ad

Showing posts with label Home Minister. Show all posts
Showing posts with label Home Minister. Show all posts

Saturday, May 30, 2015

नक्सलियों के गढ़ सुकमा में रात बिताएंगे राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. इस दौरान राजनाथ सिंह माओवादियों के खिलाफ मिशन पर जुटे सुरक्षा बलों से भी मुलाकात करेंगे. गृहमंत्री माओवाद से प्रभावित सुकमा जिले का भी दौरा करेंगे और इस दौरान सीआरपीएफ कैंप में रात बिता सकते हैं.
केंद्रीय गृहमंत्री बनने के बाद राजनाथ सिंह तीसरी बार छत्तीसगढ़ का दौरा करने जा रहे हैं. इस दौरान 31 मई को वह सुकमा के सीआरपीएफ कैंप में रात बिता सकते हैं. सबसे ज्यादा नक्सली खतरे वाले इस क्षेत्र में केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

सुकमा जिले में सीआरपीएफ कैंप में गृहमंत्री के रुकने की व्यवस्था की जा रही है. राजनाथ सिंह उसी कैंप में सीआरपीएफ तथा राज्य के वरिष्ठ पुलिस अफसरों से बातचीत भी करेंगे.
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से एक दिन पहले ही राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. हमले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के तीसरी बटालियन के जवान सुमन तिर्की शहीद हो गए, जबकि दो जवान सुलेमान खाखा और आनंद मिंज घायल हो गए हैं. सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने बताया कि किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपेंटा गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और पुलिस दल पर गोलीबारी की.




Tuesday, May 26, 2015

भारतीय भूमि पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे बर्दाश्त नहींः राजनाथ सिंह

कोलकाता : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर सरकार की कई उपलब्धियां गिनायी. राजनाथ ने कहा भ्रष्टाचार के लिए हमें कोई भी दोषी नहीं ठहरा सकता और यह बात मैं  बहुत आसानी से और पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं. हमने कई काम किये हैं जिससे आम लोगों को राहत मिली है. हमारी सरकार में अर्थव्यवस्था में नियंत्रण आया है. कई तरह के सुधार साफ नजर आते हैं. महंगाई पर भी हमारा नियंत्रण है. गृहमंत्री ने कहा कि भारत में
पाकिस्तान समर्थक नारे लगाना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.


राजनाथ सिंह ने ऐसे कई काम गिनाये जो सरकार के एक साल के नीति को स्पष्ट करते हैं. इस मौके पर गृहमंत्री ने कई अहम मुद्दों पर भी बात की राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था में सुधार होना चाहिए इसके लिए केंद्र पूरी मदद करेगा. जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों के द्वारा बंद बुलाने और पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा,  भारतीय भूमि पर अगर कोई भी पाकिस्तान समर्थक नारे लगाता है तो हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. इसके अलावा गृहमंत्री ने  भारत, बांग्लादेश जल्द ही तीस्ता जल बंटवारा समझौते को मंजूरी दे देंगे. हमें पश्चिम बंगाल सरकार से पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है. 


उन्होंने जम्मू कश्मीर की धारा 370 पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर हमारा विचार बदला नही है. लेकिन हमारी पहली प्राथमिकता विकास की है. हम जो भी करना चाहते हैं हम करेंगे लेकिन हम लोगों को विश्वास में लेकर काम करना चाहते हैं

केंद्रीय मंत्री से लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सभी सरकार के एक साल के काम को जनता तक पहुंचाने और उन्हें जानकारी देने के उद्देश्य से जगह- जगह रैली और सभाएं आयोजित कर रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन सवालों का जवाब भी देने की कोशिश की जा रही है जो जनता के मन में उठ रहे हैं. दूसरी तरफ विपक्ष भी सरकार पर हमले तेज कर रहा है.