ad

Showing posts with label victory. Show all posts
Showing posts with label victory. Show all posts

Monday, May 25, 2015

वानखेड़े में आज शाम आठ बजे मनेगा मुंबई इंडियंस की जीत का जश्न,

कोलकाता : मुंबई इंडियंस आईपीएल आठ में अपनी खिताबी जीत का जश्न आज शाम को वानखेडे स्टेडियम में मनायेगा और उसने इसमें शामिल होने के लिए अपने प्रशंसकों को भी न्यौता दिया है.


मुंबई इंडियन्स की टीम अपने मेंटर सचिन तेंदुलकर और मालिक नीता अंबानी के साथ आज यहां से मुंबई रवाना होगी और वानखेडे में जश्न रात आठ बजे से शुरू होगा. टीम के एक अधिकारी ने कहा, मुंबई इंडियंस अपनी टीम के समर्थकों को भी सात बजे के बाद वानखेड़े में देखना चाहता है. यह ऐसा जश्न होगा जैसा पहले कभी नहीं हुआ. स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क होगा और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर समर्थकों को प्रवेश करने दिया जायेगा.
 
यह प्रशंसकों के लिए अपनी टीम के साथ जीत का जश्न मनाने का पहला मौका होगा. इससे पहले 2013 में सीमित स्तर पर जश्न मनाया गया क्योंकि तब टीम मालिक देश से बाहर गये हुए थे. सौजन्यः प्रभात खबर