ad

Showing posts with label # Kangana Ranaut. Show all posts
Showing posts with label # Kangana Ranaut. Show all posts

Monday, June 8, 2015

आइफा में कंगना को क्वीन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब


कुआलालंपुर।  कंगना रनोट की 'क्वीन' आइफा समारोह में  छाई रहीं। इस दौरान शाहिद को हैदर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और कंगना को क्वीन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला। रविवार रात रंगारंग कार्यक्रम के साथ 16वें
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार  का  समापन हो गया।



फिल्मकार सुभाष घई को समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर घई को यह पुरस्कार देते वक्त भावुक हो गए। अनिल ने घई की कई फिल्मों में काम किया है। दीपिका पादुकोण को वूमैन ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।
 

Saturday, June 6, 2015

'आई लव एनवाई' को नही रिलीज होने देना नहीं चाहतीं : कंगना

मुंबई: फिल्म 'आई लव एनवाई' के निर्माता इस फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। कंगना और सनी देयोल स्टारर यह फिल्म दो साल पहले बनकर तैयार हो गई थी। लेकिन निर्माताओं ने इसे रिलीज नहीं किया। 

लेकिन कंगना की 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने अब इस फिल्म 'आई लव एनवाई' को अगामी 3 जुलाई को रिलीज करने का फैसला किया है। पर अब कंगना रनोट अपनी ही फिल्म को रिलीज होने देना नहीं चाहतीं। कंगना का कहना है कि अगर इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला वापस नहीं लिया गया तो वह इसके खिलाफ अदालत का सहारा भी ले सकती हैं। गौरतलब कंगना को  पहले भूषण कुमार ने कहा था कि यह फिल्म उम्मीद के अनुसार नहीं बन पाई है, इसलिए इसे रिलीज नहीं किया जाएगा।