ad

Showing posts with label # former Prime Minister Manmohan Singh. Show all posts
Showing posts with label # former Prime Minister Manmohan Singh. Show all posts

Friday, May 29, 2015

सांपला ने मनमोहन की तुलना भैंस के बछड़े से की

मंडी। मंडी दौरे पर आए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री विजय सांपला ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तुलना भैंस के बछड़े के साथ कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सख्त हिदायत के बाद भी मोदी सरकार के कई मंत्री विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे।

मनमोहन सिंह ने बुधवार को अपना मौन तोड़ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भेंट की है। उससे ठीक 24 घंटे के अंदर मंडी जिला के भड़याल में गुरुवार को हुई जनसभा में सांपला ने ऐसा कह कर सबको चौंका दिया। बल्ह मंडल भाजपा की तरफ से भड़याल पंचायत में जनकल्याण पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का खूब बखान किया। कार्यक्रम में विजय सांपला ने अपने संबोधन के शुरुआत में ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर हमला बोल दिया।

उन्होंने पंजाबी में एक कहानी सुनाई जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को सुस्त बताते हुए उपरोक्त तुलना की। नरेंद्र मोदी की सूट-बूट वाली सरकार पर आ रहे बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बेशक सूट-बूट की सरकार है लेकिन यह सूटकेस वाली सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार सूटकेस वाली सरकार थी।