ad

Showing posts with label Rahul Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Rahul Gandhi. Show all posts

Friday, July 17, 2015

राहुल का प्रधानमंत्री पर निशाना, "उनका 56 इंच का सीना 5.6 इंच का रह जाएगा"

जयपुर: राजस्थान के दो-दिवसीय दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की वसुंधरा राजे सरकार पर निशाना साधा।

राजधानी जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से जुड़े विवादों का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया, "उनका 56 इंच का सीना 5.6 इंच का रह जाएगा..." उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल की बात करते हुए कहा, "आप लोग देखते रहिए, हम लैंड बिल को पास नहीं होने देंगे..."

फिर उन्होंने आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी से नज़दीकी के आरोपों से घिरीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी निशाना साधते हुए कहा, "राजस्थान में 'ललित मोदी सरकार' है" उन्होंने कहा, "आजकल राजस्थान सरकार का रिमोट कन्ट्रोल लंदन में है, वे वहां से बटन दबाते हैं, तो यहां वह (मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे) उछल जाती हैं... इसलिए यहां 'ललित मोदी सरकार' है"

आपकी मुख्यमंत्री दस्तखत किए और कहा, "मैं एक भगोड़े की मदद करना चाहती हूं, लेकिन मेरे देश के लोगों को इस बात का पता नहीं चलना चाहिए... उन्होंने देश का कानून तोड़ा है, और एक भगोड़े की फरार होने में मदद की है..."

उन्होंने किसानों की एकता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, "मुझे 'लगान' फिल्म पसंद आई, क्योंकि उसमें गरीब किसान टैक्स वसूले जाने की बात पर एकजुट होकर लड़ते हैं... फिल्म में आखिर में किसान जीत जाते हैं, और असल ज़िन्दगी में भी..."

राजस्थान की गर्मी की ओर इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "मैं कभी भी पगड़ी के महत्व को नहीं समझ पाया था, लेकिन यहां सिर्फ 10 किलोमीटर चलने के बाद ही मुझे पगड़ी की कीमत समझ आ गई..."
सौजन्य: NDTV


Thursday, May 28, 2015

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-इकोनॉमी की उन्होंने ली है डा. मनमोहन सिंह से क्लास


नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां एनएसयूआइ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि कल प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से एक घंटे इकोनॉमी की पाठशाला ली. उन्होंने कहा कि डॉ सिंह ने कहा था कि देश की इकोनॉमी डाउन जा रही है, उसके बाद पीएम
मोदी ने उनसे इकोनॉमी की पाठशाला ली कि देश की इकोनॉमी कैसे चलायी जाये.

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा पर चुटकी लेते हुए राहुल ने कहा कि वे चीन गये, मंगोलिया गये, पर देश के किसानों के घर नहीं गये. उन्होंने कहा कि आरएसएस व भाजपा की विचारधारा एक है. उन्होंने कहा कि आरएसएस की शाखा में लाइन लगती है और बोलने पर लाठी चलती है. उन्होंने कहा कि अनुशासन उनके लिए बहाना है. वे व्यक्गित स्वतंत्रता व पहचान को खत्म करता है.

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार दो चार उद्योगपतियों की मदद से मेक इन इंडिया को सफल बनाना चाहती है, जो संभव नहीं है. मेक इन इंडिया से कुछ होने वाला नहीं है. राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जहां भी ये लोग आरएसएस की विचाराधारा थोपना चाहते हैं, वहां विरोध करें.

राहुल गांधी ने कहा कि पहले बड़े वैज्ञानिक आइआइटी में अपना राय देते थे लेकिन आज नही देते. आरएसएस अपना विचार देश की शिक्षा व्यवस्था पर थोपना चाहता है. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहा है.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एक के बाद एक गलतियां कर रही है. अपने कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कि जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस विपक्ष में है, वहां एनएसयूआई जीत रही है. आप मुझे अपने प्रदेशों में बुलाइए, मैं भी जाऊंगा.उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपने काम में मजा लेने के लिए कहा. सौजन्यः प्रभात खबर



Tuesday, May 26, 2015

नानी, नाना और नाती ने की अमेठी की जनता से वादाखिलाफी : स्मृति ईरानी

9:21:00 PM Posted by Unknown , , ,
रायबरेली : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत गांधी-नेहरु परिवार पर हमला करते हुए कहा कि अब तक कोरे वादे स्वीकार करती रही अमेठी की जनता अब विकास के दीदार करेगी.

स्मृति ने अमेठी संसदीय क्षेत्र में आने वाले रायबरेली जिले के सलोन कस्बे में आयोजित सभा में राहुल और नेहरु-गांधी परिवार पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा,' नाना कह गये, नानी कह गयीं और ये (राहुल) भी वादा कर रहे हैं. वे सभी वादा करते चले आये लेकिन यहां के लोगों को रेलवे लाइन के दर्शन नहीं हुए. अब इस पर जल्द काम शुरु होगा.'

पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल को कडी टक्कर देने वाली स्मृति ने सलोन के पांच हजार तथा समूचे अमेठी के कुल 25 हजार लोगों की प्रधानमंत्री जन-धन बीमा योजना के तहत एक साल की किस्त खुद जमा की. उन्होंने दीपावली के पहले आंगनबाडी कार्यकर्ताओं समेत 25 हजार महिलाओं को जन-धन बीमा योजना के तहत जोडने तथा उसकी पहली किस्त अपने पास से देने का ऐलान किया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गत 12 मई को वह जब अमेठी आयी थीं तो किसानों ने उन्हें खाद की समस्या बतायी थी, जिसके बाद खाद उपलब्ध करायी गयी. स्मृति का यह कार्यक्रम पहले नवीन मण्डी स्थल पर होना था लेकिन प्रशासन के अनुमति नहीं देने पर उसे जनता कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित कराया गया.

मंच से उतरते वक्त पत्रकारों द्वारा इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,' प्रदेश सरकार और अमेठी के सांसद हमारी सक्रियता से घबराये हुए हैं.'



सूट-बूट की सरकार को उसके पहले जन्मदिन पर बधाई हो: राहुल गांधी

नई दिल्ली। एक ओर जहां केंद्र की मोदी सरकार आज देश में अपने कामकाज की उपलब्धियां गिनाने में लगी है तो वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को सूट-बूट की सरकार करार दिया।  उन्होंने
कहा है कि सूट-बूट की सरकार को उसके पहले जन्मदिन पर बधाई हो।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहीं नहीं थमे उन्होंने आगे कहा है कि मैं बीजेपी से वादा करता हूं कि संसद में कभी सूटबूट सरकार शब्द का इस्तेमाल नहीं करुंगा। सरकार एक साल पूर्ण होने पर उन्होंने कहा है कि एनडीए की बर्थडे केवल कुछ पॉवरफुल लोगों और मंत्रियों तक सीमित है।

उन्होंने कहा है कि सूटबूट सरकार इस सरकार को सबसे सटीक तरीके से परिभाषित करता है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के एक साल की कमियों को उजागर करने के लिए आज  देश में कई जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सौजन्यः आईबीएन-7

Sunday, May 24, 2015

राहुल गांधी के रुख में आया 'अद्भुत परिवर्तन' : उमर अब्दुल्ला

नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि राहुल गांधी ने संप्रग सरकार के समय चुप रहना पसंद किया क्योंकि उनके बोलने को प्रधानमंत्री अथवा उनकी मां की आलोचना के तौर पर मान लिया गया होता. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के रुख में 'अद्भुत परिवर्तन' देखने को मिला है.

राहुल गांधी की ओर से मोदी सरकार पर आक्र्रामक अंदाज में हमला करने के संदर्भ में उमर ने कहा, ' जो राहुल यहां से गए थे, लौटने के बाद वो राहुल नहीं रहे.' उन्होंने कहा,' यह अद्भुत परिवर्तन है. मैं नहीं जानता कि इसकी क्या वजह है. मुझे उनसे मिलने का मौका नहीं मिला क्योंकि वह बहुत व्यस्त हैं लेकिन मैं नहीं जानता कि वह कहां गए थे और क्या किया...'     

उमर ने कहा,' यह परिवर्तन किस वजह से आया है, मैं जानने और सीखने की कोशिश करुंगा क्योंकि मेरा मानना है कि इसमें मेरे लिए भी सीखने के सबक हैं. मैं सिर्फ इतनी उम्मीद करता हूं कि इसका मतलब यह नहीं हो कि मुझे भी 56 दिनों के लिए गायब होना पडे. परंतु यह अच्छा है. उनको सलाम.'

उन्होंने कहा,' पहले उनकी ओर से अपना विचार रखने का मतलब यह निकाला जाता कि वह प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहे हैं अथवा अपनी मां की आलोचना कर रहे हैं. यह कभी भी आसान नहीं था. और ऐसे में मुझे लगता है कि उस वक्त उन्होंने चुप रहने का विकल्प चुना तथा इससे यह धारणा बढती चली गई कि वह बोल नहीं सकते और यह नहीं जानते कि वह क्या बोलना चाहते हैं.'

उमर ने कहा कि राहुल को बहुत कुछ कहना था लेकिन वह कहने की स्थिति में नहीं थे, जो कि विपक्ष में होने का फायदा होता है जहां अपना विचार रखा जाता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल अगले आम चुनाव तक अपनी यह गति बरकरार रखने में सफल रहेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,' लोग यही सवाल पूछ रहे हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह उन लोगों को गलत साबित करेंगे अगर वह इसे बरकरार रखते हैं.' उन्होंने कहा, ' मुझे लगता है कि जितना मैं उन्हें जानता हूं, अब उन्होंने अपना दिमाग बना लिया है और यह अगले आम चुनाव तक रहेगा.' सौजन्यः प्रभात खबर




Tuesday, May 12, 2015

राहुल का मोदी सरकार पर वार, कहा चोर अब दिन में आते हैं और सूट-बूट में आते हैं

नयी दिल्लीः कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने  आज भूमि अधिग्रहण बिल पर लोकसभा में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने  कहा कि हमने जो लैंड बिल लाया था इस सरकार ने कुछ ही दिन में उसकी हत्या कर दी.  राहुल गांधी ने यूपीए सरकार के भूमि बिल और एनडीए के भूमि बिल की तुलना करते हुए कहा कि हमारे बिल में यह प्रावधान था कि अगर किसी मजदूर व किसान की जमीन  ली जाती है तो उससे इसके बारे में पूछी जाएगी.

लेकिन इस बिल में सरकार ने कहा कि हम उनकी जमीन छिनेंगे चाहे जिसको जितना भी नुकसान हो. राहुल गांधी ने कहा कि एनडीए की इस सरकार ने हमारे सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट के प्रावधान को भी हटा दिया.

इसमें हमने प्रावधान किया था कि किसी की जमीन जाने से कितना सामाजिक प्रभाव पडेगा उसका आकलन किया जाय. राहुल गांधी ने कहा कि हमारे बिल में प्रावधान था कि अगर किसी किसान या मजदूर की जमीन जाती है और उस जमीन पर पांच साल तक कोई प्रोजेक्ट चालू नही होता है तो किसान को उसकी जमीन वापस कर दी जाएगी. लेकिन मोदी सरकार ने इस प्रावधान को भी हटा दिया.

राहुल ने कहा कि देश में , राज्य सरकारों के पास कितनी ही जमीन खाली पडी है लेकिन फिर भी वह किसानों की जमीन ही क्यों लेना चाह रही है.  लोकसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किसानों से आह्वान किया कि आपके जमीन के नीचे सोना है. और यह सरकार सोना आपसे छीनना चाहती है. 10 से 20 साल में आपके बच्चों को इस जमीन की कीमत करोड़ों में मिल सकती है.

लेकिन यह मोदी सरकार आपकी कीमती जमीन को अपने उद्योगपति दोस्तों  को देना चाहती है. उन्होंने कहा कि इस सूट-बूट की सरकार का काम हम चलने नहीं देंगे. कांग्रेस ‘‘सूटबूट की सरकार को ’’ किसानों की जमीन नहीं हडपने देगी और संसद के भीतर यदि किसानों की बात नहीं सुनी गयी तो वह किसानों की लडाई लडने के लिए सडकों पर उतरेगी. उन्होंने एनडीए सरकार पर हमला करते हुए यह भी कहा कि हालांकि चोर रात में आते हैं लेकिन सबसे बडे जो चोर हैं वे दिन में आते हैं और सूट पहनकर आते हैं. सौजन्यः प्रभात खबर


राहुल को जनता से कोई लेना-देना नहीं : स्मृति ईरानी

8:47:00 PM Posted by Unknown , , ,
अमेठी: नेहरु-गांधी परिवार के गढ अमेठी में उसके वर्चस्व को तोडने में जुटीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी पर जनता को गुमराह करने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका अवाम से कोई लेना-देना नहीं है.

स्मृति ने अमेठी के एकदिवसीय दौरे पर गौरीगंज में संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा कि राहुल मेगा फूड पार्क परियोजना रद्द होने के मामले में राजनीति से प्रेरित आरोप लगा रहे हैं. वह देश की जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं. जनता से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में फूड पार्क का शिलान्यास हुआ था लेकिन उसके लिये जमीन की कोई व्यवस्था नहीं की गयी. यह राहुल को अपनी सरकार के शासनकाल में ही सोचना चाहिये था.

गत लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल को कडी टक्कर देने वाली स्मृति से पूछा गया कि बेमौसम बारिश से तबाह हुए किसानों का हाल लेने के लिये वह तो अमेठी आयीं लेकिन क्षेत्रीय सांसद राहुल नहीं आये, इस पर उन्होंने कहा ‘‘मैंने पहले ही कह दिया है कि राहुल को जनता से कोई लेना-देना नहीं है. मुङो अमेठी से लगाव है, इसलिये मैं यहां आयी हूं.’’ स्मृति ने अमेठी के गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर उर्वरक रैक केंद्र की स्थापना की घोषणा. सौजन्यः प्रभात खबर