ad

Showing posts with label Maggi. Show all posts
Showing posts with label Maggi. Show all posts

Thursday, June 11, 2015

मैगी इफैक्ट? एक चौथाई आबादी के खून में है लैड!

नई दिल्ली। सालों से बच्चों से लेकर बड़ों तक के फेवरेट नूडल ब्रांड रहे मैगी को उसमें लेड की मात्रा अधिक होने के चलते बैन कर दिया गया है। मैगी को लेकर मचे बवाल के बीच अब एक रिसर्च में दावा किया गया है कि देश के हर चौथे व्यक्ति के शरीर में लैड की मात्रा खतरनाक स्तर तक अधिक है। ये लैड उनके शरीर में धीमे जहर की तरह काम कर रहा है।

ये रिसर्च पिछले एक साल से चल रही थी, जिसमें 733 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच की गई। इस जांच के बाद 23.47% लोगों यानि 172 लोगों के खून में लैड की मात्रा अधिक निकली। रिसर्च रिपोर्ट को तैयार करने वाली संस्था के सलाहकार डॉ संदीप वागड़े ने ये जानकारी दी।


डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में हर साल 1 लाख 43 हजार लोगों की मौत लैड की वजह से होती है। ये लेड लोगों के शरीर में मिट्टी, पीने के पानी, घरों की धूल, पेंट, प्रिंटिंग प्रेस, कॉस्मेटिक्स, पेंसिल्स, डिब्बाबंद भोज्य पदार्थों और खाने वाले रंग की वजह से पहुंचता है।

Monday, June 8, 2015

बहरीन ने लगाईं भारत से आयात की 'मैगी' पर रोक

8:11:00 PM Posted by Unknown , , , , , , ,
दुबई: बहरीन ने भारत से  आयात  की गयी 'मैगी' पर रोक लगा दी है. यह अस्थाई रोक उन रपटों के बाद लगी है, जिनके मुताबिक इस लोकप्रिय उत्पाद में सीसे की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'मैगी' नूडल्स के उन सैकड़ों पैकेट को जब्त करने के आदेश दिए हैं, जो स्थानीय व्यापारियों द्वारा दुकानों को भेजे जा रहे थे. 'गल्फ डेली न्यूज' ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है, 'स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के बंदरगाहों पर सतर्कता बढ़ाने को कहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत में बनी नूडल्स बहरीन में नहीं आ सके.'

अधि‍कारी के मुताबिक, इसके अलावा स्वास्थ्य निरीक्षक दुकानों से भारत में बनी 'मैगी' नूडल्स के पैकेट हटवाने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं. देश भर में इस तरह की कार्रवाई में लगभग 360 पैकेट जब्त किए गए हैं.

Sunday, June 7, 2015

मैगी की जगह देसी नूडल्स लाएगे योगगुरु बाबा रामदेव

8:56:00 PM Posted by Unknown , , , , ,

हरिद्वार, मैगी पर बैन लगने के बाद बाबा रामदेव ने मैगी की जगह देसी नूडल्स लाने की बात कही है.

बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि नूडल्स में जरूरत से ज्यादा मैदा नहीं होगा. उन्होंने कहा, 'बच्चों को उनका स्वाद, उनकी पसंद मैं वापस लौटाऊंगा.' इसी के साथ रामदेव ने जानकारी दी कि उनके नूडल्स में किसी भी तरह के हानिकारक तत्व नहीं होंगे. उन्होंने मैगी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि हमें ऐसी कंपनी नहीं चाहिए, जो जहर मुहैया करवाती हो. रामदेव ने अपने उत्पादों में नूडल्स के अलावा बच्चों के मनपसंद बॉर्नवीटा, हॉर्लिक्स की तर्ज पर पावरविटा लाने की बात कही. उन्होंने स्वदेशी विचार पर जोर देते हुए पतंजलि के उत्पादों को इस्तेमाल करने की सलाह दी, 


Wednesday, June 3, 2015

मैगी का मामले को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई मीटिंग


 नई दिल्ली,  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने  मैगी का मामले को लेकर  मीटिंग बुलाई है. सतेंद्र जैन बुधवार को 12.30 बजे नेस्ले के अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं. दिल्ली सरकार मैगी पर केस करने की तैयारी में है. दिल्ली में मैगी के 13 में से 10 सैंपल लैब टेस्ट में फेल हो चुके हैं. मैगी मसालों में तय सीमा से ज्यादा लेड और हानिकारक तत्व एमएसजी पाया गया है.

गोरतलब है की  उत्तर प्रदेश में यह पाया गया कि मैगी में कुछ केमिकल अपने तय मानक से कई गुना ज्यादा हैं
, जो न सिर्फ सेहत के लिए खतरनाक हैं, बल्कि किसी की  जान भी ले सकते हैं. इसके बाद कई राज्यों में मैगी पर बैन लग गया. कई जगहों पर इसकी जांच चल रही है. राजस्थान के नागौर में सैंपल फेल होने के चलते मैगी के 1200 पैकेट नष्ट कर दिए गए