ad

Showing posts with label #mp. Show all posts
Showing posts with label #mp. Show all posts

Thursday, June 4, 2015

सरकारी अमले पर किए गए हमलों में छह जवान और पटवारी घायल

8:49:00 PM Posted by Unknown , , , , ,
मध्यप्रदेश : शाजापुर और रतलाम में होमगार्ड के छह जवान और पटवारी रेत माफिया द्वारा सरकारी अमले पर किए गए हमलों में घायल हुए हैं. शाजापुर जिले के अकोदिया पुलिस थाना क्षेत्र
के बांका खेडी गांव के निकट नेवज नदी से अवैध रेत खनन रोकने गयी खनिज निरीक्षक रीना पाठक के नेतृत्व वाले विभागीय दल पर रेत माफिया द्वारा आज हमला किए जाने से होमगार्ड के तीन जवान घायल हो गए. खनिज निरीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर मिली एक शिकायत के आधार पर यह दल मौके पर छापा मारने गया था. वहां उसने पाया कि नेवज नदी के किनारे से पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि विभाग के दल ने जैसे ही कार्रवाई करने का प्रयास किया, रेत माफिया के लोगों ने उस पर पथराव कर दिया. इन लोगों ने दल पर लाठियों से भी हमला किया, जिससे दल में शामिल होमगार्ड के तीन जवान घायल हो गए.