ad

Showing posts with label Congress. Show all posts
Showing posts with label Congress. Show all posts

Sunday, July 19, 2015

कांग्रेस ने पकड़ी मोदी की राह, की 'दिल की बात'

12:25:00 AM Posted by Unknown , ,
बेंगलुरु

किसानों की आत्महत्या की घटनाएं बढ़ने से परेशान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' से सीख लेते हुए रेडियो पर किसानों तक पहुंचने की कोशिश की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार मुश्किल की इस घड़ी में उनके साथ है।

राज्य में किसानों की आत्महत्या की घटनाएं निरंतर जारी हैं और सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती के तौर पर उभरी हैं। ऐसे में सिद्धारमैया ने 'मन की बात' की तर्ज पर ही 'दिल की बात' कार्यक्रम के माध्यम से किसानों तक सरकार की सीधी बात पहुंचाने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि वह भी किसान के बेटे हैं और उनका दुख-दर्द समझ सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं किसान का बेटा हूं। बेटे पर विश्वास कीजिए जो किसान के परिवार से आता है।'

वहीं अपने इस प्रयास को लेकर मुख्यमंत्री विपक्षी भाजपा और जेडी(एस) के निशाने पर भी आ गए हैं जिन्होंने किसानों की कथित उपेक्षा करने और आत्महत्या करने वाले एक भी किसान के घर नहीं जाने को लेकर उनके विरुद्ध मुहिम चला रखी है।

सिद्धारमैया का रेडियो पर वार्ता और किसानों तक पहुंचने का उनका ये प्रयास उन खबरों के बीच हुई है जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों का दौरा करने की योजना बनायी थी, लेकिन सिद्धारमैया ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए राजी कर लिया था।

उल्लेखनीय है कि आत्महत्या की ये घटनाएं विशेषकर राजनीतिक रुप से अधिक प्रभावशाली मांडा जिले के गन्ना क्षेत्र में अधिक देखने में आई हैं।

सिद्धारमैया ने किसानों से अपना मनोबल नहीं टूटने देने का आह्वान करते हुए कहा, 'आत्महत्याओं से मेरे मन के अंदर गहरी पीडा हुई है। प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के लिए कोई भी शब्द नाकाफी है। मैं खुद ही किसान का बेटा होने के नाते आपकी पीड़ा अनुभव कर सकता हूं।'

सौजन्य : INDIA TIMES NEWS

Friday, June 26, 2015

ललित मोदी मामले में कार्रवाई करने में पीएम क्यों हिचकिचा रहे हैं: कांग्रेस

12:09:00 AM Posted by Unknown , , ,
नई दिल्ली : कांग्रेस ने गुरुवार को ललित मोदी मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘हिचकिचाहट’ को लेकर सवाल उठाया और गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उनकी उस टिप्पणी के लिए आलोचना की कि राजग के कोई मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे।
पार्टी ने दो दस्तावेज भी जारी किए- यूके बार्डर एजेंसी को दिया गया ललित मोदी का कथित हस्ताक्षरयुक्त हलफनामा और वसुंधरा राजे के गवाह के तौर पर बयान जिसके बारे में पार्टी ने दावा किया कि उस पर उनके हस्ताक्षर हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अपने कई प्रवक्ताओं को ललित मोदी प्रकरण को लेकर सरकार के खिलाफ निशाना साधने के काम में तैनात किया।
कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि 21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान मोदी सरकार को घेरने के लिए वह इस मुद्दे पर अन्य राजनीतिक दलों को भी एकजुट करने का प्रयास करेगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने इस बात पर जोर दिया कि अबतक किसी भाजपा नेता ने इन दस्तावेजों की वैधता पर सवाल नहीं उठाया है। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करे और साथ ही चेतावनी दी कि अगर वसुंधरा राजे इस्तीफा नहीं देती तो पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।
भाषा 

Friday, May 29, 2015

मोदी के पास 'सखापन' दिखाने के लिए मांझी के साथ हो एक सेल्फी : कांग्रेस

8:42:00 PM Posted by Unknown , , ,

नई दिल्लीपूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात से बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा,'प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात ने जेडीयू में उनके जरिए दरार पैदा करने के भाजपा के गेम प्लानको उजागर कर दिया है. शुरू से यह शक किया जा रहा था कि मांझी, जिन्हें नीतीश ने अपना उत्तराधिकारी चुना था, को बीजेपी अपने मुखौटेके तौर पर इस्तेमाल कर रही है.

चौधरी ने कहा, 'प्रधानमंत्री मांझी के साथ परदे के पीछे रहकर खेल क्यों खेल रहे हैं. अगले बिहार विधानसभा चुनाव में दलित नेता मांझी के साथ सखापनप्रदर्शित करने के लिए उनके साथ एक सेल्फी लेनी चाहिए.मांझी ने अपनी भूमिका बड़ी चतुराई के साथ निभाई लेकिन अब साबित हो गया है कि वह किसके कहने पर मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार और जेडीयू को बार-बार परेशानी में डालने के लिए विवादित बयान दिया करते थे.


Thursday, May 28, 2015

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-इकोनॉमी की उन्होंने ली है डा. मनमोहन सिंह से क्लास


नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां एनएसयूआइ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि कल प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से एक घंटे इकोनॉमी की पाठशाला ली. उन्होंने कहा कि डॉ सिंह ने कहा था कि देश की इकोनॉमी डाउन जा रही है, उसके बाद पीएम
मोदी ने उनसे इकोनॉमी की पाठशाला ली कि देश की इकोनॉमी कैसे चलायी जाये.

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा पर चुटकी लेते हुए राहुल ने कहा कि वे चीन गये, मंगोलिया गये, पर देश के किसानों के घर नहीं गये. उन्होंने कहा कि आरएसएस व भाजपा की विचारधारा एक है. उन्होंने कहा कि आरएसएस की शाखा में लाइन लगती है और बोलने पर लाठी चलती है. उन्होंने कहा कि अनुशासन उनके लिए बहाना है. वे व्यक्गित स्वतंत्रता व पहचान को खत्म करता है.

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार दो चार उद्योगपतियों की मदद से मेक इन इंडिया को सफल बनाना चाहती है, जो संभव नहीं है. मेक इन इंडिया से कुछ होने वाला नहीं है. राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जहां भी ये लोग आरएसएस की विचाराधारा थोपना चाहते हैं, वहां विरोध करें.

राहुल गांधी ने कहा कि पहले बड़े वैज्ञानिक आइआइटी में अपना राय देते थे लेकिन आज नही देते. आरएसएस अपना विचार देश की शिक्षा व्यवस्था पर थोपना चाहता है. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहा है.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एक के बाद एक गलतियां कर रही है. अपने कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कि जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस विपक्ष में है, वहां एनएसयूआई जीत रही है. आप मुझे अपने प्रदेशों में बुलाइए, मैं भी जाऊंगा.उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपने काम में मजा लेने के लिए कहा. सौजन्यः प्रभात खबर



चीन को ई-वीजा एक हैरान करने वाला फैसलाः चिदंबरम

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने नरेंद्र मोदी सरकार के उस फैसले पर आश्‍चर्य जताया है जिसमें चीन को ई-वीजा सुविधा देने की पेशकश की गयी है. चिदंबरम ने कहा कि सरकार का यह फैसला हैरान करने वाला है जो अभी भी जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को नत्थी
वीजा दे रहा है. खुफिया एजेंसियों की चिंता को नरेंद्र मोदी सरकार नजर अंदाज कर रही है. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चीन यात्रा के दौरान ऐलान किया था कि भारत चीनी सैलानियों को ई-वीजा देगा. सरकार के इस निर्णय से चीन यह सुविधा पाने वाला 77वां देश बन गया है.

मोदी के फैसले से असहमति जताते हुए, पूर्व वित्त मंत्री ने ऐसे फैसले का औचित्य जानना चाहा. उन्होंने कहा कि चीन जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को लगातार नत्थी वीजा जारी कर रहा है. आप इन दोनों चीजों में सामंजस्यच कैसे बिठाएंगे? चीन अरुणाचल और जम्मू कश्मीर के भारतीय नगारिकों को वीजा देने का इच्छुक नहीं है. चीन को ई-वीजा देने का औचित्य क्या है?’’ मोदी ने 15 मई को प्रतिष्ठित शिंघुआ विश्वविद्यालय में छात्रों और संकाय को संबोधित करते हुए यह घोषणा की थी.

चीनी नागरिकों को ई-पर्यटन वीजा देने के बाद जिन देशों को यह सुविधा दी जा रही है उनकी संख्या बढकर 77 तक हो जाएगी जो अक्तूबर 2014 में मात्र 11 की थी. पिछले साल 6,76,000 भारतीयों ने चीन की यात्र की थी, जबकि इसी वर्ष केवल 1,74,000 चीनी नागरिकों ने भारत की यात्रा की. यह दोनों देशों के बीच यहां से जाने वाले और वहां से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी अंतर दर्शाता है.

फिलहाल भारत कई पर्यटक क्षेत्रों को विकसित कर रहा है जिसमें बौद्ध क्षेत्र और हिमालयी क्षेत्र शामिल हैं जो चीन से भारत आने वाले सैलानियों के लिए रुचिकर हो सकते हैं. भारत इस साल नवंबर में शंघाई में समकालीन कला की प्रदर्शनी का भी आयोजन कर रहा है. वर्ष 2015 को चीन विजिट इंडिया ईयर’ (भारत की यात्रा करने का वर्ष) के तौर पर मना रहा है, जबकि वर्ष 2016 को भारत विजिट चीन ईयर’ (चीन की यात्रा करने का वर्ष) के तौर पर मनाएगा. सौजन्यः प्रभात खबर



Tuesday, May 26, 2015

मोदी सरकार के एक साल में देश बदहाल हो गया : कांग्रेस


नयी दिल्‍ली : नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर आज कांग्रेस ने प्रेस कॉन्‍फ्रेस की और सरकार की नाकामयाबियों को उजागर किया. कांग्रेस के मुख्‍य प्रवक्‍ता संदीप सिंह सुरजेवाला ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार के एक साल में देश बदहाल हो गया है.

नरेंद्र मोदी ने चुनाव पूर्व जितने भी वायदे किये सारे थोथे साबित हुए. सुरजेवाला ने कहा, मोदी केवल बडबोले बयान देते हैं. उनके कामों में उनके किये गये वायदे नजर नहीं आते हैं. उन्‍होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, मोदी सरकार थोथी चना, बाजे घना.

कांग्रेस प्रवक्‍ता ने कहा, मोदी सरकार की महिला सुरक्षा सिर्फ जुमला साबित हुई. एफडआई में भाजपा सरकार ने अपना रुख बदला. नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर आज कांग्रेस ने एक किताब जारी की. इस किताब में केंद्र सरकार की नाकामयाबियों को उजागर किया गया है.

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम पत्र को कोरी कल्‍पना करार दिया. आजाद ने कहा, पत्र में पूरी तरह से विरोधाभास है और सत्‍य से परे है. उन्‍होंने कहा, मोदी सरकार ने एक साल में 5 करोड़ नौकरी देने की बात की थी लेकिन आज यह धरातल में नजर नहीं आ रहे हैं.

ज्ञात हो कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार के एक साल पूरे हो गये हैं. इस मौके पर सरकार के कामकाज का लेखाजाखा किया जा रहा है. एक ओर मोदी सरकार के मंत्री सक लेकर नेता एक साल को उपलब्धियों से भरा बता रहे हैं, वहीं विरोधी सरकार के कामकाज को नाकामयाबियों से भरी हुई बता रहे हैं. 


सूट-बूट की सरकार को उसके पहले जन्मदिन पर बधाई हो: राहुल गांधी

नई दिल्ली। एक ओर जहां केंद्र की मोदी सरकार आज देश में अपने कामकाज की उपलब्धियां गिनाने में लगी है तो वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को सूट-बूट की सरकार करार दिया।  उन्होंने
कहा है कि सूट-बूट की सरकार को उसके पहले जन्मदिन पर बधाई हो।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहीं नहीं थमे उन्होंने आगे कहा है कि मैं बीजेपी से वादा करता हूं कि संसद में कभी सूटबूट सरकार शब्द का इस्तेमाल नहीं करुंगा। सरकार एक साल पूर्ण होने पर उन्होंने कहा है कि एनडीए की बर्थडे केवल कुछ पॉवरफुल लोगों और मंत्रियों तक सीमित है।

उन्होंने कहा है कि सूटबूट सरकार इस सरकार को सबसे सटीक तरीके से परिभाषित करता है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के एक साल की कमियों को उजागर करने के लिए आज  देश में कई जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सौजन्यः आईबीएन-7

Sunday, May 24, 2015

राहुल गांधी के रुख में आया 'अद्भुत परिवर्तन' : उमर अब्दुल्ला

नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि राहुल गांधी ने संप्रग सरकार के समय चुप रहना पसंद किया क्योंकि उनके बोलने को प्रधानमंत्री अथवा उनकी मां की आलोचना के तौर पर मान लिया गया होता. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के रुख में 'अद्भुत परिवर्तन' देखने को मिला है.

राहुल गांधी की ओर से मोदी सरकार पर आक्र्रामक अंदाज में हमला करने के संदर्भ में उमर ने कहा, ' जो राहुल यहां से गए थे, लौटने के बाद वो राहुल नहीं रहे.' उन्होंने कहा,' यह अद्भुत परिवर्तन है. मैं नहीं जानता कि इसकी क्या वजह है. मुझे उनसे मिलने का मौका नहीं मिला क्योंकि वह बहुत व्यस्त हैं लेकिन मैं नहीं जानता कि वह कहां गए थे और क्या किया...'     

उमर ने कहा,' यह परिवर्तन किस वजह से आया है, मैं जानने और सीखने की कोशिश करुंगा क्योंकि मेरा मानना है कि इसमें मेरे लिए भी सीखने के सबक हैं. मैं सिर्फ इतनी उम्मीद करता हूं कि इसका मतलब यह नहीं हो कि मुझे भी 56 दिनों के लिए गायब होना पडे. परंतु यह अच्छा है. उनको सलाम.'

उन्होंने कहा,' पहले उनकी ओर से अपना विचार रखने का मतलब यह निकाला जाता कि वह प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहे हैं अथवा अपनी मां की आलोचना कर रहे हैं. यह कभी भी आसान नहीं था. और ऐसे में मुझे लगता है कि उस वक्त उन्होंने चुप रहने का विकल्प चुना तथा इससे यह धारणा बढती चली गई कि वह बोल नहीं सकते और यह नहीं जानते कि वह क्या बोलना चाहते हैं.'

उमर ने कहा कि राहुल को बहुत कुछ कहना था लेकिन वह कहने की स्थिति में नहीं थे, जो कि विपक्ष में होने का फायदा होता है जहां अपना विचार रखा जाता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल अगले आम चुनाव तक अपनी यह गति बरकरार रखने में सफल रहेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,' लोग यही सवाल पूछ रहे हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह उन लोगों को गलत साबित करेंगे अगर वह इसे बरकरार रखते हैं.' उन्होंने कहा, ' मुझे लगता है कि जितना मैं उन्हें जानता हूं, अब उन्होंने अपना दिमाग बना लिया है और यह अगले आम चुनाव तक रहेगा.' सौजन्यः प्रभात खबर




मोदी और ममता तानाशाह है : जयराम रमेश

कोलकाता : कांग्रेस ने केंद्र और पश्चिम बंगाल के सत्तारुढ दलों पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एक ही सिक्के के दो पहलू हैं क्योंकि दोनों ही तानाशाह हैं तथा दोनों के बीच गुपचुप समझौता है. विपक्षी दल ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण
जेटली पर भी निशाना साधा जो राजग सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के उसके अभियान में अग्रणी हैं. कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री भारतीय राजनीति में सबसे प्रभावी स्पिनर हैं.


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संवाददाता सम्मेलन में कहा,' मोदी और ममता एक दूसरे के सबसे अधिक भरोसेमंद मित्र हैं और दोनों में एक ही तरह की विशेषताएं हैं.' उन्होंने केंद्र में भाजपा सरकार के एक साल पर रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कहा, ' मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, दोनों ही तानाशाह हैं.'      

रमेश ने कहा, ' जब मोदी सत्ता में आए थे तब उन्होंने अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार की बात कही थी लेकिन एक साल बाद हम पाते हैं कि यह अधिकतम अहंकार और एक व्यक्ति की सरकार है.' उन्होंने दावा किया, ' बंगाल की भी इसी का प्रतिबिंब दिखता है, यही वजह है कि वे (मोदी और ममता) दोनों साथ हैं.'

मोदी और बनर्जी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले एक दूसरे पर तीखे प्रहार किए थे और हालतक वे एक दूसरे से नजर से नजर नहीं मिलाते थे. लेकिन दोनों ने प्रधानमंत्री की हाल की पश्चिम बंगाल यात्रा के दौरान मंच साझा किया और मोदी ने यात्रा के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी प्रशंसा की। उन्होंने राजभवन में एक बैठक भी की.

जेटली पर तीखा प्रहार करते हुए रमेश ने कहा, 'वह भारतीय राजनीति में सबसे प्रभावी स्पिनर हैं. भारतीय क्रिके्रट ने जितने श्रेष्ठ स्पिनर दिए हैं, जेटली उन सभी की संयुक्त ताकत से भी बडे हैं.' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ' जब जेटली कहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में कोई समझौता नहीं है तो मुझे पूरा विश्वास है कि उसका उलटा सच है.'      

उन्होंने आरोप लगाया कि सारदा चिटफंड घोटाले की सीबीआई जांच कर रही थी लेकिन पिछले दो तीन महीनों में इस जांच में कुछ नहीं हुआ. सरकार में मोदी के एक साल पूरा करने पर पांच अध्याय का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा,' मोदी का तात्पर्य लोकतांत्रिक भारत की हत्या है. प्रधानमंत्री ने संसद को पूरी तरह अवहेलना की है.' उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने नागरिक समाज और गैर सरकारी संगठनों के विरुद्ध कार्रवाई की और उसने सालभर के अंदर एक भी सर्वदलीय बैठक नहीं बुलायी.

उन्होंने कहा, ' उन्होंने (मोदी ने) आरटीआई के लिए कोई मुख्य सूचना आयुक्त नहीं किया और इस तरह व्यवस्थित सूचना का अधिकार कानून का गला घोंट रही है. पिछले सात महीने से कोई मुख्य सतर्कता अधिकारी नहीं है.' सौजन्यः प्रभात खबर