ad

Showing posts with label Australian Open. Show all posts
Showing posts with label Australian Open. Show all posts

Thursday, May 28, 2015

आस्ट्रेलियाई ओपन में साइना के अलावा सारे भारतीय हारे


सिडनी : स्टार बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल को छोडकर आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरिज में सारे भारतीय खिलाडी हार गए. दुनिया की नंबर एक खिलाडी साइना ने चीन की नौवीं वरीयता प्राप्त सुन यू को एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 21 . 19, 19 . 21, 21 . 14 से हराया.

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना का सामना अब दो बार की आल इंग्लैंड चैम्पियन शिजियान वांग से होगा जिसका साइना के खिलाफ 11 मुकाबलों में जीत हार का रिकार्ड 6 . 5 का है. दुनिया के चौथे नंबर के खिलाडी किदाम्बी श्रीकांत और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन जोडी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा हारकर बाहर हो गए.

चौथी वरीयता प्राप्त श्रीकांत चीन के तियान हूवेइ से 21 . 18, 17 . 21, 13 . 21 से हार गए. वहीं चौथी वरीयता प्राप्त ज्वाला और अश्विनी की जोडी को महिला युगल में इंडोनेशिया की नित्या के माहेश्वरी और ग्रेसिया पोली ने 21 . 14, 21 . 10 से हराया. सौजन्यः प्रभात खबर