मॉस्कोः रूस की
राजधानी मॉस्को में बनी इस वीडियों में एक खरबपति के अमीर लड़के ने सड़क पर वो काम
कर डाला जो हर किसी को हैरान कर देने वाला है।
बताया जा रहा है
कि 16 साल के ग्रिगरी मामुरिन
नाम का ये किशोर रूस के नामी खरबपति इगोर नेकलूडोव का पोता है। ग्रिगरी को ये
देखना था आम लोग चंद रूपयों के लिए किस हद तक जाने को तैयार रहते हैं। इसके लिए
उसने एक टीम के साथ मिलकर एक क्लिप बनाई। इसमें वो सरेआम कई लोगों को रोककर उन्हें
रूपए देने के लिए तैयार था। लेकिन तभी जब वो खुद को कैमरे पर बेइज्ज्त करने के
लिए तैयार हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी प्रकार वह पैसों की एवज
में लोगों को अपना पेशाब पिलाता है और एक महिला को सरेआम सड़क पर न्यूड होने के
लिए भी कहता है। यही नही कई लोगों ने उसे अपने गुस्से का शिकार भी बनाया।