ad

Showing posts with label attitude. Show all posts
Showing posts with label attitude. Show all posts

Tuesday, May 12, 2015

विदेशियों की फर्जी डिग्री पर सिंगापुर ने अख्तियार किया कडा रुख

8:45:00 PM Posted by Unknown , , , , ,
सिंगापुर : नौकरी, स्थायी निवास के दर्जे और नागरिकता के लिए फर्जी डिग्री प्रमाणपत्र दाखिल करने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ कडा रुख अख्तियार करते हुए सिंगापुर ने कहा है कि इस संबंध में जो भी झूठ बोलता पाया जाएगा उसके साथ 'सख्ती' से निपटा जाएगा.

स्ट्रेट्स टाइम्स की आज की खबर के मुताबिक, सिंगापुर के दो मंत्रियों ने कहा है कि आवेदक यदि शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठ बोलते पाये जाते हैं तो उनके साथ 'सख्ती' बरती जाएगी. जनबल मंत्री लिम स्वी से ने संसद में कहा कि फर्जी योग्यता की जांच के लिए उनका मंत्रालय आंतरिक आंकडों की जांच कर रहा है.

साथ ही एजेंसियों के जरिए बाहर से जांच की जा रही है और प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्थाओं से सीधे तौर पर सत्यापन कराया जा रहा है. बहरहाल गृह मंत्रालय और विदेश मामलों के सेकंड मिनिस्टर मसागोस जुल्किफली ने कहा कि डिग्री फर्जी पाये जाने के मामले में नागरिकता और स्थायी निवास की स्थिति रद्द की जा सकती है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोजगार पास पाने के लिए जो भी फर्जी डिग्री का इस्तेमाल करते पाया जाता है उसके सिंगापुर में काम करने पर रोक लगा दी जाएगी और उस पर 14941 डॉलर का जुर्माना भी लगाया जाएगा.