ad

Showing posts with label # Union Agriculture Minister. Show all posts
Showing posts with label # Union Agriculture Minister. Show all posts

Friday, May 29, 2015

भाजपा सत्‍ता में आई तो जेल जाएंगे मुलायम-माया : बालियान

अलीगढ़। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा  कि उप्र में भाजपा सत्ता में आई तो माया-मुलायम जेल में होंगे। गुरुवार को  मंत्री ने सपा और बसपा को टप्पल क्षेत्र के गांव जैदपुरा में जनकल्याण रैली के दौरान चोर पार्टी करार दिया।

विकास सिर्फ इटावा, मैनपुरी व फीरोजाबाद तक सिमटा हुआ है। अन्य जिलों में न सड़क है, न बिजली-पानी। ओलावृष्टि से नुकसान का ईमानदारी से सर्वे तक नहीं किया गया।केंद्र सरकार किसानों के ऋण पर ब्याज माफ करने पर विचार कर रही है। प्रदेश सरकार दलालों की सरकार है। केंद्र की उपलब्धियां गिनाते हुए जल्द दिन बदलने का भरोसा दिया।

संजीव बालयान हमेशा से अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। याद दिला दें कि जब मुजफ्फरनगर में दंगा भड़का था और कई जानें गईं थी तों बालिया ने आजम खां को हत्या बताया था।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां को तब मुजफ्फरनगर का भगोड़ा, हत्यारा, चोर और आतंकवादी तक कह डाला था।
उन्होंने यहां तक कहा था कि आजम खां में हिम्मत है तो मुजफ्फनगर दंगे में अपने खिलाफ सीबीआइ जांच कराने के लिए लिखकर दें। हम देखते हैं कि उन्हें फिर जेल से कौन बाहर निकालता है