ad

Showing posts with label President Pranab Mukherjee. Show all posts
Showing posts with label President Pranab Mukherjee. Show all posts

Tuesday, May 26, 2015

एनडीए सरकार की पहली वर्षगांठ पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी सरकार की पहली वर्षगांठ पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिले. प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्पगुच्छ देकर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का अभिनंदन किया.
इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे तो वहां अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर उनसे बातचीत की और सरकार द्वारा किये जा रहे कामकाज का जायजा लिया. प्रधानमंत्री ने अधिकारियों का उत्साहवर्द्धन किया और उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिये.

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी सरकार की पहली वर्षगांठ पर देश भर में आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. मोदी सरकार के कद्दावर मंत्री देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर जन संवाद कर रहे हैं.



पर्रिकर ने कहा, अच्छी हैं बोफोर्स तोपें


नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बोफोर्स की तोप को अच्छी क्वालिटी का बताया. उन्होंने कहा कि ये तोपें अच्छी अवस्था में हैं लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के उस कथित बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की. पर्रिकर ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं बस इतना प्रमाणित कर सकता हूं कि बोफोर्स तोपें अच्छी हैं. मैं राष्ट्रपति के बयान पर कोई बयान नहीं देता. अगर आप बोफोर्स तोपों की गुणवत्ता के बारे में पूछेंगे तो वे अच्छी हैं.

मुखर्जी के गलत हवाले से एक स्वीडिश दैनिक ने कहा, ‘‘सर्वप्रथम, यह अभी स्थापित करना बाकी है कि कोई घोटाला हुआ है. किसी भारतीय अदालत ने यह तय नहीं किया. बोफोर्स के बहुत बाद तक मैं देश का रक्षामंत्री था, और मेरे जनरलों ने प्रमाणित किया था कि वह हमारी उन बेहतरीन तोपों में से एक है जो हमारे पास थीं.


आज तक भारतीय सेना इसका उपयोग कर रही है.’’ स्वीडिश दैनिक के अनुसार राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हां, आप जिस तथाकथित घोटाले की बात कर रहे हैं वह मीडिया में था। वह मीडिया ट्रायल था। लेकिन, हमें प्रचार से बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं होना चाहिये.’’ बहरहाल, साक्षात्कार के वीडिया में राष्ट्रपति की ओर से इस तरह की कोई टिप्पणी नहीं है.

प्रणब अगले माह स्वीडन की यात्रा पर जाने वाले हैं. उल्लेखनीय है कि 1980 दशक के अंतिम वर्षों के दौरान होविट्जर बोफोर्स तोप खरीदारी घोटाला चर्चा में आया। राजीव गांधी सरकार को इसे ङोलना पडा और 1989 के चुनाव में यह प्रमुख चुनावी मुद्दा था और इस चुनाव में राजीव गांधी नीत कांग्रेस को हार का मुंह देखना पडा था.