ad

Showing posts with label Virat Kohli. Show all posts
Showing posts with label Virat Kohli. Show all posts

Sunday, June 7, 2015

बांग्लादेश दौरे से पहले बोले कोहली, सीखने का नहीं अब नतीजे देने का वक्त

6:34:00 PM Posted by Unknown , ,
कोलकाता: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि सीखने का समय अब पूरा हो चुका है और उनकी टीम का ध्यान अब सिर्फ नतीजा देने पर है।

बांग्लादेश दौरे पर दस जून से होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए रवाना होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने कहा कि उनका ध्यान नतीजा देने पर केंद्रित है। वहीं टीम से जुड़ी उम्मीदों के बारे में कोहली से पूछा गया तो उन्होंने कहा 'हम लोगों ने बहुत कुछ सीखा है और मुझे नहीं लगता कि हम सीखने की मानसिकता से खेलेंगे। हम लोग हर समय खेल के बारे में सीखते हैं, टीवी पर मैच देखते समय भी हम ऐसा करते हैं, लेकिन अब हम लंबे समय तक खेल चुके हैं और यह जानते हैं कि एक टीम के रूप में हमें कैसे लक्ष्य को हासिल करना है। अब वास्तव में हम परिणाम प्राप्त करने के लिए खेलेंगे बजाय इसके कि मैच के बाद हम यह सोचें कि हमने इससे क्या सीख हासिल की।'

कोहली ने भरोसा दिलाया कि बांग्लादेश दौरे के लिए टीम अच्छी तरह तैयार है, जिसमें टीम को तीन वनडे मैच भी खेलने हैं। कोहली ने कहा कि टीम के बेहतर दिखने के लिए खिलाड़ियों की फिटनेस जरूरी है।

कोहली ने कहा 'टीम अच्छी दिख रही है। हमने कल एक फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया, क्योंकि हम लोगों को लगता है कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।' उन्होंने कहा 'नई शुरुआत को लेकर हर कोई उत्साहित है। मैं टीम के नेतृत्व को लेकर सचमुच रोमांचित हूं।'

इस संक्षिप्त दौरे पर उनकी उम्मीदों से जुड़े एक सवाल पर कोहली ने कहा कि वह टेस्ट प्रारूप को लेकर रणनीति बना रहे हैं। टेस्ट कप्तान ने कहा 'मैंने पहले भी टीमों की कप्तानी की है। एक स्तर तक आप अपनी जिम्मेदारियों के दौरान सीखते हैं। टेस्ट क्रिकेट एकदिवसीय और टी20 क्रिकेट की तुलना में ज्यादा कठिन है क्योंकि आपको पूरे दिन की रणनीति एक बार में बनानी पड़ती है।'

महेंद्र सिंह धोनी के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद कप्तान बनाए गए कोहली ने कहा 'मैंने ऑस्ट्रेलिया में कप्तानी के दौरान बहुत कुछ सीखा। टीम की क्षमता बहुत अच्छी है और मैं निरंतरता बरकार रखना चाहता हूं। यह निर्भर करता है कि आप गलतियों से कैसे सीखते हैं।'

लंबे समय के लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा कि वह ड्रेसिंग रूम में जोश भरना चाहते हैं। उन्होंने कहा 'निश्चित तौर पर हम ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जहां खिलाड़ी अपनी क्षमता को लेकर विश्वस्त हों। हमारे पास लक्ष्य और उसे हासिल करने को लेकर योजनाएं हैं। मेरे ख्याल से इस तरह का माहौल होना चाहिए, जहां खिलाड़ी हर दिन टीम के लिए अपने में सुधार लाना चाहे।'

Tuesday, May 26, 2015

क्‍या विराट कोहली से अच्‍छे कप्‍तान साबित हो सकते हैं रोहित शर्मा ?


मुंबई इंडियंस, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को फाइनल में पटखनी देकर आईपीएल 2015 का चैंपयिन बना. मुंबई की इस जीत की चौतरफा प्रशंसा हो रही है. मुंबई की टीम ने आईपीएल के इस संस्‍करण में जिस तरह से लगातार चार हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी, किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि यह फिसड़ी टीम आईपीएल का बादशाह साबित होगा.

दूसरी ओर दुनिया के महान कप्‍तानों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी की  अगुवाई में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने लगातर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की लेकिन बाद में इसी टीम को अपने लचर प्रदर्शन के चलते फाइनल में मुंबई के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा. मुंबई के विजयी अभियान को रोहित शर्मा के सफल कप्‍तानी के रूप में देखा जा रहा है. रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में संयमित कप्‍तानी और आक्रमक बल्‍लेबाजी का नजारा पेश किया. रोहित के सफल कप्‍तानी और टीम को फाइनल का खिताब दिलाने के बाद अब बहस आरंभ हो गया है कि क्‍या रोहित शर्मा भारतीय टेस्‍ट टीम के नये कप्‍तान विराट कोहली से अच्‍छे कप्‍तान साबित हो सकते हैं.

विराट कोहली ने आईपीएल आठ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की टीम को लीड़ किया. कोहली की टीम को रांची में खेले गये दूसरे क्‍वालिफायर में चेन्‍नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गयी. कोहली को आक्रमक कप्‍तान के रूप में देखा जाता है. मैदान पर कोहली संयमित नहीं रहते हैं. मैच के दौरान उनका विरोधी टीम के खिलाडियों के साथ विवाद होता रहता है. कोहली की बल्‍लेबाजी के चलते लोग उनके इस खराब क्षवि को नजरअंदाज कर देते हैं.

दूसरी ओर कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी अपने शांत क्षवि और आक्रामक कप्‍तानी के चलते आज नंबर वन कप्‍तान बन गये हैं. अगर कोहली को उनका स्‍थान लेना है तो अपनी क्षवि को सुधारना होगा. अगर रोहित शर्मा की कप्‍तानी की बात की जाए तो जिस तरह से उन्‍होंन अपनी मुंबई इंडियंस टीम को लगातर चार हार के बाद जीत के रथ में आरुढ किया काफी प्रशंसनीय है. लोग धौनी की कप्‍तानी के आदी हो चु‍के हैं. अब काहली अपनी आक्रमक कप्‍तानी के दम पर टीम को कहां तक ले जाते हैं यह देखने वाली बात है.

महान क्रिकेटर और मुंबई इंडियन्स के आइकन सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल चैंपियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वह कप्तान के रुप में निखर गया है.

तेंदुलकर ने कहा, उसने जब मुंबई इंडियन्स की कप्तानी पहली बार संभाली थी यदि उसकी तुलना आज के रोहित से की जाए तो आज वह कहीं बेहतर कप्तान है. वह अब आत्मविश्वास से भरा हुआ है. मुंबई इंडियन्स के कप्तान के रुप में वह कई उतार चढावों से गुजरा है क्योंकि उसे काफी चुनौतियों का सामना करना पडा. इन चुनौतियों से आप बेहतर क्रिकेटर और मजबूत इंसान बनते हैं. रोहित की अगुवाई में मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर दूसरी बार आईपीएल खिताब जीता.