ad

Showing posts with label Hacking. Show all posts
Showing posts with label Hacking. Show all posts

Saturday, June 6, 2015

अमेरिकी सरकार के कंप्यूटर हैक, चीन पर शक की सुई

8:36:00 PM Posted by Unknown , , ,
वॉश‍िंगटन,  हैकरों ने अमेरिकी सरकार के कंप्यूटरों को हैक कर 40 लाख पूर्व और वर्तमान सरकारी कर्मचारियों की डिटेल्स हासिल कर ली है. गौरतलब है कि हैकरों के चीनी सैन्य सेवा से जुड़े होने की
आशंका जताई जा रही है. अमेरिका के कार्मिक प्रबंधन कार्यालय ने एक बयान जारी कर बताया कि यह साइबर सुरक्षा से संबंधित घटना है. इससे पूर्व और वर्तमान संघीय कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी सहित व्यक्तिगत आंकड़ें प्रभावित हुए है.

अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन ने एक बयान में बताया कि हम सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सभी संभावित खतरों को गंभीरता से लेते हैं. हम इसकी जांच करेंगे और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सामने लाएंगे. खुफिया मामलों के सीनेट चयन समिति के सदस्य और सांसद मार्क वार्नर ने बताया कि साइबर हमले हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी अर्थव्यवस्था को गंभीर चुनौती पेश कर रहे हैं. हालांकि सरकार की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं आया है कि हैकिंग के पीछे किसका हाथ है. वहां के मीडिया संगठनों के मुताबिक कंप्यूटरों को हैक करने में  चीनी सेना का हाथ है.