ad

Showing posts with label modern police station. Show all posts
Showing posts with label modern police station. Show all posts

Saturday, May 30, 2015

नक्सलियों के गढ़ सुकमा में रात बिताएंगे राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. इस दौरान राजनाथ सिंह माओवादियों के खिलाफ मिशन पर जुटे सुरक्षा बलों से भी मुलाकात करेंगे. गृहमंत्री माओवाद से प्रभावित सुकमा जिले का भी दौरा करेंगे और इस दौरान सीआरपीएफ कैंप में रात बिता सकते हैं.
केंद्रीय गृहमंत्री बनने के बाद राजनाथ सिंह तीसरी बार छत्तीसगढ़ का दौरा करने जा रहे हैं. इस दौरान 31 मई को वह सुकमा के सीआरपीएफ कैंप में रात बिता सकते हैं. सबसे ज्यादा नक्सली खतरे वाले इस क्षेत्र में केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

सुकमा जिले में सीआरपीएफ कैंप में गृहमंत्री के रुकने की व्यवस्था की जा रही है. राजनाथ सिंह उसी कैंप में सीआरपीएफ तथा राज्य के वरिष्ठ पुलिस अफसरों से बातचीत भी करेंगे.
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से एक दिन पहले ही राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. हमले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के तीसरी बटालियन के जवान सुमन तिर्की शहीद हो गए, जबकि दो जवान सुलेमान खाखा और आनंद मिंज घायल हो गए हैं. सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने बताया कि किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपेंटा गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और पुलिस दल पर गोलीबारी की.