ad

Showing posts with label national investigation agency. Show all posts
Showing posts with label national investigation agency. Show all posts

Monday, June 8, 2015

एनआईए ने शुरू की मणिपुर हमले की जांच

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर के चंदेल जिले में सैन्य काफिले पर हमला मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को उसने इस सिलसिले में एक केस दर्ज किया।

एनआईए के प्रवक्ता के मुताबिक, एजेंसी की गुवाहाटी शाखा में मामला दर्ज किया गया है। एजेंसी ने आर्म्स एक्ट और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

चंदेल जिले के माल्टुंग इलाके में 4 जून को एनएससीएन (खापलांग) के संदिग्ध उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर हथियारों और बमों से हमला किया था।