ad

Showing posts with label soup. Show all posts
Showing posts with label soup. Show all posts

Monday, June 1, 2015

बिग बी और प्रीति जिंटा भी आए मैगी के लपेटे में

8:15:00 PM Posted by Unknown , , , ,
नई दिल्ली : अतिरिक्त लैड और मोनोसोडियम ग्लूटामेट की मात्रा पाये जाने की वजह से मैगी के कई हजार पैकेट्स जब्त कर लिए गए थे. इसका प्रचार करने वाली माधुरी दीक्षित के साथ-साथ अब अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा के खिलाफ भी बाराबंकी की लोकल कोर्ट में केस दर्ज किया गया
है. नेस्ले कंपनी की मैगी का विज्ञापन कर रहे इन तीनों बॉलीवुड सुपरस्टारों के साथ नेस्ले इंडिया के मुख्य कार्यकारी पर केस शनिवार को किया गया है.

माधुरी दीक्षित ने जब नेस्ले अधिकारियों से मुलाकात की, तो सबने उन्हें आश्वासन दिया कि मैगी की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है. यूपी फूड रेगुलेटर एफएसडीए (फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) द्वारा किए गए इस केस को प्रेजेंट कर रहे हैं अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह. इस पर चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट सत्यदेव गुप्ता ने अदालत में सुनवाई के लिए 1 जून की तारीख दी थी.