ad

Showing posts with label # Birthday Party. Show all posts
Showing posts with label # Birthday Party. Show all posts

Wednesday, June 3, 2015

सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा के लिए रखी सरप्राइज पार्टी


मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा ने मंगलवार को अपना 28 वां जन्मदिन मनाया। सलमान ने सोनाक्षी को इस बार जन्मदिन पर निराश नहीं किया। फिल्म दबंग में उनके को-स्टार रहे सलमान खान ने सरप्राइज पार्टी रखी। पनवेल स्थित फार्महाउस पर हुई इस पार्टी में सोनाक्षी के परिवार के साथ ही दोस्त और इंडस्ट्री के दोस्त भी मौजूद थे।
सूत्र ने बताया, 'सोनाक्षी ने कहा था कि वे उनके जन्मदिन पर सरप्राइज पार्टी चाहती हैं। जब सलमान को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने तय किया कि सोनाक्षी के लिए यह दिन और भी खास बनाएंगे। उन्होंने एक पार्टी प्लान कर दी।' 'सोनाक्षी को जब बोला गया कि उन्हें पनवेल पहुंचना है वहां सलमान ने उनके लिए पार्टी प्लान की है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। सलमान हमेशा ही एक अच्छे होस्ट के तौर पर जाने जाते हैं।