ad

Showing posts with label # Delhi. Show all posts
Showing posts with label # Delhi. Show all posts

Wednesday, June 3, 2015

वेतन न मिलने से सड़क पर उतरे एमसीडी कर्मचारी

नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों ने सुबह दिल्ली एनएच-24 हाइवे जाम कर दिया। इससे यातायात प्रभावित हो गया। वेतन न मिलने से झुब्ध सैकड़ों कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह यहां के अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हाइवे पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि उनका वेतन तत्तकाल मुहैया कराया जाए। इसके चलते यहां जाम की स्थित उत्पन्न हो गर्इ। यहां से गुजर रहा यातायात अपने गंतव्य तक जाने के लिए मार्ग बदलने को विवश हुआ। फिलहाल एमसीडी की ओर से अभी तक कोर्इ प्रतिक्रिया नहीं प्राप्त हुई है।





राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए एसीबी में बिहार के अधिकारियों को तैनाती कर रही है दिल्ली सरकार : भाजपा


नई दिल्ली: भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में बिहार के पांच पुलिस अफसरों की तैनाती को राजनीतिक गलियारे में सियासी समीकरण के रूप में देखा जा रहा है।  भाजपा का कहना है कि राजनीतिक मकसद से एसीबी में बाहर के अधिकारियों को लाया जा रहा है। ऐसा कर दिल्ली पुलिस को बदनाम करने की कोशिश हो रही है जिसे उचित नहीं ठहराया जा सकता है। अभी तक उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि ऐसा कर अरविंद केजरीवाल यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली पुलिस और सरकार के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से भ्रष्ट है और भ्रष्टाचार के विरूद्ध लडऩे में उन पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। वहीं
, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता का भी कहना है कि दिल्ली सरकार के इस फैसले के पीछे राजनीतिक बू आती है। भाजपा का कहना है यह सोची समझी चाल का हिस्सा है। पार्टी ने कहा कि नीतीश कुमार पहले भी कई बार सचिवालय जाकर अरविंद केजरीवाल से मिलते रहे हैं। नीतीश पहले भी केजरीवाल के विवादित फैसलों का मर्थन करते रहे हैं।भाजपा का कहना है कि वह इसके पीछे की राजनीति समझ रहे हैं। अब इसी राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार एसीबी में बिहार के पुलिस अधिकारियों को तैनाती कर रही है।