ad

Showing posts with label NEPAL. Show all posts
Showing posts with label NEPAL. Show all posts

Sunday, June 7, 2015

नेपाल के लांगतांग इलाके से मिले 53 नर कंकाल

8:55:00 PM Posted by Unknown , , ,

काठमांडू, नेपाल में नेपाली सेना के विभिन्न दलों को लांगतांग इलाके से 53 मानव कंकाल मिले हैं, जिनमें तीन कंकाल
विदेशियों के माने जा रहे हैं  25 अप्रैल को आए भयावह भूकंप के बाद बड़े भूस्खलन में पूरा का पूरा गांव तबाह हो गया था और बड़ी संख्या में ग्रामीण लापता थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सेना के बचाव दलों ने स्थानीय लोगों के साथ समन्वय से गांव से 53 नर कंकाल निकाले. इनमें से तीन कंकाल विदेशियों के लग रहे हैं. लांगतांग इस देश का प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल है.

19 पर्वतारोहियों की मलेशिया में भूकंप से मौत

8:53:00 PM Posted by Unknown , ,

मलेशिया :  पर्यटन मंत्री मजीदी मंजुन ने शनिवार को कहा कि  शुक्रवार को साबाह में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था.इस दौरान माउंट किनबालू से पर्वतारोहियों के 17 शवों बरामद किए गए हैं. इस तरह शनिवार तक मरने वालों की संख्या
बढ़कर 19 हो गई हैसमाचार पत्र मलेशियन स्टार के मुताबिक, खोज और बचाव अधिकारियों ने कहा कि उन्हें और शव मिलने की संभावना नहीं है, क्योंकि सभी लापता पर्वतारोहियों का पता लगाया जा चुका है. मलेशियाई मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप के झटके माउंट किनबालू के पास रानाउ जिले से 16 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में महसूस किए गए. झटके पूरे साबाह राज्य में महसूस किए गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सिंगापुर के 12 वर्षीय छात्र और 30 वर्षीय स्थानीय पर्वतारोही का शव पहले ही निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है.