ad

Showing posts with label Ban. Show all posts
Showing posts with label Ban. Show all posts

Monday, June 8, 2015

बहरीन ने लगाईं भारत से आयात की 'मैगी' पर रोक

8:11:00 PM Posted by Unknown , , , , , , ,
दुबई: बहरीन ने भारत से  आयात  की गयी 'मैगी' पर रोक लगा दी है. यह अस्थाई रोक उन रपटों के बाद लगी है, जिनके मुताबिक इस लोकप्रिय उत्पाद में सीसे की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'मैगी' नूडल्स के उन सैकड़ों पैकेट को जब्त करने के आदेश दिए हैं, जो स्थानीय व्यापारियों द्वारा दुकानों को भेजे जा रहे थे. 'गल्फ डेली न्यूज' ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है, 'स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के बंदरगाहों पर सतर्कता बढ़ाने को कहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत में बनी नूडल्स बहरीन में नहीं आ सके.'

अधि‍कारी के मुताबिक, इसके अलावा स्वास्थ्य निरीक्षक दुकानों से भारत में बनी 'मैगी' नूडल्स के पैकेट हटवाने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं. देश भर में इस तरह की कार्रवाई में लगभग 360 पैकेट जब्त किए गए हैं.

Sunday, June 7, 2015

मैगी की जगह देसी नूडल्स लाएगे योगगुरु बाबा रामदेव

8:56:00 PM Posted by Unknown , , , , ,

हरिद्वार, मैगी पर बैन लगने के बाद बाबा रामदेव ने मैगी की जगह देसी नूडल्स लाने की बात कही है.

बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि नूडल्स में जरूरत से ज्यादा मैदा नहीं होगा. उन्होंने कहा, 'बच्चों को उनका स्वाद, उनकी पसंद मैं वापस लौटाऊंगा.' इसी के साथ रामदेव ने जानकारी दी कि उनके नूडल्स में किसी भी तरह के हानिकारक तत्व नहीं होंगे. उन्होंने मैगी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि हमें ऐसी कंपनी नहीं चाहिए, जो जहर मुहैया करवाती हो. रामदेव ने अपने उत्पादों में नूडल्स के अलावा बच्चों के मनपसंद बॉर्नवीटा, हॉर्लिक्स की तर्ज पर पावरविटा लाने की बात कही. उन्होंने स्वदेशी विचार पर जोर देते हुए पतंजलि के उत्पादों को इस्तेमाल करने की सलाह दी,