ad

Showing posts with label Sonia Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Sonia Gandhi. Show all posts

Wednesday, July 8, 2015

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने दी प्रियंका वाड्रा को राहत

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने आज राज्य सूचना आयोग के एक आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा द्वारा शिमला के पास छारबरा में खरीदी गई जमीन के बारे में विस्तत सूचना एक आरटीआई कार्यकर्ता को देने के लिए कहा गया था।

आयोग के आदेश को चुनौती देने वाली प्रियंका की याचिका स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति त्रिलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति पीएस राना की उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने कहा कि हमारी सुविचारित राय है कि याचिकाकर्ता ने अंतरिम राहत पाने के लिए प्रथम दृष्टया मामला बनाया है।

पीठ ने कहा कि इसलिए दूसरे प्रतिवादी (राज्य सूचना आयोग) द्वारा 29 जून 2015 और इससे पहले अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 28 नवंबर 2014 को पारित आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाई जाती है। अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए सात अगस्त की तारीख तय की।

Monday, June 8, 2015

बिहार चुनाव : आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे लालू यादव

नई दिल्ली: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद बिहार चुनाव के लिए गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा करने के मकसद से सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में राहुल गांधी से चर्चा की।

सूत्रों ने कहा कि लालू प्रसाद और सोनिया गांधी यह बैठक सोमवार दोपहर में होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य के लिए एक व्यापक धर्मनिरपेक्ष गठबंधन के पक्ष में हैं और उन्होंने इस बारे में पार्टी के विचार से नीतीश कुमार को अवगत करा दिया है।

पढ़ें : राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार

बिहार में सत्ताधारी जेडीयू और लालू प्रसाद के आरजेडी ने रविवार को राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने का फैसला किया और सीटों के बंटवारे के लिए छह सदस्यीय एक समिति भी गठित कर दी।

इधर नीतीश कुमार ने रविवार को नई दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। नीतीश शनिवार को ही दिल्ली पहुंचे थे।

जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव भी बिहार में अन्य दलों के नेताओं के साथ बातचीत के तमाम दौर के बाद राजधानी वापस आ गए हैं। शरद यादव ने गुरुवार को कहा था कि आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।