ad

Showing posts with label # Bollywood. Show all posts
Showing posts with label # Bollywood. Show all posts

Saturday, July 18, 2015

वरुण की छोड़ी 'हाफ गर्लफ्रेंड' को आदित्य का मिलेगा साथ!

मुंबई। खबर थी कि मोहित सूरी की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए वरुण धवन से बातचीत चल रही है। यह फिल्म चेतन भगत की किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है।

ताजा खबर पर यकीन किया जाए तो अब वरुण इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहे हैं। सूत्र ने बताया, 'सूरी की पिछली फिल्म की हालत देखते हुए वरुण ने यह तय किया कि वो ये फिल्म नहीं करेंगे।'

सूत्रों ने बताया, 'मेकर्स के दिमाग में वरुण धवन ही थे। पिछले साल सितंबर में फिल्म को लेकर अधिकृत घोषणा की गई थी। मेकर्स वरुण से बातचीत भी कर रहे थे। वरुण ने स्क्रिप्ट तो नहीं पढ़ी थी मगर उन्होंने ऑफर में इंट्रेस्ट दिखाया था। मगर वरुण अब फिल्म को करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। मेकर्स ने अब आदित्य रॉय कपूर से बातचीत शुरू की है। हालांकि अभी स्क्रिप्ट लिखानी बाकी है।'

हालांकि मोहित सूरी ने इस खबर को खारिज किया है। उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है। मैंने अभी स्क्रिप्ट ही पूरी नहीं लिखी है।

सौजन्य:  JAGRAN NEWS

Monday, June 8, 2015

विद्या को लंच पर सरप्राइज देने पहुचे सिद्धार्थ रॉय कपूर

मुंबई। सिद्धार्थ रॉय कपूर का  विद्या बालन से मिलना अब  मुश्किल हो गया है। क्योंकि वे फ़िल्म 'हमारी
अधूरी कहानी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं  तभी तो वह खुद ही उनसे मिलने मुंबई के एक स्टूडियो पहुंच गए, वो भी उन्हें बिना बताए। ऐसे में विद्या बालन की खुशी का अंदाजा तो आप लगा ही सकते हैं।


जानकारी अनुसार सिद्धार्थ अपनी प्रोडक्शन फिल्म 'फितूर' के सेट पर पहुंचे थे। ऐसे में उन्होंने सोचा क्यों ना अपनी प्यारी पत्नी विद्या को लंच पर सरप्राइज किया जाए। फिर क्या, वो वहां से सीधे पहुंच गए उस स्टूडियो, जहां विद्या मौजूद थीं। उन्हें अचानक अपने सामने देखकर विद्या सचमुच में सरप्राइज हो गईं।

 

दीपिका पादुकोण के साथ रितिक रोशन करेगे रोमांस

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण आैर रितिक रोशन बहुत जल्द दोनों स्टार को एक साथ रोमांस करते सिल्वर स्क्रीन नजर आयेगे. 
यशराज बैनर की अगली फिल्म केलिए रितिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण को साइन किया गया है। यह फ़िल्म  एक्शन फिल्म होगी और इसे 'धूम 3' फेम डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य बनानेवाले हैं। सुनने में आया है कि उन्होंने ही 
दीपिका पादुकोण को इस फिल्म के लिए फाइनल किया है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में स्टंट सीन 
करतीनजर आएंगी।    पर  अभी तक दोनों स्टार के इस फिल्म में होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

Saturday, June 6, 2015

मेरे पास दुनिया का सबसे शानदार पति है : सनी लियोन

मुंबई। एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में सनी लियोन ने कहा , 'अगर मैं किसी बॉलीवुड हीरो के साथ काम करती हूं तो उनकी पत्नियों को मुझ से असुरक्षा होती है। उन्होंने कहा, 'मैंने जितने
Add caption
भी स्टार्स के साथ काम किया है वे शादीशुदा हैं। मैं जब भी उनकी पत्नियों से मिलती हूं तो उनके साथ उनके पतियों से ज्यादा समय बिताती हूं। 

लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि उनकी पत्नियों को मुझसे असुरक्षा होती है। लेकिन मैं उन सबको कहना चाहती हूं कि मुझे उनके पतियों और ब्वॉयफ्रेंड में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि मेरे पास दुनिया का सबसे शानदार पति है। पिछले दिनों सनी लियोन पर महाराष्ट्र की एक महिला ने अपनी अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया। इस सिलसिले में पुलिस ने सनी लियाने का बयान भी दर्ज किया है। सनी लियाने कहती हैं, 'मैं भारत की कानून व्यवस्था को सीख रही हूं। मुझे लगता है मुझे और डेनियल(पति) को लोग आसानी से निशाना बना लेते हैं।