ad

Showing posts with label banners. Show all posts
Showing posts with label banners. Show all posts

Sunday, June 7, 2015

पहले टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेश में मदरसा बंद

ढाका, भारत दौरे को देखते हुए  बांग्लादेश के अधिकारियों ने शहर में स्टेडियम के नजदीक एक इस्लामी मदरसे को बंद कर दिया . रौजातुन सलहीन अलीम मदरसा के प्रमुख मौलाना अब्दुस शकूर ने कहा कि उन्हें अधिकारियों का एक पत्र
मिला है जिसमें पहले टेस्ट मैच के दौरान 10 से 14 जून तक मदरसा बंद रखने के लिए कहा गया है. मौलाना शकूर ने कहा, ‘ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रशासन की ओर से परिसर को बंद रखने के लिए कहा गया है.’ फतुल्लाह स्टेडियम में 9 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा.

 
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षा प्रमुख हुसैन इमाम ने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिहाज से मदरसा को बंद करने के लिए कहा गया है. भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेलने के लिए सोमवार को ढाका पहुंचेंगे.