढती चली गई कि वह बोल नहीं सकते और यह नहीं जानते कि वह क्या बोलना चाहते हैं.'

उमर ने कहा कि राहुल को बहुत कुछ कहना था लेकिन वह कहने की स्थिति में नहीं थे, जो कि विपक्ष में होने का फायदा होता है जहां अपना विचार रखा जाता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल अगले आम चुनाव तक अपनी यह गति बरकरार रखने में सफल रहेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,' लोग यही सवाल पूछ रहे हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह उन लोगों को गलत साबित करेंगे अगर वह इसे बरकरार रखते हैं.' उन्होंने कहा, ' मुझे लगता है कि जितना मैं उन्हें जानता हूं, अब उन्होंने अपना दिमाग बना लिया है और यह अगले आम चुनाव तक रहेगा.' सौजन्यः प्रभात खबर