ad

Showing posts with label student rape. Show all posts
Showing posts with label student rape. Show all posts

Sunday, June 7, 2015

स्कूली लड़कों ने 9वीं की छात्रा से किया गैंगरेप

 नोएडा,   ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके के  दो लड़कों ने नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया. घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता किसी काम से स्थानीय बाजार गई हुई थी.

पुलिस के मुताबिक, बाजार जाते समय पीड़िता को दोनों आरोपी मिले. वे लड़की को बहाने से पास में ही स्थित एक कमरे में ले गए और उसके साथ जबरदस्ती की. बलात्कार के बाद आरोपी लड़की को छोड़कर भाग गए. किसी तरह घर पहुंची लड़की ने परिजनों को सारा हाल बताया जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई.
गौरतलब है कि दोनों आरोपी भी उसी स्कूल के छात्र हैं.