ad

Showing posts with label # Jammed. Show all posts
Showing posts with label # Jammed. Show all posts

Wednesday, June 3, 2015

वेतन न मिलने से सड़क पर उतरे एमसीडी कर्मचारी

नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों ने सुबह दिल्ली एनएच-24 हाइवे जाम कर दिया। इससे यातायात प्रभावित हो गया। वेतन न मिलने से झुब्ध सैकड़ों कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह यहां के अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हाइवे पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि उनका वेतन तत्तकाल मुहैया कराया जाए। इसके चलते यहां जाम की स्थित उत्पन्न हो गर्इ। यहां से गुजर रहा यातायात अपने गंतव्य तक जाने के लिए मार्ग बदलने को विवश हुआ। फिलहाल एमसीडी की ओर से अभी तक कोर्इ प्रतिक्रिया नहीं प्राप्त हुई है।