ad

Showing posts with label Smriti Irani. Show all posts
Showing posts with label Smriti Irani. Show all posts

Friday, June 26, 2015

शैक्षणिक योग्यता मामला: कांग्रेस ने मांगा स्मृति ईरानी का इस्तीफा

12:16:00 AM Posted by Unknown , ,
नई दिल्ली : कांग्रेस ने गुरुवार को सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ हमले तेज करते हुए चुनावी हलफनामों में शैक्षणिक योग्यता के बारे में कथित रूप से गलत जानकारी देने पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के तत्काल इस्तीफे की मांग की।
दिल्ली की एक अदालत द्वारा उस शिकायत पर संज्ञान लिये जाने के बाद कि मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में गलत सूचना दी है, कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए राजधानी में दो अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन किए। पार्टी ने ललित मोदी प्रकरण में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
माकन ने भाजपा के साथ साथ आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि दो फ्राड हैं। भाजपा बड़ी है और आप छोटी है। दिल्ली में छोटा वाला है। आप के एक जितेन्द्र तोमर है, भाजपा के पास चार फ्राड मंत्री हैं। और ये पार्टियां पारदर्शिता की बात करती हैं। ये बेशर्मी की सारी हदें पार कर गये हैं और इनका असली चेहरा सामने आ गया है। माकन ने महाराष्ट्र में भाजपा की मंत्री पंकजा मुंडे के खिलाफ लगे आरोप के मुद्दे को भी उठाया और उन पर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो हम अपना आंदोलन तेज करेंगे।
इस बीच कांग्रेस की नेता शोभा ओझा के नेतृत्व में पार्टी की महिला शाखा की कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय के समक्ष इकट्ठा हई और सुषमा स्वराज एवं स्मृति ईरानी के खिलाफ नारे लगाए। 
भाषा 

Sunday, May 24, 2015

स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा 26 मई को


अमेठी : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी आगामी 26 मई को अमेठी के एकदिवसीय दौरे पर जायेंगी. एक पखवाडे के अंदर यह इस क्षेत्र का उनका दूसरा दौरा होगा.

भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी ने बताया कि स्मृति 26 मई को लखनउ के चौधरी चरण सिंह

हवाई अड्डे पर उतरने के बाद रायबरेली जाएंगी और सलोन में करीब 25 हजार गरीब परिवारों के प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के पहले प्रीमियम का भुगतान करके उन्हें लाभान्वित करेंगी.


उन्होंने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री बाद में अमेठी विधानसभा क्षेत्र के मिसरौली, गौरीगंज के कमलानगर, जगदीशपुर के भागीरथपुर तथा तिलोई के नहर कोठी में सभाओं को सम्बोधित करेंगी.

गत लोकसभा चुनाव में अमेठी से सांसद राहुल गांधी को कडी टक्कर देने वाली स्मृति नेहरु-गांधी परिवार के इस गढ में राहुल की घेराबंदी में जुटी हैं. पिछले 15 दिन के अंदर यह उनका दूसरा अमेठी दौरा होगा.

इससे पहले वह 12 मई को भी अमेठी गयी थीं. उस वक्त उन्होंने प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत 25 हजार गरीब परिवारों को जोडने के लिये उनके पहले प्रीमियम के भुगतान का वादा किया था. सौजन्यः प्रभात खबर



Tuesday, May 12, 2015

राहुल को जनता से कोई लेना-देना नहीं : स्मृति ईरानी

8:47:00 PM Posted by Unknown , , ,
अमेठी: नेहरु-गांधी परिवार के गढ अमेठी में उसके वर्चस्व को तोडने में जुटीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी पर जनता को गुमराह करने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका अवाम से कोई लेना-देना नहीं है.

स्मृति ने अमेठी के एकदिवसीय दौरे पर गौरीगंज में संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा कि राहुल मेगा फूड पार्क परियोजना रद्द होने के मामले में राजनीति से प्रेरित आरोप लगा रहे हैं. वह देश की जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं. जनता से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में फूड पार्क का शिलान्यास हुआ था लेकिन उसके लिये जमीन की कोई व्यवस्था नहीं की गयी. यह राहुल को अपनी सरकार के शासनकाल में ही सोचना चाहिये था.

गत लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल को कडी टक्कर देने वाली स्मृति से पूछा गया कि बेमौसम बारिश से तबाह हुए किसानों का हाल लेने के लिये वह तो अमेठी आयीं लेकिन क्षेत्रीय सांसद राहुल नहीं आये, इस पर उन्होंने कहा ‘‘मैंने पहले ही कह दिया है कि राहुल को जनता से कोई लेना-देना नहीं है. मुङो अमेठी से लगाव है, इसलिये मैं यहां आयी हूं.’’ स्मृति ने अमेठी के गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर उर्वरक रैक केंद्र की स्थापना की घोषणा. सौजन्यः प्रभात खबर