ad

Showing posts with label पीकू. Show all posts
Showing posts with label पीकू. Show all posts

Tuesday, May 5, 2015

अगले जन्म में पत्रकार बनना चाहते हैं अमिताभ

मुंबई, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अगले जन्म में पत्रकार बनना चाहते हैं। अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पीकू के प्रमोशन को लेकर बेहद व्यस्त हैं।

फिल्म में दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी मुख्य भूमिका में हैं।

अमिताभ ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं अगले जन्म में पत्रकार बनना चाहता हूं क्योंकि अब मैं सवालों के जवाब देते-देते थक गया हूं।

उल्लेखनीय है कि सुजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म पीकू में अमिताभ पिता का रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म आठ मई को प्रदर्शित होगी।


     
 साभार: लाइव हिंदुस्तान