ad

Showing posts with label फिल्म ब्रदर्स. Show all posts
Showing posts with label फिल्म ब्रदर्स. Show all posts

Friday, May 1, 2015

14 अगस्त को प्रदर्शित होगी करण जौहर की फिल्म ‘ब्रदर्स’

मुंबई : करण जौहर की ब्रदर्सफिल्म स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीस मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।


फिल्म के ट्विटर पेज पर बताया गया, ‘अग्निपथ के निर्माता-निर्देशक एक बार फिर 14 अगस्त को ब्रदर्सफिल्म के साथ लौट रहे हैं। बहुत उत्साहित हूं।फिल्म निर्देशक मल्होत्रा के साथ जौहर की माई नेम इज खानऔर अग्निपथके बाद यह तीसरी फिल्म है। माई नेम इज खानमें मल्होत्रा ने सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था।

बताया जा रहा है कि ब्रदर्स’ 2011 में आयी हॉलीवुड की फिल्म वारियरका रीमेक है। वारियरमें जोएल एजरटन और टॉम हार्डी मुख्य भूमिका में थे।
भाषा


 सौजन्य; जी न्यूज़