ad

Showing posts with label HRD Minister Smriti Irani. Show all posts
Showing posts with label HRD Minister Smriti Irani. Show all posts

Friday, June 26, 2015

शैक्षणिक योग्यता मामला: कांग्रेस ने मांगा स्मृति ईरानी का इस्तीफा

12:16:00 AM Posted by Unknown , ,
नई दिल्ली : कांग्रेस ने गुरुवार को सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ हमले तेज करते हुए चुनावी हलफनामों में शैक्षणिक योग्यता के बारे में कथित रूप से गलत जानकारी देने पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के तत्काल इस्तीफे की मांग की।
दिल्ली की एक अदालत द्वारा उस शिकायत पर संज्ञान लिये जाने के बाद कि मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में गलत सूचना दी है, कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए राजधानी में दो अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन किए। पार्टी ने ललित मोदी प्रकरण में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
माकन ने भाजपा के साथ साथ आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि दो फ्राड हैं। भाजपा बड़ी है और आप छोटी है। दिल्ली में छोटा वाला है। आप के एक जितेन्द्र तोमर है, भाजपा के पास चार फ्राड मंत्री हैं। और ये पार्टियां पारदर्शिता की बात करती हैं। ये बेशर्मी की सारी हदें पार कर गये हैं और इनका असली चेहरा सामने आ गया है। माकन ने महाराष्ट्र में भाजपा की मंत्री पंकजा मुंडे के खिलाफ लगे आरोप के मुद्दे को भी उठाया और उन पर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो हम अपना आंदोलन तेज करेंगे।
इस बीच कांग्रेस की नेता शोभा ओझा के नेतृत्व में पार्टी की महिला शाखा की कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय के समक्ष इकट्ठा हई और सुषमा स्वराज एवं स्मृति ईरानी के खिलाफ नारे लगाए। 
भाषा 

Tuesday, May 26, 2015

नानी, नाना और नाती ने की अमेठी की जनता से वादाखिलाफी : स्मृति ईरानी

9:21:00 PM Posted by Unknown , , ,
रायबरेली : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत गांधी-नेहरु परिवार पर हमला करते हुए कहा कि अब तक कोरे वादे स्वीकार करती रही अमेठी की जनता अब विकास के दीदार करेगी.

स्मृति ने अमेठी संसदीय क्षेत्र में आने वाले रायबरेली जिले के सलोन कस्बे में आयोजित सभा में राहुल और नेहरु-गांधी परिवार पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा,' नाना कह गये, नानी कह गयीं और ये (राहुल) भी वादा कर रहे हैं. वे सभी वादा करते चले आये लेकिन यहां के लोगों को रेलवे लाइन के दर्शन नहीं हुए. अब इस पर जल्द काम शुरु होगा.'

पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल को कडी टक्कर देने वाली स्मृति ने सलोन के पांच हजार तथा समूचे अमेठी के कुल 25 हजार लोगों की प्रधानमंत्री जन-धन बीमा योजना के तहत एक साल की किस्त खुद जमा की. उन्होंने दीपावली के पहले आंगनबाडी कार्यकर्ताओं समेत 25 हजार महिलाओं को जन-धन बीमा योजना के तहत जोडने तथा उसकी पहली किस्त अपने पास से देने का ऐलान किया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गत 12 मई को वह जब अमेठी आयी थीं तो किसानों ने उन्हें खाद की समस्या बतायी थी, जिसके बाद खाद उपलब्ध करायी गयी. स्मृति का यह कार्यक्रम पहले नवीन मण्डी स्थल पर होना था लेकिन प्रशासन के अनुमति नहीं देने पर उसे जनता कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित कराया गया.

मंच से उतरते वक्त पत्रकारों द्वारा इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,' प्रदेश सरकार और अमेठी के सांसद हमारी सक्रियता से घबराये हुए हैं.'