ad

Showing posts with label Lalu Yadav. Show all posts
Showing posts with label Lalu Yadav. Show all posts

Monday, June 8, 2015

बिहार चुनाव : आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे लालू यादव

नई दिल्ली: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद बिहार चुनाव के लिए गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा करने के मकसद से सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में राहुल गांधी से चर्चा की।

सूत्रों ने कहा कि लालू प्रसाद और सोनिया गांधी यह बैठक सोमवार दोपहर में होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य के लिए एक व्यापक धर्मनिरपेक्ष गठबंधन के पक्ष में हैं और उन्होंने इस बारे में पार्टी के विचार से नीतीश कुमार को अवगत करा दिया है।

पढ़ें : राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार

बिहार में सत्ताधारी जेडीयू और लालू प्रसाद के आरजेडी ने रविवार को राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने का फैसला किया और सीटों के बंटवारे के लिए छह सदस्यीय एक समिति भी गठित कर दी।

इधर नीतीश कुमार ने रविवार को नई दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। नीतीश शनिवार को ही दिल्ली पहुंचे थे।

जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव भी बिहार में अन्य दलों के नेताओं के साथ बातचीत के तमाम दौर के बाद राजधानी वापस आ गए हैं। शरद यादव ने गुरुवार को कहा था कि आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।