ad

Showing posts with label dead. Show all posts
Showing posts with label dead. Show all posts

Saturday, May 30, 2015

सुकमा जिले में नक्सली हमला, एक जवान शहीद

9:23:00 PM Posted by Unknown , , , ,

  नई दिल्ली, नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इस हमले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो जवान घायल हो गए हैं.
सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने बताया कि किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपेंटा गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और पुलिस दल पर गोलीबारी की. इस घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के तीसरी बटालियन का  कोंटा से किस्टाराम के रास्ते पर
धर्मपेंटा गांव के करीब नहर में कल्वर्ट निर्माण का कार्य चल रहा है. निर्माण की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को तैनात किया गया है. जब सुरक्षा बल के जवान वहां तैनात थे तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी.
बाद में सुरक्षा बल के जवानों की जवाबी कार्रवाई पर नक्सली वहां से भाग खड़े हुए. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस दल को रवाना किया गया तथा घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान तिर्की की मौत हो गई.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज के लिए बल को जंगल के भीतर रवाना किया गया है. वहीं घायल जवानों को हेलीकाप्टर से रायपुर रवाना किया गया है.

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर बाद अपने दो दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. राजनाथ सिंह सुकमा जिले के दोरनापाल भी जाएंगे. राजनाथ सिंह के बस्तर प्रवास को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

: