ad

Showing posts with label # acid attack. Show all posts
Showing posts with label # acid attack. Show all posts

Friday, May 29, 2015

परिवार के 7 लोगों पर तेजाब से हमला, आरोपी फरार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के सात लोगों पर तेजाब से हमला किया गया है। इस हमले में सभी लोग बुरी तरह झुलस
गए। सभी को मेडिकल कॉलेज व हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बीती रात  जहां लिसाड़ी गेट के शौकीन गार्डेन में रहने वाले एक परिवार पर तेजाब से हमला किया गया। हमला पति-पत्नी समेत उनके पांच बच्चों पर किया गया। बच्चों में चार लड़कियां व एक छह महीने का नवजात भी शामिल है। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।