ad

Showing posts with label RSS. Show all posts
Showing posts with label RSS. Show all posts

Sunday, June 7, 2015

RSS प्रमुख मोहन भागवत को VVIP सिक्योरिटी, 60 कमांडो रहेंगे तैनात

6:12:00 PM Posted by Unknown , , , ,
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत को शीर्ष 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ संभालेगा।

अधिकारियों ने कहा कि नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में रहने तथा महाराष्ट्र या देश में किसी अन्य जगह जाने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का दस्ता भागवत को सुरक्षा देगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, सीआईएसएफ के विशेष सुरक्षा समूह को वीवीआईपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, क्योंकि इस संबंध में एक खतरे का विश्लेषण करके जरूरी लगा कि भागवत की सुरक्षा एक प्रशिक्षित टीम द्वारा की जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें महाराष्ट्र पुलिस की इकाइयों और इसकी सैन्य रिजर्व इकाइयों द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई जा रही थी।

इस सुरक्षा कवर के तहत, आरएसएस के सरसंघचालक को करीब 60 कमांडो 24 घंटे सुरक्षा देंगे। सीआईएसएफ की वीवीआईपी कमांडो इकाई के पास एके शृंखला की राइफलों जैसे अत्याधुनिक हथियार तथा संचार एवं विस्फोट निरोधक कार्यों के लिए आधुनिकतम साजो सामान हैं।

सूत्रों ने कहा कि यह शीर्ष दस्ता भागवत के आवास की सुरक्षा जिम्मेदारी संभालेगा और 'जेड प्लस' सुरक्षा के नियमों के तहत उनके काफिले के वाहनों को भी बदला जाएगा।

Thursday, May 28, 2015

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-इकोनॉमी की उन्होंने ली है डा. मनमोहन सिंह से क्लास


नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां एनएसयूआइ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि कल प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से एक घंटे इकोनॉमी की पाठशाला ली. उन्होंने कहा कि डॉ सिंह ने कहा था कि देश की इकोनॉमी डाउन जा रही है, उसके बाद पीएम
मोदी ने उनसे इकोनॉमी की पाठशाला ली कि देश की इकोनॉमी कैसे चलायी जाये.

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा पर चुटकी लेते हुए राहुल ने कहा कि वे चीन गये, मंगोलिया गये, पर देश के किसानों के घर नहीं गये. उन्होंने कहा कि आरएसएस व भाजपा की विचारधारा एक है. उन्होंने कहा कि आरएसएस की शाखा में लाइन लगती है और बोलने पर लाठी चलती है. उन्होंने कहा कि अनुशासन उनके लिए बहाना है. वे व्यक्गित स्वतंत्रता व पहचान को खत्म करता है.

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार दो चार उद्योगपतियों की मदद से मेक इन इंडिया को सफल बनाना चाहती है, जो संभव नहीं है. मेक इन इंडिया से कुछ होने वाला नहीं है. राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जहां भी ये लोग आरएसएस की विचाराधारा थोपना चाहते हैं, वहां विरोध करें.

राहुल गांधी ने कहा कि पहले बड़े वैज्ञानिक आइआइटी में अपना राय देते थे लेकिन आज नही देते. आरएसएस अपना विचार देश की शिक्षा व्यवस्था पर थोपना चाहता है. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहा है.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एक के बाद एक गलतियां कर रही है. अपने कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कि जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस विपक्ष में है, वहां एनएसयूआई जीत रही है. आप मुझे अपने प्रदेशों में बुलाइए, मैं भी जाऊंगा.उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपने काम में मजा लेने के लिए कहा. सौजन्यः प्रभात खबर