ad

Showing posts with label #चीन. Show all posts
Showing posts with label #चीन. Show all posts

Wednesday, June 3, 2015

पाकिस्तान को आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकता भारत :गृहमंत्री निसार अली खान

इस्लामाबादः पाकिस्तान के गृहमंत्री निसार अली खान का कहना है की पाकिस्तान और चीन के बीच हुए कई समझौतों से पाकिस्तान को आगे बढ़ते हुए भारत नहीं देख सकता है. निसाल अली खान ने कहा, पाकिस्तान विकास कर रहा है. चीन- पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर पर भारत ने जैसी प्रतिक्रिया दी यह दर्शाता है कि भारत अपने पड़ोसी देश को आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकता है.

निसाल अली खान से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और विदेश मामलों में सलाहकार सरताज अजीज ने भी भारत को  पाकिस्तान के विकास का  विरोधी बताया. अप्रैल  में
46अरब की परियोजना का विरोध किया था यह दिखाता है कि भारत पाकिस्तान को आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकता.
यह पहली बार नहीं है जब भारत को पाकिस्तान के विकास का विरोधी बताया गया है इससे पहले भी  पाकिस्तान की तरफ से इस तरह के बयान आ चुके हैं.



Sunday, April 26, 2015

'मन की बात' में बोले PM मोदी, 'लंबा चलेगा नेपाल में राहत अभियान'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' में भूकंप की त्रासदी झेल रहे नेपाल के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया. आकाशवाणी पर प्रसारित 'मन की बात' में मोदी ने नेपाल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. मोदी ने कहा, 'मैंने कच्छ भूकंप को निकट से देखा है. यह आपदा कितनी भयानक हो सकती है, उसकी कल्पना कर सकता हूं. नेपाल के भाइयों-बहनों आपकी मदद के लिए भारत हमेशा आपके साथ है.'
उन्होंने कहा, 'सबसे पहला काम है राहत कार्य और लोगों को बचाना. इसके लिए एक्सपर्ट लोगों की टीम भेजी गई है. इस आपदा के समय हर नेपाली के आंसू भी पोछेंगे, उनका साथ भी देंगे. उन लोगों का दुख भी हमारा दुख है. मलबे के नीचे जो जीवित दबे हैं उन्हें जिंदा बाहर निकालना पहला काम है. सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए नेपाल अपना है.'

'रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चलेगा रीहैबिलिटेशन का काम'
गौरतलब है कि शनिवार को आए भीषण भूकंप से नेपाल में भारी तबाही हुई है और अब तक 1900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. भूकंप का असर भारत में भी उत्तरी हिस्से में ज्यादा रहा और कई हिस्सों से दर्जनों लोगों के मरने की सूचना है.
मोदी ने भारत की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के बारे में कहा, 'लोगों की टीम भेजी है. विशेष रूप से प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स भेजे गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रिलीफ और उसके बाद रीहैबिलिटेशन का काम भी चलाना है.'